भारत के 8 स्ट्रीट मार्केट, शॉपिंग करने वालों के लिए खजाने से कम नहीं

Tripoto
Photo of भारत के 8 स्ट्रीट मार्केट, शॉपिंग करने वालों के लिए खजाने से कम नहीं by Musafir Rishabh

घुमक्कड़ी नदी की तरह है जिसमें बहते रहना जरूरी है। अगर आप ठहरने लगते हैं तो वो ट्रैवलिंग नहीं है। भारत अपने रिच कल्चर और परंपराओं के लिए जाना जाता है।

हर शहर की अपनी अलग पहचान होती है। अगर आप किसी नये शहर में घूम रहे हैं और वहाँ की संस्कृति के बारे में जानना-समझना चाहते हैं तो उसके लिए बाजार सबसे सही जगह है। 

जहाँ आपको आधुनिक, पुराने सभी प्रकार के सामान दिखाई देंगे। एक घुमक्कड़ होने के नाते आपको हर नये शहर के मार्केट्स में जरूर जाना चाहिए। 

मैंने आपके लिए भारत के कुछ बाजारों की लिस्ट बनाई है। इन बाजारों में अलग ही जादू है आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए।

1. सरोजनी मार्केट

सरोजनी मार्केट के बिना भारतीय बाजारों की बात ही नहीं की जा सकती है। सरोजनी बाजार दिल्ली में शॉपिंग की खान है। 

हर दिल्ली वाला सरोजनी मार्केट शॉपिंग के लिए जरूर जाता है। कई लोग तो दिल्ली सरोजनी मार्केट के लिए ही आते हैं। 

यहाँ आपको अपने बजट में कपड़े, घर के सामान आदि मिल जाएंगे। यही बजट वो चीज है जो लोगों को सरोजनी मार्केट खींच लाती है। 

आपको यहाँ बहुत कम दाम में सामान मिल जाएगा। दिल्ली आएं तो एक बार सरोजनी मार्केट जरूर जाएं।

2. कॉमर्शियल स्ट्रीट

बैंगलोर के कॉमर्शियल स्ट्रीट ने स्ट्रीट मार्केट की परिभाषा ही बदल दी है। 

स्ट्रीट मार्केट में पहले ब्रांड के सामान नहीं मिलते थे लेकिन बैंगलोर के कॉमर्शियल स्ट्रीट बाजार में आपको सब कुछ मिलेगा। शॉपिंग करने वाली महिलाओं के लिए तो ये जगह किसी खजाने से कम नहीं है। ये बाजार हर प्रकार से बेहतरीन है।

3. न्यू मार्केट

कोलकाता भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसी पुराने शहर में न्यू मार्केट है जो उस जमाने से है जब कोलकाता कलकत्ता हुआ करता था। हैंगआउट करने के लिए कोलकाता का न्यू मार्केट सही जगह है। यहाँ 2 हजार से भी ज्यादा दुकानें हैं। अगर आपको असली बंगाली साड़ी खरीदनी है तो इसके लिए न्यू मार्केट परफेक्ट जगह है। न्यू मार्केट सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है, शनिवार को दोपहर के ढाई बजे तक ही खुलता है और रविवार को बाजार बंद रहता है।

4. अरपोरा सटरडे नाइट मार्केट

अगर आप सोचते हैं कि गोवा रात में सिर्फ पार्टी के लिए जाना जाता है तो यहाँ कुछ ऐसा है जो आपको गलत साबित कर देगा। अरपोरा सटरडे नाइट मार्केट गोवा की सबसे अच्छी चीजों में से एक है। ये बाजार शाम 6 बजे के बाद शुरू होता है। इस मार्केट को लाइट्स और खुशनुमा म्यूजिक खूबसूरत बनाते हैं। यहाँ आपको कपड़े, ज्वैलरी और घर का सामान सब कुछ मिलेगा। गोवा जाएं तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

5. एफसी रोड

शॉपिंग के लिए भारत में एक और बेहतरीन जगह है, पुणे का एफसी रोड। अगर आप पुणे को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो एफसी रोड यानी फर्गुसन कॉलेज रोड के बिना ये संभव नहीं है। आप अपने वीकेशन को पुणे के एफसी रोड मार्केट को घूमते हुए एंजॉय कर सकते हैं। अगर आपको बार्गिंग करने की कला आती है तो आप कम पैसों में खूब सारा सामान ले पाएंगे।

