सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी!

Tripoto

विदेश जाने की इच्छा है, मगर जेब में हाथ डालते ही मूड बदल जाता है? चलिए अब आपको ये टेंशन औरन नहीं लेनी पड़ेगी। आपके लिए 10 दिन का ऐसा शानदार प्लान लेकर आया हूँ, जिसमें आप दो लोग सिर्फ ₹25,000 में दक्षिण-पूर्वी एशिया के चार ज़बरदस्त शहरों की सैर कर लेंगे।

तो कुर्सी की पेटियाँ बाँध लें, क्योंकि आप पैसे बचाने के कई तरीकों के बारे में तो जानने ही वाले हैं, साथ ही दक्षिण-पूर्वी देशों के चार सबसे लोकप्रिय शहरों जैसे वियतनाम का हो ची मिन्ह, कम्बोडिया का नोम पेन्ह और सियाम रीप, थाईलैंड के बैंकाक की सैर भी करने वाले हैं।

10 दिन का ये दक्षिण पूर्वी एशिया का टूर आप पहले हफ्ते के शुक्रवार को शुरू करेंगे और दुसरे हफ्ते के शनिवार को पूरा करेंगे। इस तरह आपको सिर्फ 6 दिन की छुट्टी लेनी होगी।

आप भारत के किसी भी हिस्से में रहते हों, आप पहले हफ्ते के गुरुवार की रात को फ्लाइट लेकर हो ची मिन्ह यानी साइगॉन शहर में जाएँगे।

ध्यान रहे कि ₹25,000 के इस टूर पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट का खर्च शामिल नहीं है।

पहला हफ्ता (शुक्रवार से रविवार)

हो ची मिन्ह में 2 दिन

बेन तान मार्किट | श्रेय : प्रिंस रॉय

Photo of हो ची मिन्ह सिटी, Ho Chi Minh City, Vietnam by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पढ़े-लिखे गवार वियतनाम को गन्दा-पिछड़ा हुआ देश बताते हैं, मगर मैं नहीं मानता। मैं इस देश में ऊपर-नीचे आगे-पीछे घूम आया, और मुझे तो यहाँ की अर्थव्यवस्था खूब तरक्की करती हुई दिखी। यहाँ का हो ची मिन्ह शहर वैसा ही है, जैसा भारत का मुंबई।

यहाँ पैसा बचाने के तरीके : वियतनाम में यहाँ-वहाँ घूमने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का खूब सहारा लें, क्योंकि आपके अगले डेस्टिनेशन वियतनाम में आपको ये सस्ती सुविधा नहीं मिलेगी। तोहफों की खरीदारी करने बिन्ह ते बाजार जाएँ। मरियम्मन हिन्दू मंदिर में प्रार्थना करें। पब स्ट्रीट पर जमकर पियें।

कहाँ खाएँ : अगर आप शाकाहारी हैं तो हो ची मिन्ह में आपको अपने हिसाब का खाना ढूँढना उतना आसान नहीं लगेगा। मगर मैं आपको तीन सस्ते रेस्टोरेंट के नाम गिना रहा हूँ, जिनमें से पहले दो शाकाहारी खाना भी परोसते हैं।

1. साइगॉन इंडियन रेस्टोरेंट, 73 मैक थी बुओई, बेन न्हे

2. हम वैजिटेरियन रेस्टोरेंट एन्ड कैफे, 32 दुरोंग, वैन टैन

3. ला विला फ्रेंच रेस्टोरेंट, 14 नागा क्वांग हुई

कहाँ ठहरें : ये शानदार एयर बीएनबी हो ची मिन्ह शहर में ही है। अगर यहाँ रहते हैं तो शहर घूमने में आने-जाने का खर्चा काफी बच जाएगा।

श्रेय: एयर बीएन्बी

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

दो लोगों के लिए कीमत : ₹770

अभी बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

दो लोगों का अंदाज़न खर्च : ₹7,540 (ठहरने का ₹1,540 + खाने-पीने का ₹2,500 + आने-जाने और अन्य खर्चे मिला कर ₹3,500 )

हो ची मिन्ह के बारे में और पढ़े

रविवार रात को एसी बस से सुबह 9 बजे कम्बोडिया के नोम पेन्ह पहुँच जाओ। ₹1000 में बस की टिकट हो मिल जाएगी और 35 डॉलर में कम्बोडिया का वीज़ा मिल जायेगा।

दूसरा हफ्ता (सोमवार-मंगलवार)

नोम पेन्ह में एक दिन

नोम पेन्ह

ओल्ड टाउन | श्रेय : मारियज क्लुज़निक

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

वैसे तो नोम पेन्ह कम्बोडिया की राजधानी है, तो इसे चमचमाता हुआ होना होना चाहिए, मगर ऐसा नहीं है। ये शहर आज भी 40 साल पहले हुए नरसंहार से उबरने की कोशिश में लगा है, मगर सुबह-सुबह यहाँ के लोगों का जीवट देखते ही बनता है।

यहाँ पैसा बचाने के तरीके : देश के इतिहास को गहराई से समझने के लिए जीनोसाइड म्यूसियम ज़रूर जाएँ, जहाँ 5 डॉलर में एंट्री मिल जाएगी और 8 डॉलर में एंट्री के साथ ऑडियो गाइड भी मिल जायेगा।

कहाँ खाएँ : खाने-पीने के लिए नोम पेन्ह के तीन मशहूर रेस्टोरेंट बता रहा हूँ, जहाँ शाकाहारी खाना भी मिल जाता है।

1. फ्रेंड्स कैफे, 15 स्ट्रीट

2. ब्लैक बम्बू, 228 संदेच मोंगकोल ईएम स्ट्रीट

3. नोम पेन्ह इंडिया रेस्टॉरेंट, 335 प्राह सिसोवत क्वे

कहाँ ठहरें : दो लोगों के लिए ठहरने की अच्छी जगह है और जीनोसाइड म्यूज़ियम के पास भी है। आने-जाने का समय और खर्च दोनों बच जायेंगे।

श्रेय: एयर बीएन्बी

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

दो लोगों के लिए कीमत : ₹770

दो लोगों के लिए अंदाज़न खर्चा : ₹3,77० (₹770 ठहरने के लिए + ₹1,000 खाने-पीने के खातिर + ₹2,000 घूमने-फिरने और अन्य खर्चों के लिए )

नोम पेन्ह के बारे में और पढ़ें

मंगलवार रात को सीम रीप जाने वाली बस में बैठ जाएँ, जो सुबह जल्दी आपको सीम रीप पहुँचा देगी। यहाँ ठहरने के लिए एयर बीएन्बी बुक कर लें और अर्ली चेकइन के बारे में बात कर लें। बस टिकट ₹1000 में मिल जाएगी।

दूसरा हफ्ता (बुधवार से शुक्रवार)

सीम रीप में दो दिन

सीम रीप प्रोविंस

अंकोर वाट | श्रेय : एरियल स्काई

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

कम्बोडिया के इस शहर में कई तरह के अजूबे देखने को मिल जाएँगे, मगर एक अजूब ऐसा भी है जिसे दुनिया के अजूबों में शामिल किया जाना चाहिए। मैं यहाँ के सबसे बड़े हिन्दू मंदिर अंकोर वाट की बात कर रहा हूँ। ये मंदिर परिसर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक परिसर है।

यहाँ पैसे बचाने के तरीके : सीम रीप आएँ और अंकोर वाट न घूमे तो कोई मतलब वाली बात नहीं है। इस मंदिर का एंट्री टिकट सस्ता नहीं है, 37 डॉलर का है। मगर आपको मज़ा पूरा आएगा। शाम को पब स्ट्रीट पर जाएँ, जहाँ सस्ती शराब और स्ट्रीट फूड आपका इंतज़ार कर रहे होंगे।

कहाँ खाएं : सीम रीप में खाने के 3 सस्ते रेस्टोरेंट के नाम बता रहा हूँ, जिनमें से आखिरी दो में शाकाहारी खाना भी मिलेगा।

1. बग्स कैफे, 351 थमे विलेज में आप कीड़े-मकोड़े खाने का अनुभव ले सकते हैं।

2. मरूम रेस्टोरेंट, 8 एबी फ्लूम स्लोकरम

3. खमेर ग्रिल रेस्टोरेंट, करेंग

कहाँ रहें : सिटी सेंटर के पास ही ये वुडन हाउस है, जहाँ आप शाम को एक कप कॉफी के साथ सुस्ता सकते हैं।

