बहुत हुआ गोवा, अब करो अंडमान की सैर: घूमने से लेकर खर्च की सारी जानकारी

Tripoto
Photo of बहुत हुआ गोवा, अब करो अंडमान की सैर: घूमने से लेकर खर्च की सारी जानकारी 1/1 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

हरी-भरी विशाल वर्षा वनों की छत तले और नीले पानी से घिरे दक्षिणी अंडमान की रेत इतनी महीन और नरम-मुलायम है कि छूने भर से आप बचपन के पुराने टेलकम पाउडर की यादों में खो जाएँगे ।

दक्षिणी अंडमान नाम की यह जन्नत भारत के अंडमान द्वीप समूह का एक महत्वपूर्ण द्वीप है जिसमें अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर स्थित है | बंगाल की खाड़ी में स्थित ताड़ के वृक्षों से सुसज्जित इस द्वीप समूह में लगभग 300 द्वीप है जो अपने मूंगे की चट्टानों के कारण जाना जाता है |

कैसे पहुँचे यहाँ

यहाँ के मुख्य द्वीप सड़कों से आपस में जुड़े हैं | इस सुंदर द्वीप में घूमने के लिए आप ₹500 में 30 कि.मी. की दर से कार और ड्राइवर किराए पर ले सकते हैं | आप चाहे तो पोर्ट ब्लेयर से ₹300 या ₹400 में एक पूरे दिन के लिए मोटरसाइकिल किराए पर ले सकते हैं | और अगर आप आसपास के दूसरे द्वीप भी घूमना चाहते हैं तो नाव से बड़ी आसानी से जाया जा सकता है | अंडमान की ज्यादातर द्वीपों में नाव के जरिए जाया जा सकता है मगर याद रहे कि आपके साथ अपना एक फोटो आईडी, टिकट और परमिट (जो आपको अंडमान में प्रवेश करने के समय जारी किया जाएगा) रखें |

हमने आपके लिए सुहानी जगह पर घूमने, नई चीजें देखने और समुद्र तट के किनारे नीले पानी का आनंद लेने के लिए यह 5 दिन का कार्यक्रम तैयार किया है। ज़रा गौर फरमाइए!

क्या देखें

Day 1

1. सेल्यूलर जेल राष्ट्रीय स्मारक

Photo of सेल्यूलर जेल, Atlanta Point, Port Blair, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of सेल्यूलर जेल, Atlanta Point, Port Blair, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of सेल्यूलर जेल, Atlanta Point, Port Blair, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

सेल्यूलर जेल को काला पानी भी कहते हैं जो ब्रिटिश राज की भयानक दास्तान बयान करता है | इस जेल में राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था और यहाँ की दीवारों ने अंग्रेज़ों द्वारा की गई दिल दहला देने वाली यातनाओं को साक्षात देखा है | काला पानी का निर्माण सन 1996 पूर्ण हुआ और इसका नाम सेल्यूलर इसमें बने छोटे-छोटे कमरों की वजह से पड़ा जहाँ कैदियों को अकेले नज़रबंद किया जाता था | इतिहास को समझने और जानने के लिए एक बार यहाँ जाना बहुत ज़रूरी है | 2 से 3 घंटे में सेल्यूलर जेल को पूरी तरह घूमा जा सकता है और रिक्वेस्ट करने पर गाइड के साथ टूर भी मिल सकता है । यहाँ होने वाले 2 घंटे के लाइट एंड साउंड शो का आनंद भी उठा सकते हैं |

पास के रेस्तरां: 300 मीटर दूर न्यू लाइट हाउस रेस्तरां है जहाँ भारतीय और चीनी भोजन का आनंद लिया जा सकता है । 900 मीटर पर आनंदा रेस्टोरेंट पर समुद्री भोजन भारतीय और एशियाई भोजन का आनंद लिया जा सकता है |

