गांजे के लिए सिर्फ हिमाचल ही क्यों? इन मजेदार जगहों पर भी जाइए

Tripoto
Photo of गांजे के लिए सिर्फ हिमाचल ही क्यों? इन मजेदार जगहों पर भी जाइए by Musafir Rishabh

जब भी मैरिउआना का नाम आता है तो सिर्फ हिमाचल का ही नाम आता है। सबसे पहले तो ये जान लो कि मैरिउआना चीज़ क्या है? ठेठ भाषा में बताएँ तो मैरिउआना यानी कि गांजा। मुझे कई घुमक्कड़ दोस्तों ने बताया है कि कुछ लोग हिमाचल मैरिउआना के लिए ही जाते हैं। लेकिन इन लोगों को शायद पता नहीं है मैरिउआना के लिए इंडिया में सिर्फ हिमाचल ही नहीं हैं। ऐसी कई जगहें हैं जो इन सबके लिए ही जाना जाती हैं। भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया गया। उन्हीं में से एक है, मैरिउआना। भारत में मैरिउआना की सबसे बढ़िया वैरायटी मिलती है। देश में कई जगह हैं जहाँ लोग इसकी पैदावर करते हैं। तो आज हम ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गांजे के लिए फेमस है। ये अनछुई जगहें हैं जो हिमाचल प्रदेश में तो कतई नहीं हैं।

इडुक्की

श्रेय: जीक्यू इंडिया

Photo of केरल, India by Musafir Rishabh

इडुक्की वैसे तो केरल की खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन ये कम लोगों को पता होगा कि यहाँ गांजे की सबसे ज्यादा वैरायटी मिल जाएँगी। जिसे इडुक्की गोल्ड के नाम से जाना जाता है। इसे ये नाम इडुक्की के पहाड़ी इलाकों की वजह से मिला है। जहाँ इसकी खेती बहुत ज्यादा होती है। इसी विषय पर 2013 में मलयालम में एक मूवी भी बन चुकी है। अगर आप अपने आपको वीड प्रेमी कहते हैं और अभी तक इडुक्की गोल्ड की वैरायटी के बारे में नहीं सुना। तो आप बहुत बड़े धोखे में हैं। जो इस वीड की दुनिया में नहीं गया वो मैरिउआना की दुनिया से कोसो दूर है।

मैसूर

श्रेय: स्मोक बडीज

Photo of कर्नाटक, India by Musafir Rishabh

हरा, स्वच्छ और लगभग बीज रहित- मैसूर मैंगो सबसे शुद्ध वीड मे से एक है। जिसे आप इंडिया में पा सकते हैं। कई प्रकार की वैरायटी को कवर करती ये वीड अपने को एक अलग नारंगी रंग में ढंकी हुई है। जो इसे बाकी सबसे खास बनाता है। हालांकि इसमें से आम की महक बहुत ज्यादा आती है। इसी वजह से मैसूर मैंगो वीड दुनिया के सभी कोनों में पसंद की जाती है। अगर आपने इस वीड के बारे में भी नहीं सुना तो अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।

मणिपुर

श्रेय: लाइव मिरर

Photo of मणिपुर, India by Musafir Rishabh

सस्ती वीड के लिए आपको इंडिया के नाॅर्थ ईस्ट जाना चाहिए। यहां की मणिपुरी वीड एक अलग की लेवल पर ले जाती है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसमें से थोड़ा-थोड़ा मिट्टी का टेस्ट है। इसके बावजूद इसको हर कोई लेने की चाह रखता है। मणिपुर के लोग इस वीड को पसंद करते ही हैं, इसकी मांग दुनिया भर में है। इसे यहां के लोग विदेशों में भी भेजते हैं। ये दोनों काम करता है, ये इनके काम भी आता है और आय का जरिया भी बनता है। इसी वजह से मणिपुरी वीड काफी फेमस है।

गोरभंगा

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में भूटान सीमा के सटा गोरभंगा एक सुदूर गांव है। जो हर वीड प्रेमी की लिस्ट में होता ही है। कुछ लोग यहां आकर उसका मजा लेते हैं तो कुछ बस पाना चाते हैं। देश के इस हिस्से में पाई जाने वाली वीड सबसे फेमस है। इस फेमस वीड का घर माना जाता है, गोरभंगा। इसमें सबसे अच्छी बात पता है क्या है? इसमें लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन का भी नुकसान नहीं है। इसलिए गोरभंगा की वीड उतनी ही सस्ती है जितनी में मिलने की कोई सोच नहीं सकता।

शिलांग

आपने ऊपर मैसूर की वीड के बारे में जान ही लिया था। उसी की मिलती-जुलती वीड है शिलांग मैंगो। इसमें भी करीब-करीब आम का स्वाद आता है। वीड की ये शिलाॅन्ग मैंगो वैरायटी उन लोगों को खासतौर पर पसंद आएगी जो नशे के लिए फ्रिंज टिंग को पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये वीड उस जगह पर मिलती है जो देश की सबसे स्वच्छ जगहों में से एक है। इसी वजह से एक शौकिया वीड लेने वालों के लिए तो शिलाॅन्ग पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां पर एक बात का ध्यान रखना होगा। यहां कई जगहें ऐसी हैं जहां टूरिस्टों को वीड के नाम पर नकली वीड दे जाते हैं। जिसमें कैमिकल भी मिला होता है, जो आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए जब यहां ऐसा करनी की सोचें तो पक्का कर लें कि आप सही चीज ले रहे हैं या नहीं।

असम

श्रेय: पीएक्स हेयर

Photo of असम, India by Musafir Rishabh

वैसे तो असम में वीड की खेती बहुत कम जगह होती है। लेकिन असम से सटा हुए भूटान में बहुत ज्यादा वीड होती है। जहां वीड ज्यादा मात्रा में उपयोग भी की जाती है और उसका उपयोग भी होता है। असम में फेमस भूटानी गोल्ड वीड का एक बाजार है। जहां वीड के प्रेमी पागलों की तरह यहां आते हैं और खरीदते हैं। ये खास किस्म की वीड भूटान में बहुत होती है, इसी वजह से ये बहुत सस्ते दाम में मिल जाती है। पैसों की चिंता मत करो बस असम के इस बाजार को देखो।