जिम कार्बेट छोड़िए! उत्तर प्रदेश के कतर्निया घाट में टाइगर, हाथी और गैंडों को देखें

Tripoto

एक आम धारणा बनी हुई है कि उत्तर प्रदेश एतहासिक स्मारकों वाला प्रदेश है। यहाँ पर प्राकृतिक सौंदर्य बिखरने वाली जगहें न के बराबर है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। अगर आपको उत्तर प्रदेश में हरियाली से भरी जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको बहराइच के कतर्निया घाट आना चाहिए। नॉर्थ यूपी के तराई में स्थित ये जगह हरे-भरे सागौन के खूबसूरत जंगलों से भरी हुई है। नेपाल के बॉर्डर से ये जगह सटी हुई है जो इसे और भी खास बनाती है। प्रकृति से प्यार करते हो तो सरयू नदी के किनारे स्थित कतर्निया घाट आना न भूलें।

अपनी सुंदरता से मन मोहने वाली ये जगह कतर्निया घाट एक वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी है। ये वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी दुधवा टाइगर रिजर्व का हिस्सा है। 400 वर्ग किमी. में फैली इस जगह को टाइगर की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। पहले यहाँ टाइगर न के बराबर थे जो अब लगभग 20 की संख्या में हो गए हैं। आप सफारी करके इस सैंक्चुरी को घूम सकते हैं और किस्मत अच्छी रही तो टाइगर देखने को मिलेंगे। कतर्निया घाट सैंक्चुरी में आपको टाइगर के अलावा भी कई जंगली जानवर दिखाई देंगे।

क्या देखें?

गंगा बेसिन के होने की वजह से यहाँ पर पानी बहुत है जिससे मिट्टी उपजाऊ रहती है। यहाँ का मौसम-पानी पेड़-पौधों और जानवरों को पनपने के लिए शानदार है। यहाँ पर सागौन के जंगल हैं ही इसके अलावा घास के मैदान भी हैं। कतर्निया घाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी कई जानवरों का घर है। यहाँ पर कुछ ऐसे जानवर भी हैं जो आपको और कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। यहाँ पर आपको, घड़ियाल, टाइगर, गैंडा, गंगा डॉल्फिन, दलदल हिरण, हेपीड खरगोश, बंगाल फ्लोरिकल और सफैद बकेड देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुँचे?

फ्लाइट सेः यदि आप हवाई मार्ग से कतर्निया घाट जाना चाहते हैं सबसे निकटतम लखनऊ एयरपोर्ट है। लखनऊ कतर्निया घाट से 215 किमी. की दूरी पर है। यहाँ से आप कतर्निया घाट जाने के लिए कैब ले सकते हैं। कतर्निया घाट पहुँचने में लगभग 6 घंटे लगते हैं।

ट्रेन सेः अगरा आाप रेलवे मार्ग से कतर्निया घाट जाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे नजदीकी निशंगदा रेलवे स्टेशन हैं लेकिन इस स्टेशन पर सिर्फ लोकल ट्रेन आती है। इसलिए आपको लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। लखीमपुर से कतर्निया घाट 70 किमी. की दूरी पर है। कतर्निया घाट जाने के लिए आप कैब ले सकते हैं।

वाया रोडः आप वाया रोड कतर्निया घाट आराम से आ सकते हैं। यदि आप खुद गाड़ी चला कर आ रहे हैं तो आपको पहले लखनऊ पहुँचना होगा। उसके बाद लखीमपुर और निशंगरा होते हुए कतर्निया घाट पहुँच जाएंगे।

कहाँ ठहरें?

हर घूमने वाले की चाहत होती है कि वो एक बार जंगल में जरूर बिताए। ये मौका आपको कतर्निया घाट देगा। कतर्निया घाट में जंगलों के बीचों बीच थारू हट में आप रात बिता सकते हैं। शहर की बिजी लाइफ से दूर यहाँ पर आपको सारी सुविधाएं मिलेगी। यकीन मानिए ये आपकी सबसे खूबसूरत रात होगी।

अगर आप अपनी फैमिली या अपने पार्टनर के साथ गर्मियों की छुट्टियों में किसी खूबसूरत और शानदार डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो प्रकृति की खूबसूरती को लिए कतर्निया घाट आपके लिए बेस्ट है। हर किसी को एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए।

क्या आपने उत्तर प्रदेश की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।