प्रवेश शुल्क: ₹30, कैमरे के साथ ₹200, और वीडियो कैमरे के साथ ₹1000

खुलने का समय : सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे

बंद : राष्ट्रीय अवकाश के अलावा हमेशा खुला है |

Day 2

2. रॉस द्वीप

Photo of रॉस द्वीप by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of रॉस द्वीप by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of रॉस द्वीप by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पोर्ट ब्लेयर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रॉस द्वीप है | यह जगह किसी ज़माने में ब्रिटिश राज्य का प्रशासनिक मुख्यालय हुआ करती थी। मगर ब्रिटिश कॉलोनी के पोर्ट ब्लेयर में बसने के बाद इस द्वीप का इतना महत्व नहीं रहा और धीरे-धीरे समय के साथ यहाँ की अहमियत खत्म हो गई। इस जगह की जीर्ण शीर्ण अवस्था यहाँ के शाही ढ़ाँचाें के आसपास उगी झाड़ियों और बेलो से साफ दिखती है। भारतीय नौसेना ने यहाँ की कुछ धरोहरों की मरम्मत की है और आप यहाँ से यादगार तोहफे खरीद सकते हैं। यहाँ के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर फर्जान्द अली स्टोर पर जाया जा सकता है जो एक संग्रहालय भी है।

यहाँ लगी कई तस्वीरों में ब्रिटिश राज में हुई घटनाओं की जानकारी मिलती है। यहाँ पर होने वाला लाइट एंड साउंड शो हमें ब्रिटिश राज के समय में ले जाता है। यह शो मुख्य रूप से ब्रिटिश राज के स्थानांतरण पर प्रकाश डालता है और ऐतिहासिक घटनाओं की गहराई से जानकारी देता है। यह शो 5:15 बजे शुरू होता है और बुधवार व सार्वजनिक अवकाश के अलावा पूरे हफ्ते देखा जा सकता है। रॉस द्वीप को घूमने में 1 दिन तो लगेगा ही इसलिए जल्दी शुरुआत करना अच्छा है।

पास के रेस्तरां: शाकाहारियों और दक्षिण भारतीय भोजन के शौकीनों के लिए अन्नपूर्णा रेस्तरां जाएँ , भारतीय, एशियाई और चीनी खाने का लुत्फ उठाने के लिए मंडले रेस्तरां जाएँ।

रॉस द्वीप के लिए प्रवेश शुल्क : मुफ्त

खुलने का समय : हर दिन सूर्यास्त तक खुला रहता है

बंद : बुधवार को

Day 3

नॉर्थ बे द्वीप

Photo of नॉर्थ बे आइलैंड, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of नॉर्थ बे आइलैंड, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

अंडमान से अगर आप कोई रोमांचक अनुभव अपने साथ लेकर जाएँगे तो वह है नॉर्थ बे द्वीप पर समुद्र के तल पर चलना यानी अंडर वाटर सी वॉक। समुद्र की सतह से 6 से 7 मीटर नीचे तल पर चल कर समुद्री जीवन की खूबसूरती जैसे मूंगे की चट्टानें, रंग बिरंगी मछलियाँ और कई तरह के जीव अपने प्राकृतिक प्रारूप में घूमते देखे जा सकते हैं। प्रमाणित और अनुभवी गाइड आपकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मार्गदर्शन भी करते हैं। आप 20 मिनट तक इस अविस्मरणीय समुद्री अनुभव का मज़ा ले सकते हैं।

वैसे तो रॉस द्वीप को आधे दिन में घूमा जा सकता है लेकिन लेकिन आप चाहे तो समुद्री खेलकूद और घूमने फिरने के बाद आराम करते हुए पूरा एक दिन भी बता सकते हैं।

पास के रेस्तरां: भारतीय, एशियाई और यूरोपीय खाने के लिए अमाया रेस्टोरेंट व बार जाएँ।

