भीड़ भड़क्का से दूर असम की ये 9 खूबसूरत जगहें, बिजी लाइफ से रिलैक्स देंगी

Tripoto
Photo of भीड़ भड़क्का से दूर असम की ये 9 खूबसूरत जगहें, बिजी लाइफ से रिलैक्स देंगी by Musafir Rishabh

दिल खुश कर देने वाले नजारे, बेहतरीन अनछुई जगहें जहाँ से वापस लौटने का मन नहीं करता है। असम ऐसे ही खूबसूरती लिए बैठा है। अगर आपको पूर्वोत्तर में किसी राज्य को घूमने का मौका मिले तो आपको असम को जरूर चुनना चाहिए। असम जितना खूबसूरत है, उतना ही शांत है। आप घूमते हुए यहाँ के इतिहास, कल्चर और खूबसूरती को बखूबी से जान पाएंगे। असम की कुछ ही जगहें ऐसी हैं जहाँ आपको भीड़भाड़ और शोर देखने को मिलेगा। इन्हीं कम भीड़ भड़क्का वाली जगहों में कुछ जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिए। आपको परेशान न होना पड़े, इसके लिए हमने असम की उन जगहों की लिस्ट बनाई है।

1. काजीरंगा नेशनल पार्क

शायद ही कोई होगा जिसे असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में न सुना हो। काजीरंगा नेशनल पार्क गैंडों का घर माना जाता है। पूरी दुनिया के दो तिहाई गैंडे काजीरंगा नेशनल पार्क में ही पाए जाते हैं। इस जगह को वर्ल्ड हेरीटेज साइट में शामिल किया गया है। प्राकृतिक सौंदर्यता को लिए बैठा काजीरंगा नेशनल पार्क आपको जरूर पसंद आएगा। प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। गैंडे के अलावा यहाँ पर आपको हाथी, जंगली भैंसा और बंगाली लोमड़ी को देख सकते हैं।

2. तेजपुर

तेजपुर असम के उन खूबसूरत कस्बों में से आता है जिसे अक्सर नजरंदाज कर दिया जाता है। खूबसूरत होने के बावजूद इस कस्बे के बारे में कम लोगों की पता है। चाय के बागानों से घिरा तेजपुर यहाँ की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। यहाँ की पहाड़ी और गार्डन में आप घूम सकते हैं। सर्दियों में और मानसून में ये जगह देखने लायक होती है। असम घूमने का प्लान बनाएं तो तेजपुर को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर रखें।

3. करीमगंज

असम में बहुत सारी जगहें ऐसी हैं जिनको अनछुई जगहें कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहाँ पर लोगों का जाना तो दूर उसके बारे में सुना भी नहीं होगा। असम की ऐसी ही खूबसूरत जगह है, करीमगंज। खूबसूरत पहाड़ और हरियाली से भरा ये जिला असम के उत्तर-पूर्व में है। यहाँ पर कुशिरा, लोंगई और शिंगला नदी बहती हैं। अगर आप ऐसी जगह खोज रहे हैं जहाँ खूबसूरती के साथ शांति भी हो तो करीमगंज आपका ड्रीम डेस्टिनेशन हो सकता है। यहाँ के हैंडीक्राफ्ट और स्थानीय बाजार भी कमाल के हैं। आपको एक बार असम की इस जगह पर तो आना ही चाहिए।

4. सिलचर

बराक नदी किनारे बसा सिलचर असम को और भी खूबसूरत बना देता है। यहाँ पर आपको टूरिस्ट होने के बावजूद आपको सुकून मिलेगा। शायद यही वजह है कि सिलचर को आईलैंड ऑफ पीस कहा जाता है। यहाँ पर वो सब देखने को मिलेगा जो शायद आपने सोचा भी न हो। असम के इस कस्बे में कई सारे मंदिर हैं, इसके अलावा बेहद खूबसूरत डोलू लेक भी है। ये झील असम की सबसे खूबसूरत झील में से है। असम घूमने जाएं तो सिलचर जाना न भूलें।

5. शिवसागर

असम का खूबसूरत शहर शिवसागर का नाम यहाँ की झील के नाम पर पड़ा है। ये खूबसूरत लेक शहर के बीचों बीच स्थित है। झील के अलावा शिवसागर में कई खूबसूरत जगहें हैं। शिवसागर, अहोम और राॅयल रेसीडेंसी को देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ पर कई मंदिर और म्यूजियम हैं। यहाँ पर गर्मियों में बहुत तेज धूप और गर्मी होती है। अगर आपको शिवसागर को अच्छे-से देखना है तो सर्दियों में जाने का प्लान बनाएं।

6. डिगबोई

असम जितना खूबसूरत है उसका इतिहास भी उतना ही सुनहरा है। डिगबोई को ओल्ड सिटी ऑफ असम के नाम से जाना जाता है। डिगबोई कस्बा असम के तिंकसुकिया जिले में स्थित है। ये जगह कच्चे तेल के लिए जाना जाता हैं। यहीं से पूरे भारत में कच्चे तेल की सप्लाई होती है। इसके अलावा यहाँ पर चाय के बागान हैं। चाय के बागान के बीच हर घुमक्कड़ जाना चाहता है। डिगबोई से 60 किमी. की दूरी पर असम की सबसे बड़ी वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी डिब्रू साईखोवा नेचुरल लाइफ सैंक्चुरी है। जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

7. उमानंद आईलैंड

उमानंद आईलैंड दुनिया का सबसे छोटा द्वीप है। ये आईलैंड ब्रम्हपुत्र नदी पर स्थित है। इस आईलैंड का नाम एक ब्रिटिश कॉलमनिस्ट ने इसके आकार को देखकर रखा था। अगर आपक प्रकृति के बीच सुकून तलाश रहे हैं तो उमानंद आईलैंड परफेक्ट है। कहा जाता है कि यहीं पर कामदेव ने भगवान शिव का ध्यान भंग किया था। जिसके बाद शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। इसी द्वीप पर भगवान शिव का उमानंद मंदिर भी है।

8. नामेरी नेशनल पार्क

असम प्राकृतिक सौंदर्य से भरा प्रदेश है। यही वजह है कि यहाँ पर कई सारे नेशनल पार्क हैं। उन्हीं में से एक है, नामेरी नेशनल पार्क। पहाड़ों की तलहटी पर स्थित ये नेशनल पार्क बेहद खूबसूरत है। नामेरी नेशनल पार्क को हाथियों का घर कहा जाता है। इसके अलावा भी यहाँ पर बहुत सारे जानवर हैं। इसमें घूमने के लिए आप सफारी कर सकते हैं। नेशनल पार्क में नदी भी है जो इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती है।

9. जोरहाट

जोरहाट असम के सबसे प्यारे शहरों में से एक है। ये शहर ब्रम्हपुत्र घाटी में आता है। यहाँ पर चाय के बागान बहुत सारे हैं, इसी वजह से इसे दुनिया की टी-कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर कई एतहासिक और असमी कल्चर देखने वाली कई जगहें है। यहीं पर पानी पर तैरता माजुली आईलैंड भी है। आप इसकी सैर भी कर सकते हैं। आपके सफर को ये और भी यादगार बना देगा। इसके अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं जिनको आप कर सकते हैं। असम घूमने का प्लान बनाएं तो जोरहाट जरूर जाएं।

क्या आपने असम की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।