आने वाले 9 दिनों के फेस्टिवल सीज़न का असली रंग देखना है तो इन जगहों का करो सफर!

Tripoto

भारत है उत्सवों का देश। उत्सव का अर्थ केवल त्यौहार मनाना नहीं है, बल्कि ये समय होता है जब पूरे परिवार के लोग एक साथ होते हैं। छोटे बच्चे पूरे घर में उधम मचाते हैं, परिवार के नए मेहमान का परिचय सबसे कराया जाता है। ख़ूब सारी मिठाइयों के बीच दिल की दो बातें भी कही जाती हैं। जो कहासुनी या अनबन पिछले कुछ समय में हो गई थी, वो भी इसी दौरान दूर की जाती है।

आने वाले 9 दिन यानि 29 सितम्बर से 08 अक्टूबर के बीच का समय ऐसा ही आने वाला है जब पूरा हिन्दुस्तान उत्सवों के रंग में रंगा होगा। क्योंकि पश्चिम भारत जहाँ नवरात्रि के रंग में डूबा होगा वहीं बंगाल दुर्गापूजा मना रहा होगा और पूरा उत्तर भारत रामलीला के साथ दशहरा देख रहा होगा। आप भी कहोगे कि यही तो ख़ूबसूरती है इस देश की साहिब।

आपको बताते हैं कि आप आने वाले 9 दिन में त्यौहार का असली मज़ा कहाँ ले सकते हैं!

नवरात्रि: जब पूरा गुजरात खेलता है गरबा

वडोदरा: अगर आप गुजरात में हैं तो आपकी बल्ले बल्ले है। गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी वडोदरा के द युनाइटेड वे गरबा में नवरात्रि के हर दिन 30,000 लोग गरबा खेलने आते हैं।

अहमदाबाद: इसके अलावा अहमदाबाद के मिर्ची रॉक एंड ढोल नाइट में हर दिन 50,000 लोग खेलते हैं गरबा।

अगर आपका गरबा की बजाय डांडिया खेलने का मन है तो आप शंकुस डांडिया प्लेस जा सकते हैं। शाम को 7 बजे से शुरू होकर रात के 11 बजे तक चलता है डांडिया का ये महोत्सव।

लेकिन गुजरात के बाहर भी है नवरात्रि और गरबा की धूम

दिल्ली

चाणक्यपुरी: नवरात्रि मनाने के साथ गरबा और डांडिया खेलने का प्रोग्राम भी दिल्ली में खूब होता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में डांडिया खेल सकते हैं। पास के ही गुरुग्राम नॉटिंग हिल्स में भी देर रात तक डांडिया चलने का प्रोग्राम है।

मुंबई

श्रेय : विकिपीडिया

Photo of मुंबई, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

मुंबई वो शहर है जो नवरात्रि के रंग में गुजरात जितना ही मस्त मिलता है। नवरात्रि में जगह जगह पर डांडिया खेला जाता है। आप चाहें तो प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाल्गुनी पाठक के साथ डांडिया उत्सव मना सकते हैं। जेवीपीडी ग्राउण्ड, मुंबई या द ललित होटल, मुंबई में भी गरबा का प्लान बना सकते हैं आप।

लखनऊ

गोमती नगर: मुस्कुराइए, क्योंकि आप लखनऊ में है। लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर में आप डांडिया का 9 दिन का लंबा प्लान बना सकते हैं।

दशहरा: यूपी के हर मैदान में होती है रामलीला

वाराणसी: बनारस, भोले की नगरी, बुज़ुर्गों का मोक्षद्वार। दशहरा के उपलक्ष्य में पूरा बनारस ही रामलीला मैदान बन जाता है। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले की ऊँचाई से ही रामलीला के स्तर का अंदाज़ा लगाया जाता है। इनमें सबसे प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में अकेली परशुरामी सुनने के लिए लोग 15 कि.मी. दूर से आते हैं।

यूपी के बाहर हैं तो रामलीला देखने यहाँ जाएँ

दिल्ली

लाल किला: दिल्ली के लाल क़िले में माननीय प्रधानमंत्री तक दशहरा के दिन तीर चला कर रावण दहन करते हैं। दिल्ली में आप रामलीला देखने के लिए लाल क़िला, जंतर मंतर या फिर अक्षरधाम जा सकते हैं।

फ़रीदाबाद

उद्योग शहर, फ़रीदाबाद की रामलीला पूरे देश की अकेली ऐसी रामलीला है जहाँ उर्दू में रामलीला होती है। आप भी इसका आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

कुल्लू

श्रेय: विकिपीडिया

Photo of कुल्लू, Himachal Pradesh, India by Manglam Bhaarat

हिमाचल के कुल्लू में सरकार ने दशहरा को अंतर्राष्ट्रीय पर्व घोषित कर दिया है, जिससे विदेशी सैलानियों की संख्या इस सीज़न में बहुत रहती है।

