ज़िंदगी के 17 ज़रूरी सबक जो आप घूमने से सिखेंगे, किसी क्लास में नहीं!

Tripoto

क्या आपको पता है- श्रीलंका में बुद्ध का टैटू खुले आम दिखाना क़ानूनन जुर्म है, चीन की महान दीवार अलग-अलग समय पर टुकड़ों में बनी हुई है, और दुनिया की सबसे लंबे समय की फ्लाइट सिडनी से डेलस तक की है जो 16 घंटे लगाती है |

हमारी ज़िंदगी के शुरुआती साल किताबों में आँखे गड़ाए या बोरियत भरे लेक्चर सुनने में ही निकल जाते हैं, और ये सब इसलिए कि हम ज़िंदगी में कुछ कर सकें | शायद आपको ज़्यादा नंबर चाहिए या कोई स्कॉलरशिप | लेकिन अगर आपके मन में कई सवाल कुलबुलाते रहते हैं और जवाब ढूँढने में आपको मज़ा आता है तो आपके लिए यात्रा से बेहतर और कोई टीचर नहीं है | घूमने से आप कई तरह की सच्चाइयों से वाकिफ़ होते हैं | तो इससे पहले की धरती पर आपका समय ख़त्म हो जाए, जितना चाहे घूम लीजिए |

1. आपको समझ आएगा कि बॉर्डर सिर्फ़ नक्शों पर बने होते हैं, असलियत में तो सारी ज़मीन एक जैसी ही है |

2. आप समझेंगे कि दोस्ती करने के लिए भाषा समझना ज़रूरी नहीं है |

3. यात्रा करने से आप लोगों से बात करना सीख जाएँगे और बेहतर वक्ता बन जाएँगे |

4. अलग-अलग जगह घूमने से आप ज़िंदगी के कई पहलुओं से रूबरू होते हैं, जो सही मायनों में आपको बड़ा बनाती है|

5. घूमते हुए बजट बनाते बनाते आप गणित में महारथ हासिल कर लेंगे।

6. आप अपने जीवन का प्रबंधन और बेहतर रूप से कर पाएँगे और ज़िंदगी को आसान बनाने की कोशिश करेंगे |

7. सही सेल्फी खींचना आप खुद से ही सीखेंगे, किसी लेक्चर से नहीं |

Photo of ज़िंदगी के 17 ज़रूरी सबक जो आप घूमने से सिखेंगे, किसी क्लास में नहीं! 5/13 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
श्रेय यूट्यूब

8. आप समझेंगे कि इतिहास पढ़ा नहीं, महसूस किया जाता है |

9. आप देखेंगे कि सड़क पर रोमांस बढ़ जाता है |

10. आपको अपनी भावनाओं को बेहतर रूप से ज़ाहिर करना आएगा |

11. आप यात्रा करने के सही और ग़लत समय में फ़र्क करना सीखेंगे |

12. आप अलग-अलग संस्कृति के लोगों से फट से दोस्ती कर पाएंगे।

13. आप आम ज़िंदगी की भाग दौड़ से दूर हो जाएँगे |

14. यात्राएँ आपकी ज़िंंदगी में सबसे अहम गुण घोल देंगी, यानी धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ता |

15. घूमते समय आप ना सिर्फ़ कहानियाँ पढ़ेंगे, बल्कि अपनी कहानियाँ लिखेंगे भी |

16. आप अपने ऊपर विश्वास करना सीख जाएंगे और ज़िंदगी को खुल कर जीने को 'हाँ' बोलना सीखेंगे |

17. हर पल बदलते वक्त और दुनिया के बीच आप ज्ञान और ज़िंदगी को देखने का नया नज़रिया पा लेंगें।

अपने अनुभव शेयर करें और लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दें |

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

More By This Author

Further Reads