मॉनसून में रोड ट्रिप के लिए ये रूट हैं सबसे सेफ, देखने को मिलेंगे दिलकश नजारे

Tripoto
Photo of मॉनसून में रोड ट्रिप के लिए ये रूट हैं सबसे सेफ, देखने को मिलेंगे दिलकश नजारे by Rishabh Dev

मानसून के आते ही प्रकृति अपना रंग बदलने लगती है। गर्मियों के बंजरपने से छुटकारा पाकर हर तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। कहते हैं कि कुदरत का सबसे खूबसूरत रूप देखना है तो मानसून में यात्रा करें। मानसून में यात्रा करने के लिए रोड ट्रिप से बढ़िया विकल्प और कुछ नहीं है। बस जरूरत है मानसून में रोड ट्रिप के लिए सही और सेफ रूट की। जिससे आपकी य़ात्रा शानदार बनी रहे। मानसून में रोड ट्रिप के लिए सबसे सही रास्तों के बारे में हम आपको बता देते हैं।

मानसून में रोड ट्रिप के लिए बेस्ट रूट:

1- मुंबई से गोवा

रोड ट्रिप के लिए मुंबई से गोवा का रास्ता सबसे फेमस रूट में से एक है। दिल चाहता है मूवी के बाद ये रूट रोड ट्रिप के लिए एक ट्रेंड बन चुका है। मानसून में रोड ट्रिप के लिए ये रास्ता बढ़िया है। गोवा के रास्ते में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। रास्ते में मिलने वाले नजारे आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। मानसून में आप इस रोड ट्रिप को कर सकते हैं।

दूरी: 586.8 किमी.।

2- बंगलौर से ऊटी

मानसून के दौरान रोड ट्रिप के लिए बंगलौर से ऊटी का रूट एकदम आदर्श रास्ता है। रास्ते में देखने वाले पहाड़ी नजारों को देखकर आप बार-बार रूकेंगे। कई जगह तो बादलों को तैरते हुए देखने का मौका मिलेगा। इन खूबसूरत नजारों के लिए आप मानसून में बंगलौर से ऊटी तक की रोड ट्रिप कर सकते हैं। फोटोग्राफर्स के लिए ये रोड ट्रिप बेस्ट मानी जाती है।

दूरी: 290 किमी.।

3- चंडीगढ़ से कसौली

पहाड़ों में जाना एक अलग एहसास है। रोड ट्रिप इस एहसास और खूबसूरती को देखने की एक आजादी देता है। वैसे तो बारिश में पहाड़ों में जाना जोखिम भरा होता है लेकिन चंडीगढ़ से कसौली का रास्ता बहुत छोटा है जिसे आप कुछ ही घंटों में नाप सकते हैं। इस वजह से मानसून में चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के कसौली तक की यात्रा की जा सकती है। वीकेंड पर आप इस खूबसूरत रोड ट्रिप को कर सकते हैं।

दूरी: 59 किमी.।

4- उदयपुर से माउंट आबू

उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है और राजस्थान के सबसे शानदार शहरों में से एक है। इसी उदयरपुर से राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू तक का रास्ता मानसून में रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट है। इस रूट का रास्ता बेहद शानदार और सड़क भी अच्छी है। रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट सड़कों में से एक है। माउंट आबू की खूबसूरती आपके मन को भा जाएगी।

दूरी: 161 किमी.।

5- दार्जिलिंग से पेलिंग

Photo of मॉनसून में रोड ट्रिप के लिए ये रूट हैं सबसे सेफ, देखने को मिलेंगे दिलकश नजारे by Rishabh Dev

रोड ट्रिप के लिए नॉर्थ ईस्ट का रूट बेस्ट है। मानसून में आप दार्जिलिंग से पेलिंग तक की रोड ट्रिप कर सकते हैं। पहाड़ों से गुजरने वाला ये रास्ता वाकई में खूबसूरत है। दार्जिलिंग से चलकर आप कलिम्पोंग, मनपुर और जोरेथांग होते हुए पेलिंग पहुंचेंगे। मानसून में यहां के पहाड़ और हरियाली देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपको एक बार इस रोड ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए।

दूरी: 110 किमी.।

6- मंगलौर से करवार

मंगलौर से करवार तक का रूट बेहद खूबसूरत और सुरक्षिच है। मानसून में अगर आपको कहीं रोड ट्रिप पर जाना चाहिए तो मंगलौर से करवार जाना चाहिए। ऐसी मक्खन जैसी सड़क और शानदार नजारों का कॉम्बिनेशन आपको हर जगह नहीं मिलेगा। रास्ते में आपको कई जादुई वाटरफॉल भी देखने को मिलेंगे। रास्ते में आप थोड़ी देर के लिए गोकर्ण और उडुपी में रूक सकते हैं।

दूरी: 270 किमी.।

7- दिल्ली से ग्वालियर

मानसून में रोड ट्रिप के लिए आपको भारत की राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के ग्वालियर तक की रोड ट्रिप को अपने प्लान में रखना चाहिए। वीकेंड पर आप इस रोड ट्रिप को कर सकते हैं। रास्ते में आपको आगरा और मथुरा जैसी शानदार जगहें भी मिलेंगी। मानसून में रोड ट्रिप के लिए दिल्ली से ग्वालियर का रूट बेहद शानदार है। हर किसी को इस रोड ट्रिप पर एक बार जरूर जाना चाहिए।

दूरी: 361.8 किमी.।

क्या आपने हाल ही में इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads