2022 में भारत के इन 15 नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन की यात्रा जरूर करें, जल्द बनाएँ प्लान

Tripoto
Photo of 2022 में भारत के इन 15 नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन की यात्रा जरूर करें, जल्द बनाएँ प्लान by Rishabh Dev

घुमक्कड़ों के लिए नये साल का मतलब है कि कुछ दिलचस्प और अनोखे अनुभव को लेना। भारत में घूमते हुए आप रोमांच से भरे अनुभवों को ले पाएंगे। 2022 आ चुका है। इस साल आपको उन जगहों पर जाना चाहिए, जहाँ अब तक नहीं जा पाये हैं। इस साल आपको भारत में कुछ नये और दिलचस्प अनुभव लेने चाहिए जो आपके घुमक्कड़ी को और भी शानदार बना देंगे। हमने आपके लिए ऐसे ही रोमांचक अनुभवों की लिस्ट बनाई है।

1) 200 फीट ऊँचे काँच के स्काईवॉक पर चलें

कहाँ: राजगीर, बिहार

Photo of 2022 में भारत के इन 15 नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन की यात्रा जरूर करें, जल्द बनाएँ प्लान 1/1 by Rishabh Dev
श्रेय: ग्लास ब्रिज राजगीर, फेसबुक।

बिहार का ये पुल चीन के हाँग्जो ग्लास ब्रिज को देखते हुए बनाया गया है। बिहार के राजगीर में पांच पहाड़ियों से घिरा काँच का ये पुल 85 फीट लंबा है। 200 फीट ऊँचे काँच के स्काईवॉक का रोमांच लेने के लिए आप यहाँ आ सकते हैं।

2) गॉर्डन ऑफ केव्स को एक्सप्लोर करें

कहाँ: लैतमावसियांग, मेघालय

मेघायल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। मेघालय में एक शानदार जगह है, लैटमावसियांग। बहुत पहले इस जगह पर खासी जनजाति छुपा करते थे। यहाँ की गुफाएं और सुंदर झरने प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

3) गरतांग गली की रोमांचक चढ़ाई करें

कहाँ: उत्तरकाशी, उत्तराखंड

कभी भारत और तिब्बत के बीच व्यापार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ये ऐतिहासिक लकड़ी का पुल भारत-चीन युद्ध के बाद बंद हो गया था। इसे हाल ही में फिर से खोला गया है। ये जगह आपकी कल्पना से भी खूबसूरत है।

4) स्काईडाइविंग करें

कहाँ: दताना, उज्जैन एयर स्ट्रिप, मध्य प्रदेश

रोमांच के शौकीनों के लिए ये जगह एक नया हब बनता जा रहा है। स्काई हाई इंडिया मध्य प्रदेश में स्काइडाइविंग लाने के लिए कैंप कर रहा है। क्या आप तैयार हैं ऊँची उड़ान भरने के लिए?

5) विस्टाडोम के साथ ट्रेन की यात्रा

कहाँ: कई मार्ग

विस्टोडोम की वजह से भारतीय रेलवे ट्रेन यात्रा को और भी आकर्षक बना रहा है। विस्टडोम कोच वाली ट्रेनें पूरी पारदर्शी होती हैं। आप बाहर के खूबसूरत नजारों के साथ ट्रेन के सफर का मजा ले सकते हैं। भारत में ऐसी ट्रेनें बैंगलोर, शिमला, मुंबई और अन्य क्षेत्रों में चल रही हैं।

6) इको ग्लैम्पिंग करें

कहाँ: ओडिशा में कई जगहें- कोणार्क, भितरकनिका, सतकोसिया, पति सोनापुर, दरिंगबाड़ी, पुत्सिल और हीराकुंड।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उड़ीसा ने एक वार्षिक लक्ज़री कैंपिंग फेस्टिवल शुरू किया है। उड़ीसा में इन लक्जरी कैंप को बेहद खूबसूरत और शानदार तरीके से डिजाइन किया है। इन शिविरों में एक बार जरूर ठहरना चाहिए।

7) दुनिया के सबसे ऊँचे युद्धक्षेत्र में भारतीय सैनिकों को सलाम

कहाँ: सियाचिन बेस कैंप, लद्दाख

आम लोग अब सियाचिन बेस कैंप में जाकर हमारे सशस्त्र बलों को सम्मान दे सकते हैं। लगभग 15,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर स्थिच ये जगह दुनिया की सबसे कठिन जगहों में से एक है। ये जगह हर भारतीय के भीतर देशभक्ति की भावना जगाता है।

