धनतेरस की खरीदारी के लिए बेस्ट हैं भारत के ये बाज़ार!

Tripoto

त्यौहारों का मौसम नवरात्री से शुरू हो जाता है। तब से एक के बाद एक त्यौहार आते हैं। दीपावली सामने है और उससे दो दिन पहले धनतेरस है। 

हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

खासकर इस दिन लोग सोने की खरीदारी करते हैं और ईश्वर से धन की वर्षा के लिए कामना करते हैं।

Photo of धनतेरस की खरीदारी के लिए बेस्ट हैं भारत के ये बाज़ार! 1/1 by Rupesh Kumar Jha
श्रेय: फ्लिकर

माना जाता है कि धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने से घर में सुख व समृद्धि आती है। 

बता दें कि पंचोत्सव दीपावली के पहले दिन धनतेरस, फिर छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और फिर अंत में भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। 

धनतेरस के दिन आपने देखा भी होगा कि सोने व बर्तन की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

हालांकि बहुत सारे लोग गहने व बर्तन के अलावा अन्य चीजों की भी खरीदारी करते हैं।

उत्साह में लोग अंतिम समय तक लोग कंफ्यूज रहते हैं कि क्या खरीदा जाए!

 ज्यादातर लोग आभूषण, वाहन सहित इलेक्ट्रिक आदि चीजों को खरीदना पसंद करते हैं। 

यहाँ हम बताते हैं कि देश में कौन से बेहतरीन शॉपिंग सेंटर्स हैं जहाँ धनतेरस पर जम कर खरीददारी की जाती है।

1. चांदनी चौक, दिल्ली

यूँ तो धनतेरस को लेकर शहर भर की दुकानों में चहल-पहल देखी जा सकती है लेकिन दिल्ली के चांदनी चौक की रौनक ख़ास होती है। 

यहाँ आपको सजावट से लेकर कपड़े, ज्वेलरी सहित लाइटिंग आदि सामान भी काफी सस्ते और वैरायटी में मिलते हैं। 

यहाँ से चीजें दिल्ली के अन्य बाजारों में भी सप्लाई होती हैं लिहाजा अगर आप अपनी खरीददारी यहाँ आकर करते हैं तो आपको कई मायने में ना केवल फायदा होता है बल्कि मनपसंद चीजें भी मिल जाती हैं। 

बता दें कि चांदनी चौक हर वर्ग के लोगों के लिए शॉपिंग का बेहतरीन जगह है।

धनतेरस में यहाँ सोने-चांदी की दुकानों में अलग ही रौनक रहती है। 

एक तरफ लोग लक्ष्मी-गणेश की सोने की प्रतिमा खरीदते हैं तो वहीं सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री चरम पर होती है। 

यहाँ सबकी पसंद के भरपूर सामान मिलते हैं। धनतेरस के मौके पर तो ख़ास दुकानें सजाई जाती हैं और जाहिर है ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव होता है। 

धनतेरस और दिवाली पर अगर आप गहने और आभूषण खरीदने की इच्छा रखते हैं तो चांदनी चौक के दरीबा कलां मार्किट में जाएँ, जहाँ से देश भर में सोना-चांदी के गहनों की सप्लाई की जाती है। 

इसके साथ ही सदर बाजार, दिल्ली हाट, लाजपत नगर की ओर भी शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

2. बड़ाबाजार, कोलकाता

कोलकाता में खरीददारी का सबसे खास ठिकाना बड़ाnबाजार है, जहाँ आभूषण, कपड़े से लेकर सभी चीजें न केवल सस्ती मिलती हैं बल्कि कई रेंज में उपलब्ध हैं।

एक से एक दुकानें इस अवसर पर ग्राहकों को लुभाने में लगी होती हैं। लिहाजा आपको यहाँ सस्ता और बेहतरीन सामान मिल सकता है। 

गणेश टॉकीज से लेकर हावड़ा और बी बी डी मार्केट को छूता ये बाजार खरीदारी करने वालों की सबसे फेवरिट जगह है जहाँ शहर के बाहर से भी लोग साल भर शॉपिंग करने आते हैं।

बड़ाबाजार कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे पूर्व भारत का एक विशाल बाजार है।

हालांकि आप न्यू मार्केट (हॉग मार्केट), हावड़ा मैदान आदि जगहों पर भी जाकर धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं जहाँ कपड़े और फैशन के सामान खरीदना लोग पसंद करते हैं।

3. लिंकिंग रोड, मुंबई

दीपावली की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है और इसलिए देश की आर्थिक राजधानी में बाज़ारों में अलग ही रौनक दिखती है। यूँ तो यहाँ हर तरह के शॉपिंग करने वाले लोग हैं तो वहीं एक से एक शॉपिंग की जगहें मौजूद हैं। 

लेकिन उन सब में बांद्रा के लिंकिंग रोड का कोई तोड़ नहीं है जहाँ हर वर्ग और हर टेस्ट के लोगों के लिए चीज़ें मिलती हैं। 

धनतेरस की शॉपिंग करनी हो तो यहाँ आभूषण, बर्तन से लेकर जूते, कपड़े सब मिल जाते हैं। 

आपको फैंसी कुछ चाहिए तो वो भी कम कीमत पर मिल जाता है, बस आपको सौदेबाजी में थोड़ा माहिर होना चाहिए। यहाँ आने के बाद आप अपनी शॉपिंग पूरी करके ही लौटना पसंद करेंगे। 

लिंकिंग रोड के अलावा मुंबई में मलाड के इनॉर्बिट मॉल, बांद्रा के हिल रोड, हिंदमाता बाज़ार, कोलाबा कॉसवे सहित लोअर परेल के पैलेडियम मॉल आदि कई शॉपिंग सेंटर्स हैं जो कि आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस कराते हैं।

4. कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरु

कमर्शियल स्ट्रीट बेंगलुरु के सबसे फेमस बाज़ारों में से एक है। यह शहर के फैशन स्ट्रीट के रूप में प्रसिद्ध है। 

यहाँ से कपड़े, आभूषण समेत अन्य चीजें आप खरीद सकते हैं। यहाँ पहुँचकर आप धनतेरस की जमकर खरीदारी कर सकते हैं। 

खासकर कपड़े यहाँ सस्ते से लेकर माध्यम दामों में मिलते हैं लेकिन जरा सजग रहें और मोलृ-भाव ज़रूर करें। 

यहाँ के सामानों की क्वालिटी ठीक रहती है। खासकर लोग कपड़े, जूते, खेल के सामान, चांदी और बनावटी गहने खरीदने आते हैं। 

आपको यहाँ घूमकर-घूमकर चीजें पसंद करनी होती है और तैयारी के साथ कीमत तय करनी पड़ती है। 

इंडिया के सिलिकन वैली के रूप में फेमस बेंगलुरु शहर का ये वन स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन है।

5. जोहरी बाजार, जयपुर

राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर का जोहरी बाज़ार बहुत ही मशहूर है। 

अपने नाम के हिसाब से ही ये बाज़ार आभूषणों और गहनों के लिए जाना जाता है।

यहाँ आपको कुंदन की खूबसूरत ज्वेलरी मिलेगी। सोने, चांदी और कुंदन की पुरानी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ नई ज्वेलरी खरीदने देश-दुनिया से लोग यहाँ आते हैं।

धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषण या फिर सिक्के, मूर्ति आदि खरीदना हो तो ये बेहतरीन जगह हो सकता है। 

धनतेरस को देखते हुए यहाँ कई तरह के छूट और गिफ्ट्स मिलते हैं। कम्पटीशन के बाज़ार में ग्राहकों के लिए कई तरह की सुविधाएँ मौजूद हैं। 

यहाँ अलग-अलग डिज़ाइन के आभूषण आप देख सकते हैं और खरीद सकते हैं। दिलचस्प बात है कि दिल्ली से भी आप वीकेंड पर यहाँ का शॉपिंग प्लान बना सकते हैं।

6. लाड बाज़ार, हैदराबाद

हैदराबाद में धनतेरस की शॉपिंग के लिए चारमीनार के पास सड़क पर लगा लाड बाज़ार एक बेहतरीन विकल्प है। 

यहाँ कपड़े और आभूषणों की दुकानें बहुतायत मिलती हैं। ये एक पुराना और ऐतिहासिक बाज़ार है। 

खासकर धनतेरस और शादियों की खरीदारी के लिए लोग यहाँ आना पसंद करते हैं। 

महिलाएँ यहाँ लाख की चूड़ियाँ खरीदने आती हैं। हालांकि ये बाज़ार हाथ से तैयार की गई बेहतरीन किस्म की चूड़ियों के लिए जाना जाता है। 

यहाँ चांदी और पीतल से बनी चूड़ियाँ मिलती हैं जिन पर मोती से कारीगरी की गई होती है। 

धनतेरस की शॉपिंग के लिए यहाँ कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं, जो चाहें घर ले जाएँ!

इसके अलावा धनतेरस के मौके पर पटना के गाँधी मैदान इलाके, अहमदाबाद के लाल दरवाजा तथा सिंधी मार्केट, गुवाहाटी का फैंसी बाजार, इंदौर के एमटी क्लॉथ मार्केट तथा सराफा बाजार में खूब चहलकदमी देखी जा सकती है।

आप अपने शॉपिंग तथा यात्रा अनुभव ट्रिपोटो समुदाय के साथ ज़रूर शेयर करें

मज़ेदार ट्रैवल वीडियोज़ के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Related to this article
Weekend Getaways from New delhi,Places to Visit in New delhi,Places to Stay in New delhi,Things to Do in New delhi,New delhi Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Kolkata,Places to Visit in Kolkata,Places to Stay in Kolkata,Things to Do in Kolkata,Kolkata Travel Guide,Places to Visit in West bengal,Places to Stay in West bengal,Things to Do in West bengal,West bengal Travel Guide,Weekend Getaways from Mumbai,Places to Visit in Mumbai,Places to Stay in Mumbai,Things to Do in Mumbai,Mumbai Travel Guide,Places to Visit in Maharashtra,Places to Stay in Maharashtra,Things to Do in Maharashtra,Maharashtra Travel Guide,Weekend Getaways from Bangalore urban,Places to Stay in Bangalore urban,Places to Visit in Bangalore urban,Things to Do in Bangalore urban,Bangalore urban Travel Guide,Places to Visit in Karnataka,Places to Stay in Karnataka,Things to Do in Karnataka,Karnataka Travel Guide,Weekend Getaways from Jaipur,Places to Visit in Jaipur,Places to Stay in Jaipur,Things to Do in Jaipur,Jaipur Travel Guide,Places to Stay in Rajasthan,Places to Visit in Rajasthan,Things to Do in Rajasthan,Rajasthan Travel Guide,Weekend Getaways from Hyderabad,Places to Visit in Hyderabad,Places to Stay in Hyderabad,Things to Do in Hyderabad,Hyderabad Travel Guide,Places to Visit in Telangana,Things to Do in Telangana,Telangana Travel Guide,Weekend Getaways from Chennai,Places to Stay in Chennai,Places to Visit in Chennai,Things to Do in Chennai,Chennai Travel Guide,Places to Visit in Tamil nadu,Places to Stay in Tamil nadu,Things to Do in Tamil nadu,Tamil nadu Travel Guide,