क्या आपको पता है? महाराष्ट्र की वादियों में भी है एक फूलों की घाटी

Tripoto
Photo of क्या आपको पता है? महाराष्ट्र की वादियों में भी है एक फूलों की घाटी by Musafir Rishabh

जब भी पहाड़ों की सुंदरता की बात करते हैं तो उत्तराखंड की वादियों में स्थित फूलों की घाटी का जिक्र जरूर आता है। हर कोई वैली ऑफ फ्लॉवर्स एक बार जरूर जाना चाहता है। पहाड़ों में जब आप चारों तरफ फूल ही फूल देखेंग तो रोम-रोम खिल उठेगा। ये जगह बेहद सुंदर है लेकिन क्या आपको पता है कि महाराष्ट्र में भी एक फूलों की घाटी है। महाराष्ट्र में एक जगह है कास पठार जो हमेशा फूलों से गुलजार रहती है। इस जगह के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आप महाराष्ट्र में फूलों की घाटी की सैर कर सकते हैं।

Photo of क्या आपको पता है? महाराष्ट्र की वादियों में भी है एक फूलों की घाटी 1/1 by Musafir Rishabh

कास सतारा की फेमस जगहों में से एक है। ये जगह सतारा से लगभग 30 किमी. की दूरी पर है। यहाँ पर आप कास लेक को भी देख सकते हैं। कास की फूलों की घाटी के चलते इस जगह को 2012 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज लिस्ट में दर्ज किया। समुद्र तल से 3,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित ये जगह हरियाली से भरी हुई है। यहाँ पर 400 से ज्यादा जड़ी बूटियां पाई जाती है। फूलों की घाटी हर राज्य में तो नहीं है इसलिए आपको यहाँ आना ही चाहिए।

कैसे पहुँचे?

कास मुंबई पुणे को जोड़ने वाले एनएच 4 पर स्थित है। ये जगह महाबलेश्वर से 25 किमी. और पुणे से 136 किमी. की दूरी पर है। ये जगह महाराष्ट्र के बड़े शहरों से अच्छी तरह से कनेक्टेड है।

फ्लाइट सेः फ्लाइट से कास वैली जाने का सोच रहे हो सबसे निकटतम एयरपोर्ट पुणे में है। पुणे से कास 136 किमी. की दूरी पर है। आप बस से कास पहुँच सकते हैं।

ट्रेन सेः अगर आप ट्रेन से कास जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी सतारा रेलवे स्टेशन है। जहाँ से कास सिर्फ 30 किमी. की दूरी पर है। आप बस या टैक्सी बुक करके कास पहुँच सकते हैं।

वाया रोडः कास जाने का सबसे आसान तरीका वाया रोड है। वाया रोड पुणे से कास पहुँचने में 3 घंटे और मुंबई से लगभग 5 घंटे का समय लगेगा। अगर आपके पास खुद की गाड़ी है तब तो आपकी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

जाने का सही समय?

कास घाटी का मुख्य आकर्षण चारों तरफ फैले फूल हैं जो मानसून के बाद खिलते हैं इसलिए और किसी मौसम में कास जाने का कोई फायदा नहीं है। अगर आपको कास में फूलों की घाटी को फूलों से गुलजार देखना है तो इसके लिए सितंबर से अक्टूबर बेस्ट टाइम है। महाराष्ट्र जाएं तो कास जाना न भूलें।

एंट्री फीसः कास वैली को एक्सप्लोर करने के लिए आपको एंट्री फीस भी देनी होगी। वीकेंड पर एंट्री फास 100 रुपए है और बाकी नॉर्मल दिनों मे एंट्री फीस 50 रुपए है। अगर आपके पास वक्त है वीकेंड पर न ही जाएं तो अच्छा रहेगा।

कहाँ ठहरें?

कास में ठहरने के लिए बहुत ज्यादा विकल्प नहीं हैं। कास पठार से लगभग 3 किमी. की दूरी पर कास गाँव है। इसी गाँव में एक बेहद खूबसूरत होमस्टे है जिसमें आप रूक सकते हैं। सतारा से कास जाने वाले रास्ते में भी आपको कई होटल मिलेंगे। इसके अलावा सतारा में छोटे-बड़े हर प्रकार के होटल हैं। आप अपने बजट के हिसाब से इनको चुन सकते हैं। कास से जितने नजदीक आप रूकेंगे, उतना ही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

क्या देखें?

1. फूलों का जहाँ

कास अपनी फूलों की घाटी के लिए फेमस है। महाराष्ट्र की इस खूबसूरती के बारे में कम लोग ही जानते हैं। कास पठार पर लगभग फूलों की 850 प्रजाति के फूल पाये जाते हैं। जिसमें 30 बहुत अलग और स्थानीय फूल हैं। जिनको आप कहीं और नहीं देख पाएंगे। इस जगह को आप पैदल-पैदल घूम सकते हैं। इसके लिए पतले रास्ते बनाए गए हैं। जिन पर चलकर आप कास पठार घूम सकते हैं। महाराश्ट में ऐसी खूबसूरत जगह और सुंदर नजारा आपको कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा।

2. कास लेक

कास पठार पर एक खूबसूरत झील है जिसे कास लेक के नाम से जाना जाता है। कास झील से ही सतारा शहर को पानी की सप्लाई की जाती है। इस खूबसूरत जगह पर झील का होना मानो सोने पर सुहागा जैसा है। कास वैली इतनी खूबसूरत जगह है कि ये जगह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी।

3. वजराई वाटरफॉल

झरने किसी भी जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप कास जा रहे हैं तो वजराई वाटरफॉल को अपनी लिस्ट में जरूर रखें। जंगलों के बीच पहाड़ की ऊँचाई से गिरता ये झरना वाकई खूबसूरत है। आप घंटों बैठकर वाटरफॉल को निहार सकते हैं। झरने की यही तो असली खूबसूरती है। इसके अलावा आप थोसेघर वाटरफॉल को भी देख सकते हैं।

4. बामनोली

कास पठार के आसपास भी देखने को बहुत कुछ है। उन्हीं में से एक नाम है, बामनोली। बामनोली एक बेहद खूबसूरत गाँव है जो कास पठार से सिर्फ 15 किमी. की दूरी पर है। शिवसागर लेक के किनारे बसी ये जगह वासोटा ट्रेक का बेस कैंप है। यहाँ आप ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। आप यहाँ नागेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सज्जनगढ़ फोर्ट को भी देख सकते हैं। कास की फूलों की घाटी हर तरह से घूमने लायक जगह है।

क्या आपने महाराष्ट्र के कास घाटी की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।