अगर हनीमून का हैं प्लान, तो महंगे देशों में जानें के बजाए, एशिया के इन लो बजट वाले देशों को चुनें

Tripoto
29th Jun 2021
Photo of अगर हनीमून का हैं प्लान, तो महंगे देशों में जानें के बजाए, एशिया के इन लो बजट वाले देशों को चुनें by Smita Yadav
Day 1

अगर हम बात करें सबसे सस्ते टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में, तो हर कोई कभी न कभी विदेश यात्रा करना चाहता ही है। लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या देखने को मिलती वो है पैसों की। विदेश यात्रा करने के लिए जरूरी है कि आपके पास मोटी रकम हो। और कई बार अधिकतर लोगों के विदेश यात्रा का प्लान सिर्फ ज्यादा बजट होने के कारण कैंसिल हो जाता हैं। लेकिन आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगी एशिया महाद्वीप के सबसे सस्ते देश, जहाँ आप बहुत कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप अपना विदेश यात्रा का सपना भी साकार कर सकते हैं। अगर आप विदेश की सबसे कम बजट की यात्रा करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर अंत तक पढ़ें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

एशिया के सबसे सस्ते देश

एशिया के सबसे सस्ते देश की सूची में काफी देश शामिल है लेकिन आपके हनीमून या घूमने के उद्देश्य से मैंने कुछ बेहतरीन और अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध देशों को सेलेक्ट किया हैं। जहां आप कम बजट में अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि लो बजट की सूची में शामिल वो पहला देश कौन सा हैं।

वियतनाम

Photo of वियतनाम by Smita Yadav

एशिया के सबसे सस्ते देशों की यात्रा के लिए अगर पहला नाम लूं तो वो वियतनाम का हैं। जी हाँ! अगर कम बजट की बात करूं तो विदेश यात्रा के लिए आप वियतनाम जा सकते हैं। पिछले कुछ सालों से वियतनाम बेहद लोकप्रिय हुआ है। इसकी वजह ये है कि इस देश का सबसे सस्ता होना है। पर्यटकों के घूमने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है। वियतनाम में आपको रहने की व्यवस्था, घूमने के लिए कैब, यात्रा की सुविधा से लेकर खाने पीने की सारी चीजें कम बजट में आसानी से मिल जाएंगी। यहाँ की आकर्षित पहाड़ियां, समुद्री तट और आदिवासी गांवों के साथ भरपूर प्राकृतिक सुंदरता भी देख सकते हैं। यहाँ की सबसे अच्छी बात तो ये है कि यहाँ आपको फ्री में रहने की व्यवस्था भी मिल जाएगी। इस प्रकार यह देश आपके हनीमून या घूमने के लिए बेहद किफायती जगह हैं।

नेपाल

Photo of नेपाल by Smita Yadav

एशिया की सबसे सस्ती जगहों में नेपाल देश भी आता है। नेपाल में आप ठहरने के लिए सस्ते होटल ले सकते हैं, जो अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं। साथ ही नेपाल के स्वादिष्ट खाने का लुत्फ आप सस्ते दामों में उठा सकते हैं। वैसे कहीं-कहीं आपका ज्यादा खर्चा हो सकता है, लेकिन फिर भी आपका ये टूर किसी अन्य महंगे विदेश टूर की तरह नहीं होगा। नेपाल में आप कम बजट में अच्छे से घूम सकते हैं। यहाँ आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

श्रीलंका

Photo of श्रीलंका by Smita Yadav

एशिया के महाद्वीप के सबसे सस्ते देशों में श्रीलंका देश भी आता है। यहाँ आप प्राकृतिक खजाने, खूबसूरत रेतीले समुद्र तटों और संस्कृति में शामिल हो सकते हैं। भारत से श्रीलंका का रिश्ता रामायण के समय से है, भारत के अलावा अन्य देशों से भी श्रीलंका घूमने के लिए कई संख्या में टूरिस्ट आते हैं। इसका सबसे अहम कारण यहाँ के टूरिस्ट प्लेस हैं, जो इस देश को बेहद खास बनाते हैं। श्रीलंका का खाना और यातायात की सुविधा बेहद सस्ती है। जिससे यहाँ पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता हैं।

मलेशिया

Photo of मलेशिया by Smita Yadav

मलेशिया देश एशिया के दक्षिण पूर्व में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जहाँ कम बजट में छुट्टियां बताने का आनंद लिया जा सकता हैं। मलेशिया देश की यात्रा आश्चर्यजनक रूप से सस्ती है और पर्यटकों द्वारा बहुत अधिक घूमी जाने वाली डेस्टिनेशन के रूप में जानी जाती हैं। हर चीज की लागत कम होने की वजह से मलेशिया देश घूमना बहुत आसान हो जाता हैं। यहाँ के राष्ट्रीय उद्यान, खूबसूरत पहाड़, आश्चर्यजनक रेतीले तट, ऐतिहासिक शहरो के साथ-साथ आधुनिक शहरो में स्थित खूबसूरत स्थानों पर घूमने का शुल्क भी बहुत कम होता हैं। मलेशिया के कुछ द्वीप टैक्स फ्री भी हैं। मलेशिया घूमना वास्तव में सस्ता हैं। अगर आप भी विदेशी यात्रा के शौकीन हैं तो मलेशिया की यात्रा आपके बजट के अनुरूप फिट बैठेगी।

इंडोनेशिया

Photo of इंडोनेशिया by Smita Yadav

एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा में इंडोनेशिया का अपना अलग ही स्थान हैं। इंडोनेशिया देश के कई द्वीप उत्सुक यात्रियों की महमान नवाजी के लिए तत्पर रहते हैं और देश के अन्य हिस्सों से सस्ते भी होते हैं। इंडोनेशिया की चमक-दमक देखकर यह कहना बहुत मुश्किल होता हैं कि यह देश अन्य देशों की तुलना में इतना सस्ता हैं। इंडोनेशिया की प्रकृति सुंदरता, संस्कृति, इतिहास, नाइटलाइफ़ जैसी गतिविधि हर किसी का मनमोह लेती हैं। इंडोनेशिया के बाली, जावा और सुमात्रा नामक द्वीपों की कीमत बहुत कम हैं आप इनका चुनाव कर सकते हैं। इंडोनेशिया जैसे एशियाई देशों की यात्रा का चुनाव करके आप अपनी विदेश यात्रा का सपना लो बजट में भी साकार कर सकते हैं।

थाईलैंड

Photo of थाईलैंड by Smita Yadav

थाईलैंड पर्यटन एक अन्य लोकप्रिय और सस्ता दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश हैं। थाईलैंड काफी लंबे समय से लो बजट यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और यह अपने आकर्षित समुद्र तटों, द्वीपों, जंगलों और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। थाईलैंड देश की यात्रा एशिया के सबसे सस्ते देशों की यात्रा में शुमार हैं। थाईलैंड में होने वाली थाई मसाज बहुत फेमस हैं जोकि हरे पर्यटक एक बार जरूर करवाना चाहेगा। अगर आपको कभी मौका मिले तो एक बार एशिया के सस्ते देश थाईलैंड की यात्रा पर जरूर जाए।

क्या आपने भी इन खूबसूरत देशों में से किसी देश की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।