जब बाहर घूमने की बात आती है तो हर महिला चाहती है कि वह ऐसी जगह पर जाए, जहां पर वह रिलैक्स करें और खुद को तरोताजा महसूस कर सके इसके लिए कांगड़ा बेहतरीन जगह है कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है कांगड़ा को देवभूमि भी कहा गया है यहां व्यास नदी के किनारे आसपास हरे भरे मैदानों को देखना अपने आप में अद्भुत अनुभूति है कांगड़ा में धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के कई स्थल है यहां पर आप मंदिर घूमने के साथ-साथ पहाड़ों की सैर भी कर सकती हैं
कांगड़ा में स्थित यह किला इस शहर की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारत है यह यहां हुए आक्रमण और राजाओं द्वारा जिए गए शाही जीवन का गवाह रहा है इस किले का जिक्र त्रिगर्ता शासन के समय में भी मिलता है, जिसका वर्णन महाभारत में है कांगड़ा फोर्ट हिमालय में स्थित सबसे बड़े किलो में से एक है साथ ही यह भारत के सबसे प्राचीनतम किलों में भी गिना जाता है एक समय में यह किला विलासिता का प्रतीक माना जाता था कांगड़ा घूमते हुए आपको यहां आना कतई मिस नहीं करना चाहिए






