पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे

Tripoto

हैलो मुसाफिरों

"अकेले निकलने के लिए कभी देर नहीं होती" या "आराम की स्थिति से बाहर निकालो", ऐसा आपने ज़रूर कहीं लिखा हुआ पढ़ा या सुना होगा | इसी बात ने आपको अपनी पहली सोलो ट्रिप पर जाने के लिए उत्साहित कर दिया | आपने खोजबीन करके बुकिंग करवा ली है, सामान बाँध लिया है और बस निकलने की तैयारी है | मगर जैसे जैसे ट्रिप पर जाने का दिन पास आ रहा है, आपका दिमाग़ दो तरफ़ा हो रहा है | आपके अंदर ख़यालों का उथल पुथल चल रहा है| आप चीज़ों की कल्पना करने लगते हो | आप खुश भी हो, तनाव में भी, उत्साहित भी हो और उत्सुक भी |

तो आइए देखें कि ट्रिप पर जाने वाले दिन से पहले, पहली बार बाहर निकल रहे सोलो मुसाफिर के मान में क्या क्या सवाल आते हैं:

1. क्या मैने सब कुछ अच्छे से पैक कर लिया है?

जी हाँ, मेरा विश्वास करें, आपने पैक कर लिया है | मगर याद रहे, व्यर्थ चीज़ें घसीटने से बचें, क्यूंकी इससे आपके सामान में कीमती जगह तो घिरेगी ही, ज़्यादा सामान के साथ सफ़र भी करना पड़ेगा | सफ़र करते समय जितना हल्का रहें उतना अच्छा |

Photo of पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे 1/6 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

2. क्या सब कुछ योजना के मुताबिक होगा?

होना भी चाहिए और नहीं भी | एक व्यक्ति के व्यक्तित्व में विकास तभी होता है जब वह चुनौतियों का सामना करने को तैयार होता है, डटकर सामना करता है और विजय पाता है | सफ़र करने का मकसद यही होना चाहिए, है ना?

Photo of पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे 2/6 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

3. ट्रिप के दौरान बजट बिगड़ गया तो?

ये तो होगा | अगर पहली बार ही ये नहीं होगा तो आप सीख कैसे लेंगे | अपने साथ कुछ पैसा इमरजेंसी के लिए रख लें और याद रहे, इस पैसे को इमरजेंसी के समय ही काम में लें |

Photo of पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे 3/6 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

4. अगर मैं खो गया तो?

इसीलिए अकेले सफ़र करना ज़रूरी है | जब तक आप खोएंगे नहीं, तब तक नयी जगह पहुँचेंगे कैसे? लेकिन अगर आप इस बात की चिंता कर रहे हैं तो ना करें | जहाँ आप ठहरे हैं वहाँ का पता लिख लें, गूगल के नेवीगेशन की सहायता लें, या स्थानीय लोगञ से रास्ता पूछ लें |

Photo of पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे 4/6 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

5. खाना तो अच्छा होगा ना?

जी हाँ, बिल्कुल ! किसी भी फास्ट फूड की दुकान पर घुसने से पहले स्थानीय व्यंजन चख लें | ज़रूरी नहीं कि नया ज़ाएका आपको भाएगा, मगर तब तक अलग अलग चीज़ें चखते रहे जब तक आपकी पसंदीदा व्यंजन ना मिल जाए |

Photo of पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे 5/6 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

6. अगर मेरे साथ कुछ बुरा हो गया तो?

हमेशा अच्छा सोचिए, आपके साथ अच्छा ही होगा |

Photo of पहली बार अकेले घूमने निकल रहे है? मन में ये कुछ सवाल ज़रूर आएँगे 6/6 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |