विदेशों में भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक है मॉरीशस - जानिए कया देखें मॉरीशस में

Tripoto
Photo of विदेशों में भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक है मॉरीशस - जानिए कया देखें मॉरीशस में by Dr. Yadwinder Singh

मॉरीशस एक खूबसूरत द्वीप है जो अफ्रीका के पूर्वी समुद्री किनारे से 3000 किलोमीटर की दूरी पर हिंद महासागर में स्थित है| मॉरीशस 1865 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| मॉरीशस सुंदर पहाड़ों से घिरा हुआ है| यहाँ के प्राकृतिक दृश्य और समुद्र तट काफी सुंदर और मोहक है| यहाँ पर आपको बहुत सारे भारतीय भी मिल जाऐंगे| यहाँ का मौसम अनिश्चित रहता है | मॉरीशस में न तो कड़ी ठंड पड़ती है न ही भीषण गर्मी| घूमने के लिए मॉरीशस में अप्रैल से जून और सितम्बर से नवंबर तक का मौसम रहता है| मॉरीशस की दूरी मोंबासा से 1800 किलोमीटर, मुंबई से 4700 किलोमीटर है|

मॉरीशस का खूबसूरत दृश्य

Photo of मॉरीशस by Dr. Yadwinder Singh

मॉरीशस में कया देखें कहाँ घूमे| इस पोस्ट में हम मॉरीशस में घूमने लायक जगहों के बारे में बात करेंगे| मॉरीशस में देखने लायक जगहें निम्नलिखित अनुसार है|
पोर्ट लुईस-  यह मॉरीशस की राजधानी है और सबसे बड़ी बंदरगाह है| पोर्ट लुईस की स्थापना फ्रेंच गवर्नर माहे डि लेबर डोनायस ने 1735 ईसवीं में की थी| पोर्ट लुईस में आपको फ्रेंच शैली में बनी हुई खूबसूरत ईमारतें देखने के लिए मिलेगी| पोर्ट लुईस में गवर्नमेंट हाऊस और म्यूनिसिपल थियेटर बहुत प्रसिद्ध है| हर साल टूरिस्ट इन दोनों को देखने के लिए आते हैं| पोर्ट लुईस का नैशनल मयुजियिम भी देखने लायक है| आप टैक्सी बुक करके पोर्ट लुईस को घूम सकते हो| मॉरीशस का खूबसूरत शहर है पोर्ट लुईस| सबसे पहले मॉरीशस में पोर्ट लुईस को ही देखें|

पोर्ट लुईस मॉरीशस

Photo of Port Louis by Dr. Yadwinder Singh

माहेबोर्ग - यह जगह एक फिशिंग सेन्टर है| यह खूबसूरत जगह ग्रैंड पोर्ट की खाई में स्थित है| यहाँ पर नौसेना का संग्रहालय बना हुआ है| मॉरीशस घूमने से पहले अपनी लिस्ट में इस जगह को भी शामिल कर लीजिए|

Photo of Mahebourg by Dr. Yadwinder Singh

चैमरेल - चैमरेल का अर्थ होता है रंग बिरंगी धरती| यह एक अद्भुत जगह है मॉरीशस की जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए| इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको केस नोयाले गाँव से एक टेढ़े- मेढ़े रास्ते से चैमरेल तक जाना होगा| रंगीन रेतनुमा जमीन को देखकर आप अचंभित हो जाऐंगे|

चैमरेल मॉरीशस

Photo of Chamarel by Dr. Yadwinder Singh

फिल्क एन फलैक - मॉरीशस के उत्तर तट पर यह एक खूबसूरत बीच है| यहाँ पर आप समुद्र में तैराकी भी कर सकते हो| अपने सुंदर और दिलकश समुद्र तट के लिए मॉरीशस पूरी दुनिया में मशहूर है| मॉरीशस टूर में इस जगह पर भी जरूर जाना आपको बहुत आनंद आयेगा यहाँ आकर |