श्रेय: एयर बीएन्बी

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

दो लोगों के लिए कीमत : ₹640

अभी बुक करें

दो लोगों के लिए अंदाज़न खर्चा : ₹7,280 (₹1,280 रहने के + ₹2,500 खाने-पीने के + ₹3,500 घूमने-फिरने और अन्य खर्चों के)

सीम रीप के बारे में और पढ़ें

शुक्रवार सुबह मिनी बस से बैंकॉक के लिए निकलेंगे। ₹1,200 की बस टिकट होगी। तीन घंटे बाद थाईलैंड सीमा पर पहुँच जाएँगे जहाँ बैंकॉक के लिए 35 डॉलर का वीज़ा लेना होगा।

दूसरा हफ्ता (शुक्रवार - रविवार)

बैंकॉक में दो दिन

बैंकॉक थाईलैंड

मीन स्ट्रीट श्रेय : रोबेर्टो ट्रॉम्बेटा

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

बैंकॉक के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यहाँ की रंगीन रातों, साफ़-सुथरे समुद्रतट और बड़े-बड़े हिन्दू मंदिरों से आपका दिल बहलता रहेगा। स्ट्रीट फूड और नाईटलाइफ के क्या कहने।

यहाँ पैसे बचाने के तरीके : वैसे तो यहाँ की रातें ही मशहूर हैं, मगर आप यहाँ के हिन्दू मंदिरों पर भी गौर कीजियेगा। एरावन श्राइन ज़रूर घूमना। अगर थाईलैंड का सही मायनों में अनुभव करना है तो खाओ सन रोड भी घूमना।

कहाँ खाएं : यहाँ खाने-पीने के लिए बढ़िया रेस्टोरेंट खूब हैं।

1. सुप्पनिंग ईटिंग रूम, 160/11 सोइ 55 थोंग्लोर, सुखुमवित रोड

2. ज़ूमा रेस्टोरेंट, 159 राजा डामरी रोड

3. गग्गन, 38/1 सोइ लंगसुअन

कहाँ ठहरें : बैंकॉक उतना सस्ता नहीं है, जितना पिछले तीन शहर थे। इसलिए ठहरने के लिए इस बढ़िया से कमरे को चुने, जहाँ ज़रुरत की सारी चीज़ें हैं।

श्रेय: एयर बीएन्बी

Photo of सिर्फ ₹25000 में करो 4 देशों की विदेश यात्रा,यहाँ मिलेगी ट्रिप की सारी जानकारी! by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

2 लोगों के लिए : ₹770

अभी बुक करें

2 लोगों के लिए अंदाज़न खर्चा : ₹3,870 रुपये (₹770 रहने के + ₹1,500 खाने के + ₹1,500 घूमने-फिरने और अन्य खर्चों के लिए )

बैंकॉक के बारे में और पढ़ें

2 लोगों के लिए इस पूरी ट्रिप का खर्चा : ₹22,360 (₹7,540 हो ची मिन्ह के + ₹3,770 नोम पेन्ह के +₹ 7,280 सीम रीप के + ₹3,870 बैंकॉक के )

अभी भी आपके पास ₹2,640 बचे हैं, जिनसे आप सगे-सम्बन्धियों और परिवार वालों के लिए गिफ्ट खरीद सकते हो।

तो देखा, किस तरह आप और आपका दोस्त 10 दिन तक दक्षिण-पूर्वी एशिया के तीन अलग-अलग देशों के चार मशहूर शहरों की यात्रा ₹25,000 मात्र में कर सकते हैं। तो अब अपने दोस्त के बात करिये और फ्लाइट बुक करवा लीजिये और कीजिये वियतनाम, कम्बोडिया और थाईलैंड की सैर।

क्या आप किसी दक्षिण-पूर्वी देश में घूम चुके हैं ? अपने अनुभव और कहानियाँ अपने जैसे ढाई करोड़ सैलानियों के साथ यहाँ बाँटें।

ऐसी बेहतरीन कहानियाँ हम रोज़ आपको मुफ्त में भेजेंगे | शुरू करने के लिए 9599147110 को सेव कर के व्हाट्स एप पर HI लिख कर भेजिए |

यह आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें