Nakki lake, Mount abu rajasthan

Tripoto
21st Nov 2019
Day 1

माउंट आबू में एक  बेहद खूबसुरत  झील है- नक्की झील। नक्की झील के बारे में कहा जाता है कि एक देवता ने अपने नाखूनों से इस झील को बनाया था, इसलिए इसे नक्की झील कहा जाता है। झील को एक पहाड़ी चट्टान ने चारों ओर से घेरा हुआ है। जो ‘टॉड रॉक’ कहलाती है।

टॉड से मतलब है एक ऐसा मेंढ़क जिसकी पीठ पर ग्रंथियां हों। इसी प्रकार झील की अन्य चट्टानों की भी नॉन रॉक, नंदी रॉक, कैमिल रॉक के नाम से कल्पनाएं की गई हैं।

इस झील में नौकाओं द्वारा सैर करके झील का आनंद प्राप्त किया जा सकता है। प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर जो चौदहवीं शताब्दी का है इस झील को पावनता प्रदान करता है।

नक्की झील से एक कि.मी. पर हनीमून पाइंट नाम की एक चट्टान है, नवविवाहितों के लिए यह रोमांचकारी स्थल है। उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग में सूर्योदय व माउंट आबू में सूर्यास्त का दृश्य अपने में सुदंर  दिखाई देता है।

Photo of Nakki lake, Mount abu rajasthan by Ankita Sharma
Photo of Nakki lake, Mount abu rajasthan by Ankita Sharma

Further Reads