गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान

Tripoto
29th Apr 2022
Photo of गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, जैसा कि आप जानते ही हैं, कि गुरूग्राम आपके ज़रूरत की हर तरह की खरीदारी करने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। जहाँ आपके लिए बेहतरीन और सस्ते लोकल मार्केट से लेकर बड़े बड़े मॉल तक सब कुछ इस शहर में स्थित है। यहाँ कई तरह के बाज़ार हैं जहाँ आप सस्ते में ही खरीददारी कर सकते हैं। यहाँ कई लोकल मार्केट भी हैं जहाँ 50 रुपए से लेकर 500 रुपये तक में जरूरी सामान मिल जाता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि यहाँ आपको सिर्फ महंगे मॉल ही देखने को मिलेंगे यहाँ आपको लोकल मार्केट भी मिल जायेंगे जहाँ बहुत कम बजट में आप एक अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं, तो अगर आप दिल्ली या फिर यहाँ से आसपास की लोकेशन के रहने वाले हैं और गुरूग्राम से शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहाँ के बेहतरीन मॉल के साथ-साथ कई ऐसी शॉपिंग डेस्टीनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहाँ आपको शॉपिंग के लिए बहुत ही कम बजट की आवश्कता पड़ेगी। जो कि आपके बजट को नहीं बढ़ाएगी। आज हम आपको गुरुग्राम की कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप सस्ते में बढ़िया सामान की शॉपिंग कर सकते हैं।

1. कुतुब प्लाजा

Photo of गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान by Smita Yadav

कुतुब प्लाज़ा गुरुग्राम की जानी मानी लोकल मार्केट में से एक है। ये स्ट्रीट प्लाज़ा है यहाँ भी लोग कई खास सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। किचन और वार्डरोब को नया लुक देने के लिए भी यहाँ कई तरह के अच्छे और बढ़िया सामान मिल जाते हैं। यहाँ भी सस्ते में और बजट में कपड़े भी खरीदे जा सकते हैं। गुरूग्राम में सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक कुतुब प्लाजा आपके बजट में कपड़े और एक्सेसरी उपलब्ध कराता है। आपकी रोजमर्रा की खरीदारी के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। समय की बात करें तो ये बाजार सुबह 9 बजे से रात 8.30 बजे तक ही खुला रहता है।

2. बंजारा मार्केट

Photo of गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान by Smita Yadav

बंजारा मार्केट गुरुग्राम की चर्चित शॉपिंग मार्केट में से एक है। साथ ही बंजारा मार्केट पूरे उत्तर भारत में लोगों का फेवरेट शॉपिंग डेस्टीनेशन है। यहाँ सस्ते में ही घर को सजाने का सामान भी मिल जाता है। वहीं इस बाज़ार में 50 रूपये से लेकर 500 रूपये तक में ही आप अच्छा खासा सामान ले सकते हैं। क्रॉकरी और फर्नीचार भी इस मार्केट में अच्छे दामों पर मिल जाता है। ये बाज़ार सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक खुलता है।

3. हांगकांग बाजार

Photo of गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान by Smita Yadav

दोस्तों, गुरूग्राम में आपके रोजमर्रा की शॉपिंग के लिए एक और बेहतरीन बाजार है हांग कांग बाजार। यहाँ आपको आपकी रोजमर्रा से जुड़ी हर ज़रूरी चीज मिल जायेगी। हांग कांग आपकी शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह है। यहाँ से आप रोजमर्रा के घरेलू सामान जैसे कपड़े और एक्सेसरी खरीद सकते हैं। यहाँ खाने-पीने के काफी स्ट्रॉल्स भी मौजूद हैं। इस बाज़ार में घरेलू सामान के साथ साथ कपड़े भी बढ़िया मिलते हैं और बजट में ही इन सामानों को खरीदा जा सकता है। ये बाज़ार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

4. गलेरिया मार्केट

Photo of गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान by Smita Yadav

गुरूग्राम की स्ट्रीट शॉपिंग बेहद शानदार है। यहाँ पर आपको सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर में शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। फिर चाहे वह किराने का सामान हो, गहने, मेकअप, ज्वेलरी, सैलून या स्पा हो। सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए यहाँ बहुत सारे स्टोर्स मौजूद हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता हैं और मंगलवार को ये मार्केट बंद रहता है। अगर आप सस्ती खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको इस सस्ते मार्केट में ज़रूर आना चाहिए।

5. सदर बाजार

Photo of गुरुग्राम के सस्ते मार्केट जो शॉपिंग के लिए हैं सबसे बेस्ट,जहाँ मिलेगा 50 रूपये में भी जरूरी सामान by Smita Yadav

गुरुग्राम का सदर बाज़ार भी शॉपिंग के मामले में बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ चीज़ें ज़्यादातर थोक रेट में ही मिल जाती हैं। गहने, स्टेशनरी और कपड़ों को भी यहाँ बहुत ही किफ़ायती दामों पर खरीदा जा सकता है। गुरूग्राम के सदर बाजार में ज्यादा मात्रा में अगर आप सामान खरीदते हैं, तो आपको सस्ती कीमत पर मिल जाता है। यह गुरूग्राम में सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक है। ये बाज़ार सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है।

क्या आपने भी गुरुग्राम के इन सस्ते मार्केट में खरीदारी की हैं। अगर हाँ, तो अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।