पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल

Tripoto
3rd Jun 2021
Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav
Day 1

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में हलचल मचा रखा है। जहाँ पहले लोग छुट्टी मिलते है देश-विदेश की सैर पर निकल पड़ते थे, वहीं लॉकडाउन में लोगों को अपने घर की चार दीवारी में बंद होना पड़ा था। आज का तो ऐसा समय आ गया है कि लोग विदेश क्या खुद के देश में ही खूबसूरत जगहों पर भी नही जा पा रहें हैं। अगर आप भी अपनी बिज़ी लाइफ से ब्रेक चाहते हैं लेकिन आपके पास छुट्टियाँ नहीं है या कोरोना काल में कोई ट्रिप प्लान करके रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो राजधानी दिल्ली का यह नया गुफा होटल आपके और आपके पार्टनर के लिए एकदम सही है। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास की जगहों पर रहते हैं तो आप अपने साथी के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए यहाँ जा सकते हैं। दिल्ली के इस खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से इस गुफा होटल में आप अपना वीकेंड शानदार और यादगार बना सकते हैं। यहाँ का शानदार इंटीरियर और रोमांटिक माहौल आपको बेहतरीन यादगार लम्हें देगी। इसके साथ ही यहाँ के थीम गुफा होटल की व्यवस्था आपको कुदरत के करीब ले आएगी। आप अपने साथी के साथ एक अलग ही ताजगी भरा एहसास महसूस कर पाएंगे। कुछ पलों के लिए आप दिल्ली जैसे मेट्रो शहर को भूलकर अपनी ही दुनिया में खुद को पाएंगे। तो दोस्तों फिर देर किस बात की, गुफा थीम्ड होटल आपका इंतज़ार कर रहा है।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

कहाँ स्थित हैं यह गुफा थीम्ड होटल

Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav

राजधानी का पहला गुफा थीम्ड होटल नई दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित है। यह होटल तमाम नई आधुनिक सुख-सुविधाओं से भरा पड़ा है ताकि यहाँ ठहरने वाले मेहमानों को इसका अनुभव हमेशा यादगार रहे। ‌गुफा थिम्ड होटल का निर्माण पेशे से डिजाइनिंग इंजीनियर तथा उद्योगपति “इंद्रजीत दीक्षित” ने बनवाया है।

‌होटल में मौजूद बेहतरीन सुविधाएं

Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav
Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav

इस बेहतरीन होटल में छोटी से लेकर बड़ी, हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। होटल में ठहरने वाले मेहमानों के लिए इन-हाउस जकूज़ी, रेस्टोरेंट और डांस फ्लोर की भी सुविधा है। इसके साथ ही होटल में हर गुफा के साथ अटैच्ड वॉशरूम और शॉवर रूम भी बनाया गया है। होटल में आने वाले मेहमानों के लिए स्पा और हॉट टब की सुविधा भी उपलब्ध है। अगर आप अपनी बिज़ी लाइफ से थोड़ा सुकून चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ यहाँ ज़रूर एक बार आए। इस होटल का माहौल आपको और आपके पार्टनर को फिर से शुरुआती दौर की ओर लें जाएगा।

होटल में खाने की व्यवस्था

Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav
Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav

होटल के अंदर खाने के कई विकल्प है। होटल के अंदर खाने के कई विकल्पों के साथ, आप गुफा के अंदर या होटल में कहीं पर भी लक्जरी सात-कोर्स मील का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ कुछ यादगार वक्त बिताना चाहते हैं, वे आप इन-हाउस थिएटर में एक प्राइवेट फिल्म स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी कर सकते हैं या अपने ग्रुप के साथ इन-हाउस थिएटर में प्राइवेट क्लब का भी आनंद ले सकते हैं।

गुफा थीम्ड होटल में एक दिन रुकने का प्राइज

Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav

यह होटल लक्ज़ीरियस होने के साथ-साथ अफोर्डेबल भी है। यहाँ आपको दो लोगों के लिए केवल 4000 रूपए में ट्वीन शेयरिंग रूम मिल जाता है। जो की बजट फ्रेंडली भी हैं।

मूवी स्क्रीनिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी है उपलब्ध

Photo of पार्टनर के साथ एक परफेक्ट रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह गुफा थीम्ड होटल by Smita Yadav

यहाँ का स्टाफ बेहद फ्रेंडली है। होटल का स्टाफ यहाँ आए मेहमानों का स्वागत और उनकी देख-रेख बहुत अच्छे तरीके के साथ करता है। अगर आप स्पा और मूवी स्क्रीनिंग सेवाएं अलग से लेते हैं तो उसके लिए अतिरिक्त किराया देना होता है, जो उपलब्धता के आधार पर तय किया जाता है।

क्या आपने भी दिल्ली के इस बेहतरीन गुफा थीम्ड होटल की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।