6. सेरेनिटी बीच बाजार

Photo of पोंडिचेरी, Throwpathi Amman Koil Street, Ashok Nagar, Vaithikuppam, Puducherry, India by Musafir Rishabh

पोंडिचेरी अपने साफ-सुथरे समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। हर कोई पोंडिचेरी के बीच का मजा लेना चाहते हैं। अगर आप बीच लवर के साथ शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो आपको सेरेनिटी बीच मार्केट जाना चाहिए। पोंडिचेरी को ये मार्केट युवाओं में बहुत फेमस है। ज्यादातर लोग यहाँ पर वीकेंड्स पर जाते हैं। आप यहाँ पर लोकर स्ट्रीट फूड भी खा सकते हैं। पोंडिचेरी जाएं तो इस बाजार को देखना न भूलें।

7. बापू बाजार

जयपुर अपनी वैभवता और शानदार कल्चर के लिए जाना जाता है। जयपुर जितना अपने किले और महल के लिए मशहूर है उतना ही स्थानीय मार्केट्स के लिए जाना जाता है। अगर आप राजस्थान की सभ्यता और परंपरा को देखना चाहते हैं तो जयपुर का बापू बाजार आपके लिए एकदम ठीक जगह है। यहाँ आप राजस्थानी कपड़ों से लेकर हैंडीक्राफ्ट तक सब कुछ मिल जाएगी। कलाकारी ऐसी कि देखकर ही दिल खुश हो जाए।

8. पुलिस मार्केट

पहाड़ घूमने वालों के लिए जन्नत है ही। कभी-कभी शॉपिंग करने वालों के लिए भी पहाड़ दिल खोल देते हैं। शिलॉन्ग का पुलिस मार्केट फैशन के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। इस बाजार में आपको हाथ से बनी चीजें मिलेंगी जिनको यहाँ के आदिवासी जनजाति बनाते हैं। इस स्ट्रीट मार्केट में आप नॉर्थ ईस्ट के लोकल फूड का जायका चख सकते हैं। कुल मिलाकर शिलॉन्ग का ये बाजार आपको निराश नहीं करेगा।

क्या आपने भारत के इन स्ट्रीट मार्केट की यात्रा की है ? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Related to this article
Weekend Getaways from Bangalore urban,Places to Stay in Bangalore urban,Places to Visit in Bangalore urban,Things to Do in Bangalore urban,Bangalore urban Travel Guide,Places to Visit in Karnataka,Places to Stay in Karnataka,Things to Do in Karnataka,Karnataka Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Kolkata,Places to Visit in Kolkata,Places to Stay in Kolkata,Things to Do in Kolkata,Kolkata Travel Guide,Places to Visit in West bengal,Places to Stay in West bengal,Things to Do in West bengal,West bengal Travel Guide,Places to Stay in Goa,Places to Visit in Goa,Things to Do in Goa,Goa Travel Guide,Weekend Getaways from Pune,Places to Visit in Pune,Places to Stay in Pune,Things to Do in Pune,Pune Travel Guide,Places to Visit in Maharashtra,Places to Stay in Maharashtra,Things to Do in Maharashtra,Maharashtra Travel Guide,Places to Visit in Puducherry,Places to Stay in Puducherry,Things to Do in Puducherry,Puducherry Travel Guide,Weekend Getaways from Pondicherry,Places to Visit in Pondicherry,Places to Stay in Pondicherry,Things to Do in Pondicherry,Pondicherry Travel Guide,Weekend Getaways from Jaipur,Places to Visit in Jaipur,Places to Stay in Jaipur,Things to Do in Jaipur,Jaipur Travel Guide,Places to Stay in Rajasthan,Places to Visit in Rajasthan,Things to Do in Rajasthan,Rajasthan Travel Guide,Weekend Getaways from Shillong,Places to Visit in Shillong,Places to Stay in Shillong,Things to Do in Shillong,Shillong Travel Guide,Weekend Getaways from East khasi hills,Places to Visit in East khasi hills,Places to Stay in East khasi hills,Things to Do in East khasi hills,East khasi hills Travel Guide,Places to Visit in Meghalaya,Places to Stay in Meghalaya,Things to Do in Meghalaya,Meghalaya Travel Guide,