सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना

Tripoto
11th Jul 2021
Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav
Day 1

सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन जुलाई महीने के 25 तारीख से शुरू हो जाएगा और अगस्त महीने के 22 तारीख तक सावन मनाया जाएगा। दोस्तों, सावन के साथ अब शुरू हो जाएगी, भगवान शिव की आराधना। क्योंकि सावन का महीना महादेव का माना जाता है। सावन के हर सोमवार को उनकी पूजा-अर्जना होती है। लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए सोमवार के व्रत भी रखती हैं। वैसे तो देवों के देव महादेव उनको याद कर लेने से ही खुश हो जाते हैं, लेकिन सावन में उन्हें भांग, दूध, धतूरा और बेलपत्र अर्पित कर पूजा को पूर्ण किया जाता है। दोस्तों, आज कल लोगों का ध्यान सिर्फ हिल स्टेशनों की ओर ही होता हैं ऐसा देखा जाता हैं। लेकिन भारत में घूमने के लिए ऐसे कई पौराणिक स्थल भी हैं जिनके दर्शन मात्र से ही आपकी यात्रा का आनंद दुगुना हो सकता हैं। वैसे तो भारत में काफी पौराणिक स्थल मौजूद हैं लेकिन जैसा कि आप सभी को मेरे आर्टिकल का टाईटल पढ़ के समझ आ ही गया होगा की आज मैं किन पौराणिक और पवित्र स्थलों की बात कर रही हूं। जैसा कि आप सभी को पता ही होगा की सावन की शुरुआत होने ही वाली हैं। इसलिए आज मैं आपको भारत के प्राचीन शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रही हूं जिनके दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं वैसे तो इन मंदिरों में पूरे साल भीड़ देखी जाती है लेकिन सावन में इन मंदिरों की यात्रा को और भी शुभ माना जाता हैं। तो आइए जानते हैं वो पवित्र स्थल कौन से और कहाँ स्थित हैं।

केदारनाथ, उत्तराखंड

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि हिंदू धर्म के अनुनायियों के लिए केदारनाथ सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यहाँ स्थित केदारनाथ मंदिर का शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिदूं धर्म के उत्तरांचल के चार धाम और पंच केदार में गिना जाता है। केदारनाथ का मंदिर साढ़े तीन हजार से ज्यादा फीट की ऊंचाई पर बना एक विशाल मंदिर है। यह मंदिर अप्रैल महीने से नवंबर तक खुला रहता है और सर्दियों में यहाँ भयंकर बर्फ पड़ती है। भक्तों का कहना है कि सावन के महीने में यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है। वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है। यह मंदिर काशी में दशाश्वमेध घाट पर स्थित है और थोड़ी ही दूरी पर गंगा नदी बहती है। शिवभक्त पहले गंगा नदी में स्नान करते हैं, इसके बाद ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मंदिर में पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के लिए मोक्ष का द्वार खुल जाता है और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। यहाँ आने मात्र से ही भक्तों की हर तकलीफ दूर हो जाती है और मन-मस्तिष्क को असीम शांति मिलती है। भक्तों का ऐसा कहना है कि सावन के महीने में यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भीमाशंकर, महाराष्ट्र

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

भीमाशंकर मंदिर पुणे में भीमा नदी के पास स्थित है। यह भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर और तीर्थ स्थान है। यहाँ के शिवलिंग को 'मोटेश्वर महादेव' भी कहा जाता है और पुराणों में भी इसका वर्णन मिलता है। इस ऐतिहासिक मंदिर का शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धापूर्वक इस मंदिर में रोज प्रातः काल में सूर्योदय के बाद दर्शन करता है, उसके पिछले जन्मों के पाप तक दूर हो जाते हैं और स्वर्ग के रास्ते खुल जाते हैं। सावन के महीने में यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन महीने में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती हैं।

ताराकेश्वर मंदिर, पश्चिम बंगाल

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

कोलकाता से 85 किलोमीटर दूर हुगली जिले में तारकेश्वर नाम का शहर है, जहाँ प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर स्थित है। यह मंदिर तारकनाथ को समर्पित है, जो भगवान शिव का ही रूप है। यह मंदिर प्राचीन काल में जंगलों में मिला था। बंगाल में यह शिवजी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है, जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान माना जाता है और यह सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की प्रत्येक शिला पर बेहतरीन कारीगरी का नमूना देखने को मिलेगा। इसकी ऊंचाई 180 फीट है। मंदिर के प्रांगण में गौरी, गणेश और कार्तिकेय के भी मंदिर मौजूद हैं। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सावन के महीने में यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन महीने में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती हैं।

अमरनाथ धाम, जम्मू-कश्मीर

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर दूर स्थित अमरनाथ धाम के बारे में कहा जाता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव स्वयं अमरनाथ गुफा में विराजमान हैं। अमरनाथ गुफा के अंदर हिम शिवलिंग के दर्शन मात्र से ऐसी मान्यता है कि लोगों को 23 पवित्र तीर्थस्थानों के दर्शन जितना पुण्य मिलता है। यहीं पर स्थित पार्वती पीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है जहाँ भगवती सती का कंठ भाग गिरा था। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

वैद्यनाथ धाम, झारखंड

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) बहुत महत्त्वपूर्ण है और यहाँ के कामना लिंग को सर्वाधिक महिमामंडित कहा जाता है। इसके शिखर पर त्रिशूल के बजाय ‘पंचशूल’ होता है जिसे सुरक्षा कवच माना जाता है और यही बात इस मंदिर को खास बनाती है। वैसे तो साल भर यहाँ भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन सावन के दौरान पूरा मंदिर केसरिया पहने शिवभक्तों से रंग जाता है। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सावन के महीने में यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं सावन महीने में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती हैं।

महाकालेश्वर, मध्यप्रदेश

Photo of सावन में घूमने के साथ ज़रूर करें इन बेहतरीन जगहों पर स्थित शिव मंदिरों के दर्शन, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

भारत में पर्यटकों की पसंद कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के उज्जैन में सलिला शिप्रा नदी के पास स्थित है भगवान शिव का ‘महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग’। कहा जाता है कि महाकालेश्वर में दर्शन करने वाले भक्तों का काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसे पृथ्वी का एकमात्र मान्य शिवलिंग भी माना जाता है। यह मंदिर एक बड़े परिसर में स्थित है, जहाँ अन्य देवी-देवताओं के भी छोटे-बड़े मंदिर हैं। यहाँ भगवान महाकाल की भस्म आरती, नागचंद्रेश्वर मंदिर, भगवान महाकाल की शाही सवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र है यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सावन के महीने में यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं सावन महीने में यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती हैं।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों पर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।