
सिक्किम के पेलिंग में भारत का पहला ग्लास स्काईवॉक बन गया है। जोकि समुद्र तल से 7200 फीट की ऊंचाई पर है। इस स्काई वॉक पर चलने के लिए पर्यटको को ₹50 अदा करने पड़ेंगे। इससे पहले स्काई वॉक के लिए चीन को जाना जाता था। अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते थे आपको इसके लिए अब भारत के सिक्किम राज्य के पेलिंग स्थान पर जाना पड़ेगा।पेलिंग स्थित ग्लास स्काई वॉक चेनरेजिग मूर्ति के सामने है।यह प्रतिमा की ऊचाई 137 फीट की है।सिक्किम का यह ग्लास स्काई वॉक देश का पहला स्काई वॉक पर्यटन स्थल है। इस स्थान से चेनरेजिग मूर्ति, तीस्ता और रंगीत नदियों का दीदार हो सकता है।ग्लास स्काई वॉक का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे शाम तक है। पर्यटक इस समय के दौरान ग्लास स्काई वॉक कर सकते हैं।
(किसके लिए अनुमति नहीं है)
अगर किसी व्यक्ति को उल्टी या चक्कर आने की समस्या है अथवा ऊंचाई से डर लगता है, उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी गई है।वहीं, अगर किसी व्यक्ति हृदय गति तेज चलती है, तो उस व्यक्ति को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



