मैसूर

श्रेय : विकिमीडिया

Photo of मैसूर, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

कर्नाटक में मैसूर के मैसूर भवन में रामलीला का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाते हैं। पूरे दस दिन मैसूर पैलेस में नृत्य, संगीत और नाटक की प्रतियोगिताएँ होती हैं, जिससे माहौल एकदम खुशनुमा रहता है।

दुर्गापूजा: जब पूरे 9 दिन माँ दुर्गा की स्तुति करता है बंगाल

कोलकाता: अगर आपको दुर्गापूजा सच में जीनी है तो बंगाल से अच्छी कोई जगह नहीं। अकेले कोलकाता में 20,000 पंडाल इस मौक़े पर सजते हैं।

इन पंडालों में बंगाल की संस्कृति, उनका रिवाज़ और ख़ातिरदारी का तो पूछिए ही मत। कोलकाता में हैं आप तो सिलिगुड़ी, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और बांकुरा जा सकते हैं।

बंगाल के बाहर दुर्गापूजा के रंग

मुंबई

श्रेय : विकिपीडिया

Photo of मुंबई, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

सांताक्रूज़: सांताक्रूज़ के बाल्कनजी बारी नामक जगह में बॉलीवुड का मुखर्जी परिवार हर साल दुर्गापूजा मनाता है। इसके अलावा अँधेरी और चेम्बूर में लोखंडवाला दुर्गोत्सव के नाम से दुर्गापूजा होती है। कांदीवली के ठाकुर ग्राम दुर्गोत्सव में आप देसी खिचड़ी का आनंद उठा सकते हैं।

हैदराबाद

दोमलगुड़ा: हैदराबाद के दोमलगुड़ा में यहाँ की बंगाली समिति हर साल दुर्गापूजा का आयोजन करती है। अपनी बंगाली विरासत और संस्कृति को यहाँ के लोगों ने अभी तक सहेज के रखा हुआ है। अगर यहाँ के पंडालों का नज़ारा देखना चाहते हैं आप तो हुसैन सागर झील में बोट राइड से अच्छा तरीक़ा और कोई नहीं।

नागपुर

श्रेय : विकिमीडिया

Photo of नागपुर, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

अपनी पारंपरिक विरासत को सहेजे हुए और नागपुर में धानतोली के लोग दुर्गापूजा में अपनी पारंपरिक पोशाक में दिख जाएँगे। यहाँ के लोग साथ में चाइनीज़ खाना भी परोसते हैं। नागपुर में हों तो दुर्गापूजा के लिए धानतोली ज़रूर जाएँ।

तो आप इस फेस्टिवल सीज़न में किस त्यौहार का मज़ा किस जगह जाकर लेने वाले हैं? हमें कॉमेंट में बताएँ।

अगर इस लिस्ट में कोई जगह रह गई हो तो यहाँ क्लिक करें और अपनी पसंदीदा जगहों की सूची Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटें।

More By This Author

Further Reads

Related to this article
Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Mumbai,Places to Visit in Mumbai,Places to Stay in Mumbai,Things to Do in Mumbai,Mumbai Travel Guide,Places to Visit in Maharashtra,Places to Stay in Maharashtra,Things to Do in Maharashtra,Maharashtra Travel Guide,Weekend Getaways from Lucknow,Places to Visit in Lucknow,Places to Stay in Lucknow,Things to Do in Lucknow,Lucknow Travel Guide,Places to Visit in Uttar pradesh,Places to Stay in Uttar pradesh,Things to Do in Uttar pradesh,Uttar pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Faridabad,Places to Visit in Faridabad,Places to Stay in Faridabad,Things to Do in Faridabad,Faridabad Travel Guide,Places to Stay in Haryana,Places to Visit in Haryana,Things to Do in Haryana,Haryana Travel Guide,Weekend Getaways from Kullu,Places to Visit in Kullu,Places to Stay in Kullu,Things to Do in Kullu,Kullu Travel Guide,Places to Visit in Himachal pradesh,Places to Stay in Himachal pradesh,Things to Do in Himachal pradesh,Himachal pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Mysuru,Places to Visit in Mysuru,Places to Stay in Mysuru,Things to Do in Mysuru,Mysuru Travel Guide,Places to Visit in Karnataka,Places to Stay in Karnataka,Things to Do in Karnataka,Karnataka Travel Guide,Weekend Getaways from Hyderabad,Places to Visit in Hyderabad,Places to Stay in Hyderabad,Things to Do in Hyderabad,Hyderabad Travel Guide,Places to Visit in Telangana,Things to Do in Telangana,Telangana Travel Guide,Weekend Getaways from Nagpur,Places to Visit in Nagpur,Places to Stay in Nagpur,Things to Do in Nagpur,Nagpur Travel Guide,