आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी!

Tripoto
Photo of आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! by Musafir Rishabh

लॉन्ग वीकेंड आने ही वाला है और आप सोच रहे होंगे कि कहाँ जाँए, कैसे प्लान करें, कितनी छुट्टी लें, छुट्टी लें भी या नहीं। तो आप ये सारी टेंशन पीछे छोड़ सकते हैं क्योंकि मैं लेकर आया हूँ आपके लिए वीकेंड कैलेंडर जो आपकी सारी प्लानिंग को बस चुटकियों में पूरा कर देगा।

इस कैलेंडर से आप अगस्त में आने वाले वीकेंड की तैयारी तो कर ही सकते हैं, साथ ही साल के आने वाले महीनों में लॉन्ग वीकेंड का फायदा कैसे उठाएँ, इसकी भी सारी जानकारी मिलेगी। तो चलिए शुरू करते हैं!

अगस्त

Photo of आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 1/1 by Musafir Rishabh

10 अगस्त, शनिवारः वीकेंड

11 अगस्त, रविवारः वीकेंड

12 अगस्त, सोमवारः बकरईद।

कहाँ जाएँ: अगुम्बे को दक्षिण भारत के चेरापूंजी के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ आपको मॉनसून के सबसे खूबसूरत नजारों से रूबरू होंगे। यहाँ आपको पता चलेगा कि बारिश में घर के अंदर रहने के बजाय प्रकृति की इन बौछार के बीच रहना सुखद क्यों है? 2019 में इस लंबे वीकेंड के लिए मैंगलोर के लिए उड़ान भरें और फिर यहाँ की खूबसूरती को देखने के लिए रोड ट्रिप करें।

15 अगस्त, गुरुवारः स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त, शुक्रवारः एक छुट्टी लें

17 अगस्त, शनिवारः वीकेंड

18 अगस्त, रविवारः वीकेंड

कहाँ जाएँ: दौकी मेघालय की सीमा पर बसा एक शहर है। इस जगह को खास बनाता है उमंगोट नदी का नीलम सा चममकता साफ पानी! सुपारी के जंगलों से भरा, दुनिया के सबसे गीली जगहों में पर वीकेंड का मज़ा लेना बिल्कुल पैसा वसूल अनुभव होगा!

सितंबर

Photo of आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! by Musafir Rishabh

31 अगस्त, शनिवारः वीकेंड

1 सितंबर, रविवारः वीकेंड

2 सितंबर, सोमवारः गणेश चतुर्थी।

कहाँ जाएँ: केरल का वेगामन हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। बारिश के बाद यहाँ चारों तरफ बादल ही बादल तैरते हैं। इसके अलावा रास्ते पर चलते हुए आप करीने से कटे हुए हरे मैदान दिखेंगे। जिसे देखकर आप गदगद हो जाएँगे। यहाँ के खूबसूरत नजारे आपको रोड ट्रिप से ही देखने चाहिए। यहाँ की सड़के ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन वो खामी यहाँ की खूबसूरती पूरी कर देती है।

अक्टूबर

Photo of आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! by Musafir Rishabh

2 अक्टूबर, बुधवारः गांधी जयंती

3 अक्टूबर, गुरुवारः छुट्टी ले लो

4 अक्टूबर, शुक्रवारः छुट्टी लें

5 अक्टूबर, शनिवारः वीकेंड

6 अक्टूबर, रविवारः वीकेंड

7 अक्टूबर, सोमवारः राम नवमी

8 अक्टूबर, मंगलवारः दशहरा

कहाँ जाएँ: ये 2019 का सबसे लंबा वीकेंड है। इस लंबे वीकेंड में आपको गोवा जाना चाहिए, ये गोवा घूमने का ऑफ सीज़न है। इस वजह से यहाँ का अनुभव भी अलग होगा और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। गोवा में दिसंबर से भीड़ शुरू हो जाती है इसलिए गोवा अक्टूबर में जाने के लिए सबसे बेस्ट है। अक्टूबर में फ्लाइट्स भी सस्ती होती हैं, समुद्र तटों पर भी भीड़ नहीं होती है। इसलिए तो इस लंबे वीकेंड में गोवा को घूम लेना चाहिए।

नवंबर

Photo of आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! by Musafir Rishabh

9 नवंबर, शनिवारः वीकेंड

10 नवंबर, रविवारः वीकेंड

11 नवंबर, सोमवारः एक छुट्टी ले लो

12 नवंबर, मंगलवारः गुरु नानक जयंती।

कहाँ जाएंँ केन्द्र शासित प्रदेश दिउ एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। इस शांत द्वीप में आप शांत वातावरण के बीच खुद पाकर अच्छा महसूस करेंगे। यहाँ कुछ पुराने समुद्र तट और कुछ फेमस पुर्तगाली विरासत हैं, जिसे देखा जा सकता है। दिउ में आप अपने वीकेंड पर खुद को आराम दे सकते हैं और इस जीवंत दुनिया में विचरण करना भी सुखदायी है।

दिसंबर

Photo of आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, कौन- सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! by Musafir Rishabh

21 दिसंबर, शनिवारः वीकेंड

22 दिसंबर, रविवारः वीकेंड

23 दिसंबर, सोमवारः एक छुट्टी ले लो

24 दिसंबर, मंगलवारः क्रिसमस की पूर्व संध्या

25 दिसंबर, बुधवारः क्रिसमस।

कहाँ जाएँ: 2019 के आखिरी महीने के लंबे वीकेंड को नेपाल के लिए रिजर्व कर लेना चाहिए। नेपाल बहुत खूबसूरत देश है, अगर आप विदेश घूमने की चाहत रखते हैं तो शुरूआत नेपाल से ही कीजिए। नेपाल जाना बहुत महंगा भी नहीं है और पड़ोसी होने की वजह से पहुँचने में भी समय नहीं लगता है। नेपाल दुनिया में सबसे ऊँची चोटियों के लिए जाना जाता है, माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही है। यहाँ के लोग बहुत अच्छे है और वो आपका स्वागत खुले दिल से करते हैं।

तो चलिए फटाफट बुकिंग कर लीजिए और निकल पड़िए छुट्टियों के मज़े लूटने! अपनी यात्रा के किस्से लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आप अपनी यात्रा से जुड़े सवाल यहाँ क्लिक कर पूछ सकते हैं।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।