बन समोसा से लेकर 'बाथू की खीर' तक, खाने-पीने के शौकीनों की जन्नत है 'कसौली'!

Tripoto
Photo of बन समोसा से लेकर 'बाथू की खीर' तक, खाने-पीने के शौकीनों की जन्नत है 'कसौली'! by Shubhanjal

हिमालय की गोद मे, हिमाचल प्रदेश के मध्य में बसे 'कसौली' की अपनी एक अलग ही पहाड़ी स्पेशैलिटी है। सैन्य छावनियों वाला ये इलाका हिमाचल की उन कुछेक बड़ी मगर महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। एक ओर जहाँ अधिकतर लोग कसौली को उसके पहाड़ों, आर्किटेक्चर, छावनियों के लिए जानते हैं, बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि ये जगह अपने लज़ीज़ पकवानों के लिए भी मशहूर है। पारंपरिक हिमाचली खानों से लेकर गर्म और स्वादिष्ट थुकपा तक, यहाँ बहुत कुछ है। नीचे ऐसे ही कुछ जगहों की जानकारी है, जहाँ जाकर आप अपनी ज़बान को इनका स्वाद चखा सकते हैं।

अगर आप भी हिमाचल प्रेमी हैं तो आपको हिमाचल के टूरिस्ट होटलों की खबर ज़रूर होगी। कसौली स्थित रॉस कॉमन भी ऐसे ही फेमस होटलों में से एक है जो अपनी अलग तरह की विशेषता के लिए जाना जाता है। इस होटल के रेस्टोरेंट में बने पकवान वादी की खूबसूरती के बीच अपने स्वाद को और बढ़ा देते हैं। खाने-पीने के शौकीनो को यहाँ का स्वाद ज़रूर चखना चाहिए।

लागत: ₹800 (दो लोगों के लिए)

विशेष: बादाम सूप, चिकन अनारदाना, चाह मीट, बाटू की खीर

समय और पता: सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक। मंकी पॉइंट रोड, ऐबी के पास, कसौली।

सम्पर्क: 01792-272005

कुछ संगीतप्रेमियों द्वारा चलाया जा रहा ये कैफे खुद में एक अलग दुनिया की परिभाषा गढ़ता है। मॉल रोड की बिजी सड़क पर ये छोटा-सा कैफे अपनी सुंदरता, स्वादिष्ट खाने और अलग तरह के संगीत के लिए मशहूर है। चूँकि इसे संचालित करने वाले लोग विचारों की पेशगी को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं, यहाँ की दीवारों पर आपको दुनियाभर से आए पर्यटकों द्वारा लिखित सन्देश दिख जाएँगे। ठंडी हवा के झोंके, गर्म-गर्म कॉफी, पीछे बजता संगीत यहाँ आपको ऐसा माहौल देता है कि आपका मन ही नहीं करेगा इसे छोड़कर निकलने का।

लागत: ₹500 (दो लोगों के लिए)

विशेष: नुटेला क्रेप, कैपेचीनो, वेज बर्गर, चीज़ सैंडविच

समय और पता: सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक। दुकान नम्बर- 24, हेरिटेज मार्केट, कसौली।

सम्पर्क: 01792-272289

श्रेय- नीलेश सिंघल

Photo of कैफे मंत्र, Kasauli, Himachal Pradesh, India by Shubhanjal

कसौली आने वाले बैकपैकर्स के बीच कैफे मंत्रा काफी नाम रखता है। यहाँ के पिज़्ज़ा और सैंडविच घर की याद दिला देते हैं। पकवानों का स्वाद आपकी कसौली की यात्रा पर चार-चाँद लगा देता है। परिवार संग आए लोगों के लिए यहाँ विशेष व्यवस्था है। कैफे मंत्रा के खानों का स्वाद आप यहाँ से लौटने पर भी नहीं भूल पाएँगे।

लागत: ₹800 (दो लोगों के लिए)

विशेष: चीज़ और टमाटर पिज़्ज़ा, वेजिटेबल स्प्रिंग रोल्स, चिकन हक्का नूडल्स, ग्रीन टी।

समय और पता: सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक। दुकान नम्बर-8, हेरिटेज।मार्केट, कसौली।

सम्पर्क: 01792-273111

श्रेय- वीकिपीडिया कॉमन्स

Photo of Taste of Tibet, Kasauli, Himachal Pradesh, India by Shubhanjal

पहाड़ों की यात्रा गर्म थुकपा के बिना पूरी हो ही नहीं सकती, और ऐसा ही लज़ीज़ थुकपा बनता है पाइन मॉल के 'टेस्ट ऑफ तिब्बत' में। यहाँ का थुकपा चखे बिना आपकी यात्रा अधूरी है। सबसे बेहतरीन बात ये कि स्वाद में ये जितनी अव्वल है, खर्चे में उतना ही सस्ता। कसौली का स्ट्रीट फूड इस थुकपा के बिना पूरी नहीं मानी जा सकता।

लागत: ₹400 (दो लोगों के लिए)

विशेष: स्टीम्ड मोमोज़, थुकपा।

समय और पता: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे। दुकान नम्बर- 10, पाइन मॉल, कसौली।

सम्पर्क: 08146571991

फोटो क्रेडिट:- Albert S

Photo of बन समोसा से लेकर 'बाथू की खीर' तक, खाने-पीने के शौकीनों की जन्नत है 'कसौली'! by Shubhanjal

कसौली एक ऐसा शहर है, जोकि अपनी धीमी और आरामदेह जिंदगी के लिए जाना जाता है। ओल्ड टाउन कॉफी कैफे भी इस माहौल को बेहतर करती एक ऐसी जगह है जहाँ की गर्मागर्म कॉफी और कप्पा के स्वाद के साथ किसी खास की मुलाकात वक्त को भी थाम लेती है।

लागत: ₹350 (दो लोगों के लिए)

विशेष: कैपेचीनो, ग्रीन टी, कोल्ड कॉफी, सैंडविच।

समय और पता: सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक। हेरिटेज मार्केट, गरखाल, कसौली।

सम्पर्क: 01792-272639

अगर आप भी उनलोगों में से हैं जोकि किसी भी नई जगह की तमाम स्ट्रीट फूड को चख लेना चाहते हैं, तो मॉल रोड पर स्थित नरिंदर स्वीट्स आपके लिए ही है। यहाँ आपको पहाड़ी इलाकों की तमाम मिठाईयों और व्यंजनों का मिलेगा जिसके लिए हिमाचल जाना जाता है। अदरक वाली चाय, समोसे, गर्म गुलाबजामुन, सब है यहाँ। सस्ते में स्वादिष्ट खाने वालों की ये पसंदीदा जगह है।

लागत: ₹100 (दो के लिए)

विशेष: बन समोसा, बन गुलाबजामुन, जलेबी।

समय और पता: सुबह 06:30 से रात 09:30। नाल5 रोड, कसौली।

सम्पर्क: 09418135460

आपने इन में से कितनी जगहों का स्वाद चखा है? हमें कॉमेंट्स में बताएँ या अपनी यात्रा का अनुभव यहाँ बाँटें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।