मॉरीशस की खूबसूरत बीच

Photo of Flic En Flac Beach by Dr. Yadwinder Singh

ग्रैंड बेई- मॉरीशस के उत्तर तट पर ही टाम्बो खाड़ी में बहुत सारे बीच है| ग्रैंड बेई बीच भी काफी बड़ा बीच है| यहाँ पर बहुत टूरिस्ट समुद्र की लहरों के साथ खेलते हुए नजर आऐंगे| यहाँ पर टूरिस्ट तैराकी और जल क्रीड़ा आदि का आनंद लेने के लिए आते हैं| मॉरीशस में समुद्र तट पर जाना अलग ही एहसास होता है|

मॉरीशस के खूबसूरत समुद्र तट 🌊☀

Photo of Grand Baie by Dr. Yadwinder Singh

पेरिबर- यह भी मॉरीशस का एक खूबसूरत बीच है| यह बीच भी काफी प्रसिद्ध है| इस बीच का गहरा नीला और साफ पानी आपके मन को मोह लेगा| यहाँ भी आपको टूरिस्ट दिखाई देगें जो घंटों तक इस खूबसूरत बीच का लुत्फ़ लेते हुए मिल जाऐंगे|

Photo of Pereybere by Dr. Yadwinder Singh

बेली मेरे- मॉरीशस का यह सफेद रेत वाला खूबसूरत बीच है| यहाँ पर भी आपको धूप स्नान और तैराकी करने वाले बहुत सारे टूरिस्ट घूमते हुए दिखाई देंगे| मॉरीशस में आपको बहुत सारे कैसिनो और नाइट कलब आदि भी मिल जाऐंगे|

Photo of Mauritius by Dr. Yadwinder Singh

ग्रैंड बेसिन- यह एक खूबसूरत झील है| यह एक द्वीप की दो प्राकृतिक झीलों में से एक है| यहाँ पर हिंदू धर्म का एक धार्मिक स्थल भी है जहाँ पर महाशिवरात्रि के अवसर पर हिन्दू लोग आकर पूजा करते हैं| भारत से जो भी टूरिस्ट मॉरीशस आते हैं तो वह जगह पर भी जरूर यात्रा करते हैं|

हिंदू मंदिर

Photo of विदेशों में भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक है मॉरीशस - जानिए कया देखें मॉरीशस में by Dr. Yadwinder Singh

ग्रैंड बेसिन- मॉरीशस

Photo of विदेशों में भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक है मॉरीशस - जानिए कया देखें मॉरीशस में by Dr. Yadwinder Singh

बलैक रीवर जॉर्जज नैशनल पार्क - इस खूबसूरत नैशनल पार्क को 1994 ईसवीं में बनाया गया था| यह जगह मॉरीशस की प्राकृतिक जगहों में से एक है| यह पार्क 6574 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है| यहाँ पर आप दुर्लभ पशु पक्षियों को देख सकते हो| इस खूबसूरत जगह के दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे| अगर आप को प्राकृतिक दृश्य पसंद है तो आप मॉरीशस यात्रा में इस खूबसूरत जगह को भी शामिल कर लीजिए|

बलैक रीवर जॉर्जज नैशनल पार्क

Photo of Black River Gorges National Park by Dr. Yadwinder Singh

बलैक रीवर जॉर्जज नैशनल पार्क

Photo of Black River Gorges National Park by Dr. Yadwinder Singh

मॉरीशस कैसे पहुंचे - आप मॉरीशस वायु मार्ग से पहुंच सकते हो| यहाँ का मुख्य हवाई अड्डा सर शिवसागर रामगुलाम है जो पोर्ट लुईस से 48 किलोमीटर दूर है| मॉरीशस में इंगलिश और फ्रेंच भाषा का अधिक प्रयोग होता है| आप भारत के दिल्ली, मुंबई और चेन्नई आदि शहरों से फलाईट लेकर मॉरीशस पहुंच सकते हो| रहने के लिए आपको मॉरीशस में हर बजट के होटल मिल जाऐंगे|

मॉरीशस

Photo of मॉरीशस by Dr. Yadwinder Singh