एक्सेल रेस्टोरेंट में भारतीय, इटालियन, चीनी और यूरोपीय भोजन उपलब्ध है |

प्रवेश शुल्क : द्वीप में प्रवेश का ₹10, स्कूबा डाइविंग का ₹3500, हाफ मास्क स्नोरकलिंग का ₹500 और फुल मास्क स्नोरकलिंग का ₹1000, अंडरवाटर सी वॉक करने का ₹3500, कांच के तले वाली नाव की सवारी का ₹500 और पनडुब्बी की सवारी का ₹3000

खुलने का समय : अंडरवाटर सी वॉक का समय सुबह 9:00 बजे सुबह 10:30 बजे सुबह 11:30 और दोपहर में 1:00 बजे तक है | पहले से बुकिंग करवाना आवश्यक है|

Day 4

हैवलॉक द्वीप

Photo of हैवलॉक आइलैंड, Andaman and Nicobar Islands by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of हैवलॉक आइलैंड, Andaman and Nicobar Islands by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of हैवलॉक आइलैंड, Andaman and Nicobar Islands by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

साउथ अंडमान जाकर अगर हैवलॉक द्वीप ना गए तो कहाँ गए। हैवलॉक द्वीप भारतीय द्वीप समूह का सबसे मशहूर द्वीप है। सफेद रेतीले समुद्र तट, अचंभित कर देने वाली मूंगे की चट्टानें और हरे-भरे जंगल आपको घूमने फिरने की दृष्टि से कभी निराश नहीं करेंगे। पोर्ट ब्लेयर से 40 कि.मी. उत्तर पूर्व में स्थित इस द्वीप की जनसंख्या अंडमान द्वीप समूह में सबसे ज्यादा है। स्नर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग की दृष्टि से यह सबसे मशहूर जगह में से एक है।

अब यहाँ आ ही गए हैं तो हैवलॉक द्वीप डॉक से 20 मिनट की दूरी पर स्थित एलीफेंट बीच जाना ना भूलें । बियर के साथ तटीय भोजन का आनंद लेने के लिए बेहतरीन जगह है। यहाँ का समुद्र तट मौज मस्ती और रोमांचक गतिविधियों जैसे तैराकी, गोताखाेरी, स्नर्कलिंग, बर्ड वाचिंग, ट्रैकिंग और कायाकिंग के लिए मशहूर है। हैवलॉक द्वीप का भरपूर मजा लेने के लिए यहाँ एक दिन बताना ज़रूरी है।

हैवलॉक के रेस्तरां समुद्री भोजन, एशियाई, अंतरराष्ट्रीय, चीनी और भारतीय भोजन के लिए फुल मून्यू केफे प्रसिद्ध है | वीगन और ग्लूटेन फ्री विकल्प भी मौजूद हैं। भारतीय , चीनी और तटीय भोजन के लिए अंजू कोको भी जा सकते हैं |

एलीफेंट बीच पर स्नर्कलिंग और नौकायन का शुल्क ₹1800 |

गाइड के साथ तट पर हाथी की सवारी और सूर्यास्त की सैर का शुल्क ₹2500 |

Day 5

चिड़िया टापू

Photo of चिड़िया टापू, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of चिड़िया टापू, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
Photo of चिड़िया टापू, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए चिड़िया टापू का छोटा सा गाँव बहुत सी सौगातें लिए है। गहरे घने दरख़्त, जंगलों और सुनहरे सूर्यास्त लिए यह टापू पिकनिक मनाने की सही जगह है। यह पोर्ट ब्लेयर से 30 कि.मी. की दूरी पर है जिसे एक घंटे में तय किया जा सकता है। यहाँ करीब 46 प्रकार के प्रवासी, निवासी और स्थानीय पक्षियों के साथ सफेद धब्बे वाले हिरण भी दिखते हैं। चिड़िया टापू को बर्ड आईलैंड या सनसेट पॉइंट ऐसे ही नहीं कहा जाता। पूरा गाँव घूमने में 3 से 4 घंटे से ज्यादा नहीं लगने चाहिए।

पास के रेस्तरां : चिड़िया टापू के बिल्कुल नज़दीक ब्लूबेरी कैफ़े है | यहाँ आपको पिज़्ज़ा, भारतीय, आइरिश और इटालियन भोजन मिल जाएगा। यहाँ का बार्बी क्यू भी ट्राई कर सकते हैं।

प्रवेश शुल्क: मुफ्त

खुलने का समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

बंद होने का समय: सभी दिन खुला रहता है।

अगर आपको एक टापू से दूसरे टापू जाना है तो नाव, फेरी या जहाज़ का साधन ले सकते हैं। वैसे फेरी की सवारी करना सबसे लोकप्रिय और आसान है। और पोर्ट ब्लेयर के आसपास के टापू घूमने का शायद यही एकमात्र विकल्प है। ज़मीन पर आसपास घूमने के लिए आप लोकल बस या किराए की टैक्सी ले सकते हैं | रोमांच के शौकीन लोग मोटरसाइकिल भी किराए पर ले सकते हैं।

कब जाना चाहिए?

दक्षिणी अंडमान में तापमान ज्यादा ऊपर नीचे नहीं होता और पूरे साल सुहाना रहता है। इसी कारण यहाँ साल में कभी भी जाया जा सकता है। फिर भी जुलाई से सितंबर तक के मॉनसून के महीनाें के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऊँचे ज्वार, घमासान बारिश और हवा के मजबूत थपेड़ों की वजह से यहाँ ना जाना ही बेहतर है।

ठहरने की जगह

अगर आप साउथ अंडमान में है तो इन जगहों में से एक का चुनाव कर सकते हैं

द किंगडम होटल

Photo of हैवलॉक आइलैंड, Andaman and Nicobar Islands by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

दो लोगों का खर्चा: ₹4050 (नाश्ता शामिल नहीं है)

मुंजा ओशियन रिसोर्ट

Photo of बहुत हुआ गोवा, अब करो अंडमान की सैर: घूमने से लेकर खर्च की सारी जानकारी by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

दो लोगों का खर्चा: ₹13500 (ब्रेकफास्ट शामिल है)

इक्सायर

Photo of पोर्ट ब्लेयर, Andaman and Nicobar Islands, India by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

ब्रेकफास्ट सहित दो लोगों का खर्चा: ₹6900

आने-जाने का खर्च

नई दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर तक हवाई यात्रा का शुरुआती दाम: ₹8000 |

कैटामारन फेरी की टिकट का दाम: ₹650 से ₹1000 तक

साधारण फेरी का खर्च करीब: ₹ 75 से ₹100

टैक्सी का शुरुआती भाड़ा: छोटी बिना ऐसी की कार का शुरुआती भाड़ा ₹125 और एसी की कार का ₹150 पहले 5 कि.मी. तक | बड़ी ऐसी कार का शुरुआती भाड़ा ₹180 और बिना एसी कार का ₹150 पहले 5 कि.मी. तक।

दक्षिणी अंडमान में होटल में ठहरना: होटल में रुकने का खर्च कम से कम ₹560 से लेकर ₹18000 तक जा सकता है |

खाने-पीने का खर्च चावल: रसम, सांभर, पापड़ और मीठे का एक साधारण खाना ₹80 के मामूली से दाम पर मिल जाएगा। समुद्री भोजन और मांस मछली की थाली करीब 250 रुपए से ₹1500 तक मिल जाएगी |

क्या आप कभी इतने सुंदर और हसीन टापू पर घूमे हैं। अपनी कहानी अपने साथी सैलानियों के साथ Tripoto पर यहाँ बाँटे।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9599147110 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

You May Also Like to Read: डॉल्फिन रिज़ॉर्ट हैवलॉक