भारत की सबसे लंबी बस यात्रा जो 36 घंटों में 4 राज्यों की सैर कराती है! 

Tripoto

जब से सफर को आसान बनाने के लिए ट्रेन और हवाई जहाज आ गए हैं तब से यह स्वाभाविक है कि बसों की तरफ लोगों का आकर्षण कम हो गया है। पर अगर सोचा जाए तो खुली सड़क में बस के सफर का अलग ही आनंद है। सामने दिखने वाले सुन्दर नजारे, बस की खिड़की से आती जाती हवाएं और सफर की अनिश्चिता, सच में बस में सफर करने का मज़ा कहीं और नहीं मिल सकता। आपके लिए यह भी जानना ज़रूरी है कि ये भारत देश में चलने वाली बसें ही हैं जो आपको पहाड़ों के दूरस्त गावों में भी पंहुचा देंगी। इसीलिए शायद भारत में बस से किया जाने वाला सबसे लम्बा सफर कई लोगों की बकेटलिस्ट में है। और हो भी क्यों न, यह अनुभव ही अनोखा है।

जानना चाहते हैं भारत में बस सबसे लम्बा सफर कितने दूर कर सकती है? तो आपको बता दें कि यह एक बस आपको जोधपुर, राजस्थान से बंगलोर, कर्नाटक तक ले जाती है और वापस भी लाती है। पर अनोखी बात यह है कि ये बस जो रास्ता तय करती है वह आपको भारत के पश्चिमी तट के कई सुन्दर कोने दिखाती है। सुन्दर दृश्यों का यह विचार मात्र मुझे इस बस में यात्रा करने के लिए प्रेरणा देता है। क्या आपको भी?

क्यों जाएं जोधपुर से बंगलोर तक के इस बस के सफर में?

अगर आपको लम्बी रोड ट्रिप पर जाना पसंद है, तो इस बस के सफर पर आप भारत की संस्कृति के और भी करीब आ सकते हैं। आपको इस सफर में अपने देश को असली रंग में देखने का मौका मिलेगा। यही नहीं इस यात्रा में आपको भारत के दक्षिणी तट में आम लोगों के जीवन व्यापन के बारे में भी पता चलेगा। इस यात्रा में आप 2000 किलोमीटर से भी लम्बा सफर तय करेंगे। यह बस आपको भारत के चार राज्य, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्णाटक में ले कर जाएगी और इस सफर में आपको दर्जनों ऐसे शहर और गांव मिलेंगे जिनके बारे में आज तक आपको नहीं पता होगा। यह पूरी यात्रा 36 घंटों में पूरी की जा सकती है। सफर में खर्च किये पैसे सच में वसूल हो जाते हैं। अगर सोचा जाए तो यह एक ऐसा सफर है जिसमें आपको ज्यादा कुछ तैयारी नहीं करनी है। न कार बुक करने का झंझट और न ही होटल ढूढ़ने की परेशानी।

क्या देखने के लिए मिलेगा इस सफर में?

यह बस आपको भारत के कई ऐसे शहरों से लेकर जाएगी जिनको हम पर्यटक स्थल मानते हैं। अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, नाशिक, मुंबई और पुणे कुछ शहरों में से हैं जो इस रास्ते में आएंगे। पर यह निश्चित है कि रास्ते में आपको सुन्दर नज़ारों की भरमार मिलेगी। कई किलोमटेर तक यह बस समुद्री तट के किनारे भी चलती है। बस रास्तें में कई छोटे होटल और ढाबों में रुकती है। हर ढाबे परआपको विभिन्न प्रकार का खाना खाने को मिलेगा, आखिर आप भारत के 4 राज्यों के बीच सफर कर रहे हैं! हालाँकि कई और ऐसी बसें हैं जो प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर रुकती हैं पर समय के अभाव के कारण यह बस इतनी सारी जगहों पर नहीं रुक सकती। यह आप बस बुक करते समय ही ध्यान में रखें और अगर आपको रास्ते में आने वाली जगहें घूमनी हैं तो लम्बी अवधि की बस यात्रा बुक करें।

जानिये कैसा है ये सफर?

आपका सफर निर्भर करता है इस बात पर की आपने कौन सा टिकट बुक किया है। इस सफर के लिए कई अलग अलग रूट हैं। इस बस द्वारा तय किये जाने वाले रास्ते की जानकारी आप ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। वेबसाइट में आपको सभी जानकारी मिल जाएगी। इस बस द्वारा तय किया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध रूट आपको 1935 किलोमीटर के सफर पर ले जायेगा और इस सफर में आपको 36 घंटे लगेंगे। रास्ता कुछ इस प्रकार है:

जोधपुर - पालनपुर - अहमदाबाद- वापी - मुंबई - पुणे - कोल्हापुर - हुब्बली - बंगलोर

Photo of भारत की सबसे लंबी बस यात्रा जो 36 घंटों में 4 राज्यों की सैर कराती है!  2/2 by Kabira Speaking

सफर तय करने का सबसे सही समय क्या है?

बसंत ऋतु ( फरवरी- मार्च) और पतझड़ के समय (अक्टूबर- नवंबर) में इस सफर पर जाने का बिलकुल सही समय है। उस समय पर मौसम न ही ज्यादा गरम और न ही ज्यादा ठंडा होता है। इसलिए आपकी बस की यात्रा एक दम आराम से कटेगी। बसंत ऋतु में अगर आप इस सफर पर निकलें तो रास्ते में दिखने वाले दृश्य और हरियाली आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

इस सफर पर आप मानसून के समय भी जा सकते हैं क्योंकि इस रूट पर महाराष्ट्र और कर्णाटक में बारिश के समय पर कभी रोड बंद होने की सूचना नहीं मिली है।

कहाँ और कैसे बुक कर सकते हैं ये बस यात्रा?

आपके पास काफी विकल्प मौजूद है कि आप अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी बस में जा सकते हैं। टिकट का मूल्य 1500 रुपये से ले कर 4000 रुपये तक है। आखरी समय में जल्दबाज़ी न करें। अच्छा होगा की आप इस बस का टिकट कुछ समय पहले ही बुक कर लें।

कई वेबसाइट हैं जो इस टिकट को बुक करने में मददगार होंगी। इनमें से कुछ हैं: Goibibo, SRS Booking, Paytm, and VRL Travels।

आजतक आप कौन से ऐसे सफर में गए हैं जिसकी यादें आप आज तक ना भूल पाएँ हो? अपने सफर की कहानियाँ और अनुभव हमारे साथ बाँटें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

पूरी दुनिया में घुमते हुए यात्रियों की रोमांचक ट्रेवल वीडियोस देखने के लिए यहाँ क्लिक करें