8) टू व्हीलर संग्रहालय में पुरानी गाड़ियों की सवारी करें

कहाँ: महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

बाइक चलाने के शौकीन अब डिज्नीलैंड के अपने संस्करण को सम्मान दे सकते हैं क्योंकि महाबलेश्वर में एशिया का पहले टू व्हीलर संग्रहालय है। संग्रहालय में लुनास से लेकर मैचलेस तक और मोपेड, स्कूटर और बाइक हैं।

9) आखिरी गांव, थांगो

कहाँ: तुरतुक, लद्दाख

प्राकृतिक सुंदरता के अलावा गाइड के साथ यहाँ पर आप भारत और पाकिस्तान के बंकरों के बारे में जान सकते हैं। भारत के सबसे उत्तरी गांव में प्रवेश करते ही आपको अलग ही महसूस होगा। यहाँ आकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।

10) पिकनिक के लिए माउंटेन वैली जाएं

कहाँ: झटिंगरी, हिमाचल प्रदेश

इस हिमाचली गांव के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। झटिंगरी पिकनिक के लिए एक अच्छी जगह है। देवदार के जंगलों से घिरे इस गांव की मनमोहक सुंदरता देखते ही बनती है।

11) अनदेखे दार्जिलिंग को देखें

कहाँ: घूम महोत्सव, दार्जिलिंग

दार्जिंलिंग के घूम फेस्टिवल का उद्घाटन 2021 में किया गया। इस महोत्सव में सरकार, स्थानीय निकायों और कई अन्य लोगों ने दार्जिलिंग के एक पक्ष को दिखाने के लिए अपना दिल और आत्मा झोंक दी। जिसे कई सैलानी हमेशा याद करते हैं। जनजातियों, कलाओं और स्थानीय व्यंजनों की जानकारी के लिए घूम महोत्सव का हिस्सा बनें।

12) स्टारगेट वैधशाला में असंख्य तारे देखें

कहाँ: भीमताल, उत्तराखंड

अपनी रात को खूबसूरत बनाना हैं तो उत्तराखंड में असंख्य तारों को देखें। स्टारगेट वैधशाला ने भीमताल में अपनी दूसरी सार्वजनिक वेधशाला खोली है। एक खूबसूरत हिल स्टेशन में स्थित ये शो आपको हमारी आकाशगंगा के बारे में बहुत कुछ सीखने का मौका देता है। इस नजारे को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

13) हेलीकाप्टर की सवारी करें

कहाँ: कूर्ग और काबिनी, कर्नाटक

बैंगलोरवासी अब कूर्ग या काबिनी जाने के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी का आनंद ले सकते हैं। सड़क मार्ग से 5-6 घंटे की यात्रा को हेलीकॉप्टर सिर्फ 1 घंटे में पहुंचा देगा। जिससे आपके पास वीकेंड में घूमने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा।

14) भारत का फूड म्यूजियम

कहाँ: तंजावुर, तमिलनाडु

अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और भारत में भोजन के विकास के बारे में जानना चाहते हैं। इसके लिए आप तमिलनाडु के तंजावुर में भारत के पहले फूड म्यूजियम जाएं। ये संग्रहालय आपको वो सब कुछ बतायेगा जो आप जानना चाहते हैं।

15) भारत के नये यूनेस्को विरासत स्थल को एक्सप्लोर करें

कहाँ: धोलावीरा, गुजरात

यूनेस्को विरासत स्थल का खिताब हासिल करके धोलावीरा वास्तव में ये दर्जा पाने वाला सिंधु घाटी सभ्यता का पहला स्थल है। यहाँ की संरक्षित विरासत में आपको 5,000 साल से अधिक पुराने अवशेष देखने को मिलेंगे।

2022 बस शुरू हो चुका है और आपको आपके अंदर भी घुमक्कड़ी की खुजली हो रही है। आप इस साल इन जगहों में से किस जगह पर जाने के लिए काफी उत्साहित हैं, कमेंट बॉक्स में बताएं।

क्या आपने भारत की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads