जानिए देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट

Tripoto
31st Mar 2022
Photo of जानिए देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों जब भी हम विदेश घूमने का प्लान बनाते है तो हमे वीजा या पासपोर्ट दोनों के लिए अप्लाई करना पड़ता हैं। लेकिन क्या आप खुद अपने ही देश की ऐसी जगह के बारे में जानते हैं जहाँ जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ती हैं? शायद आपको सुनकर आश्चर्य हुआ न। दोस्तों, इस बात को स्वीकारना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन वास्तव में ऐसा ही है। जी हाँ, आज हम ऐसे भारतीय रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहें जहाँ आप गलती से भी इस स्टेशन पर बिना वीजा के चले गए तो उसे गैर कानूनी माना जाएगा। तो आइए आप भी जानिए कि कौन सा हैं यह अनोखा रेलवे स्टेशन और क्या यहाँ जाने पर लगता हैं वीजा।

देश का आखिरी रेलवे स्टेशन जहाँ वीजा लेकर जाना हैं अनिवार्य

Photo of जानिए देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट by Smita Yadav

देश के इस इकलौता रेलवे स्टेशन, जहाँ वीजा अनिवार्य है। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है। दोस्तों, यहाँ पर जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा अनिवार्य कर दिया गया है। दोस्तों, इस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियां पाकिस्तान के बाघा तक जाती हैं। बिना वीजा के आप इस स्टेशन पर एंट्री तक नहीं ले सकते। अगर गलती से आप अंदर आ भी गए तो आपको इस गैर कानूनी काम के लिए जेल भी जाना पड़ सकता हैं।

24 घंटे खुफिया एजेंसियों से रहता हैं घिरा

दोस्तों, इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पहुंचने वाले देश के किसी भी नागरिक को 24 खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों से 24 घंटे घिरे हुए होने के कारण 14 फोरेन एक्ट (बिना वीजा के इस रेलवे स्टेशन पर आने का आरोप में) के तहत मामला दर्ज होता है और जिसकी जमानत बहुत ही मुश्किल से होती हैं। और अगर कोई यहाँ बिना वीजा के जाता है तो उसे जेल तक जाना पड़ सकता है। दोस्तों, अटारी पंजाब में हिंदुस्तान का आखिरी रेलवे स्टेशन है। इसके एक तरफ अमृतसर तो दूसरी तरफ लाहौर है। ये स्टेशन इतना बड़ा नहीं है, लेकिन यहाँ का रोल बहुत बड़ा है। ट्रेन बंद होने के बाद भी इस स्टेशन पर कुछ जरूरी काम चलता रहता है, लेकिन यहाँ फिर भी आसानी से लोगों को जाने की इजाजत नहीं मिलती है।

हरी झंडी दिखाने के लिए मुसाफिरों से ली जाती हैं अनुमति

Photo of जानिए देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट by Smita Yadav

दोस्तों, यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहाँ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ-साथ ट्रेन में बैठे मुसाफिरों से भी अनुमति ली जाती है। इस रेलवे स्टेशन से देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती हैं। दोस्तों आपको बता दूं कि इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वालों का पासपोर्ट नंबर लिखा जाता है और उन्हें कन्फर्म सीट मिलती है।

कुलियों के आने से है मनाही लोग खुद उठाते है अपना पूरा सामान

Photo of जानिए देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट by Smita Yadav

दोस्तों आपको यह भी सुनकर आश्चर्य होगा कि यहाँ कुलियों के आने की भी मनाही हैं। यहाँ मुसाफिरों को अपना सामान खुद उठाना पड़ता हैं। आपकी सुविधा ले लिया आपको यहाँ ट्रालियां मिल जायेंगी जिसमें आप अपना सामान बाहर तक ले जा सकते हैं। यहाँ के वातानुकूलित वेटिंग रूम में आपको एलईडी पर देश भक्ति गीत भी देखने को मिलेगा। यहाँ के खान पान का स्वाद ऐसा हैं जिसे आप कभी भी भूल सकते। इस रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे सेना के जवान तैनात रहते हैं। जो इस रेलवे स्टेशन के पल पल की जानकारी को रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस दिल्ली) भेजते रहते हैं। अगर इस स्टेशन पर किसी कारण से ट्रेन लेट हो जाती हैं तो इस बात की जानकारी भारत देश के साथ साथ पाकिस्तान मुल्क को भी दी जाती हैं। साथ ही दोनो जगहों पर एंट्री का टाइम भी नोट किया जाता हैं। इस रेलवे स्टेशन पर पंजाब पॉलिश के जवान हमेशा सतर्क रहते हैं।

फोटोग्राफी की भी नहीं हैं इजाजत

Photo of जानिए देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहाँ जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट by Smita Yadav

दोस्तों आपको बता दूं कि यहाँ फोटोग्राफी भी करना सख्त मना हैं। अगर कोई भी यहाँ फोटोग्राफी करते पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाता हैं। क्योंकि यहाँ फोटोग्राफी करना मना हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

क्या अपने भी देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन से यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads