भारत की मशहूर जगहों पर ठहरने के लिए अब आपको देने होंगे केवल 400 रूपए, जानिए यहाँ

Tripoto
Photo of भारत की मशहूर जगहों पर ठहरने के लिए अब आपको देने होंगे केवल 400 रूपए, जानिए यहाँ by Ankit Kumar

भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर हर राज्य में कुछ न कुछ विश्वप्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर है जिस कारण भारत में रहने वाले लोगों के लिए सारा भारत घूम पाना और वहाँ ठहरना काफ़ी खर्चीला हो जाता है। लोग इन सब वजह से भारत की अधिकतम जगह घूमने से बचते हैं। जहाँ भारत में घूमना आम लोगों को खर्चीला लगता है, वहीं जानकार घुमक्कड़ों को भारत घूमना बाक़ी देशों के मुताबिक़ काफ़ी सस्ता लगता है। उन्हीं जानकार लोगों के लिस्ट से मैं कुछ ऐसी ठहरने की जगह के बारे में बताने जा रहा हूँ जहाँ ठहरने के लिए केवल 400 रूपए देने होंगे।

1. चिटकुल - हिमालयन ट्राइब

चित्रकुल एक ऐसी जगह है जहाॅं आय दिन टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है। जिस कारण वहाँ पर ज़्यादातर होटल फुल या महँगे दाम पर मिलते हैं। परन्तु आपको पता है चित्रकुल में हिमालयन ट्राइब नामक एक होटल है जो केवल 350 रूपए में आपके लिए ठहरने की व्यवस्ता करता है। यहाँ की सर्विस और रूम की हालत काफ़ी अच्छी है।

कहाँ है?- angla-Chitkul Rd, Near Chitkul Senior Secondary School, Chitkul 172109 एक दिन का बजट- 350 रूपए, नॉन ए.सी. रूम।

2. दिल्ली - यस बॉस

दिल्ली! भारत की राजधानी, जहाँ पर लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। दिल्ली में देश ही नहीं, विदेश से भी बहुत सारे लोग आते हैं। वैसे तो दिल्ली काफ़ी महँगा है बाहर से आने वाले लोगों के लिए पर जिसको जानकारी है वो यहाँ पर आराम से कम से कम खर्च में दिन बीता सकता है। ठहरने के लिए यहाँ एक से एक फाइव स्टार होटल और रेस्टोरेंट है जो काफ़ी खर्चीले है और यहाँ ठहरना हर किसी के बस की बात नहीं है। पर आप लोगों के लिए एक ख़ूबसूरत-सा प्यारा होटल है यस बॉस जो ठहरने के लिए केवल 380 रूपए लेता है।

कहाँ है? - Building No. 875, Kumaharan Gali, Main Bazar, Kaseru Walan, Paharganj, New Delhi, Delhi 110055

एक दिन का बजट- 380 रूपए, नॉन ए.सी. रूम।

3. उदयपुर - ट्रिपपिन

उदयपुर इण्डिया का दिल भी कहा जाता है, यहाँ अक्सर आपको भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ दिख जाएगी। ये अपनी संस्कृति और मॉडर्न टेक्नॉलोजी को साथ ले कर चलने के लिए बहुत फेमस है। यहाँ ज़्यादातर स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट जाते दिखेंगे जिनके लिए यहाँ ठहरना काफी ख़र्चीला हो जाता है उनके लिए यहाँ एक ट्रिपपिन होटल है जो काफ़ी सस्ता और अच्छा है।

कहाँ है? - 7 lal ghat, Rajasthan, 313001 Udaipur

एक दिन का बजट- 221 रूपए, नॉन ए.सी. रूम।

4. आगरा- Big Brother's

आगरा ताजमहल और अपने आगरा फोर्ट के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ताजमहल को देश क्या विदेश से भी लोग देखने आते हैं। जिस कारण यहाँ पर ठहरने के लिए होटल मिलना आसान नहीं। अगर मिलता भी है तो महँगा। इन समस्याओं को हल यहाँ पर ‘बिग ब्रदर्स’ नाम का होटल करता है। जहाँ पर ठहरने के लिए केवल 320 रूपए देने होते हैं और वहाँ से ताजमहल का व्यू भी बहुत ख़ूबसूरत आता है।

कहाँ है?- Rajeev nagar , gali no 1 ,Taj Mahal eastern gate road, near jalma hospital Behind hotel rashmi, near Hotel Amar Vilas, Eastern Gate, Paktola, Tajganj, Agra, Uttar Pradesh 282001

एक दिन का बजट- 320 रूपए, नॉन ए.सी. रूम।

5. ऋषिकेश - Joey's

ऋषिकेश जो दिल्ली शहर के बाद सबसे ज़्यादा मेरे दिल के क़रीब जगह है। यहाँ पर वैसे तो यहाँ पास में बहुत सी सस्ती ठहरने की जगह है पर उसके लिए आपको हरिद्वार जाना होगा। पर आपको हरिद्वार न जाना पड़े इसलिए यहाँ पर Joey's नाम का होटल है जो केवल ठहरने के 200 रूपए लेता है। यहाँ से लक्ष्मण झूला का व्यू आराम से देख सकते हैं।

कहाँ है?- Joey's Hostel Badrinath Marg, Opp. Balak Nath Mandir, Laxman Jhula, Tapovan, Rishikesh, Uttarakhand 249192

एक दिन का बजट- 200 रूपए, नॉन ए.सी. रूम।

6. पॉन्डिचेरी - वैलंटाइनस

पॉन्डिचेरी भारत में सबसे ज़्यादा घूमने वाली जगह है। यहाँ हर रोज़ हज़ारों लोग घूमने जाते हैं। जब कभी भी स्कूल, कॉलेज और ऑफ़िस में छुट्टियाँ होती हैं तो लोग गर्मी में पॉन्डिचेरी निकल जाते हैं। ऐसे ही लोगों के ट्रिप के बजट को कम करने के लिए यहाँ ठहरने के लिए आप लोग वैलंटाइनस होटल का प्रयोग करें यहाँ पर आपको एक दिन के लिए केवल 350 रूपए देने होंगे।

कहाँ है?- 41, Milad St, MG Road Area, Puducherry, 605001

एक दिन का बजट- 350 रूपए, नॉन ए.सी. रूम।

क्या आपने हाल में कोई यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

More By This Author

Further Reads