ज़िंदगी की हलचल से लें ब्रेक! समुद्रतट के किनारे, इस फ्रांसिसी शहर में बिताएँ कुछ पल 

Tripoto
Photo of ज़िंदगी की हलचल से लें ब्रेक! समुद्रतट के किनारे, इस फ्रांसिसी शहर में बिताएँ कुछ पल  1/2 by Manju Dahiya

पॉन्डिचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। प्रकृति के विविध रूप, चमकती हुई सफ़ेद रेत, नीला समंदर और सुनहरी धूप से भरा ये शहर दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक अनूठा आकर्षण है।

यहाँ की तुलना अक्सर गोवा से की जाती है पर यह जगह गोवा से ज़्यादा शांत और साफ़ है और भला बीच तक जाने के लिए पत्थरों के बने पक्के रास्ते और कहाँ मिलेंगे।

ट्रैफ़िक लाइट्स और कांच और स्टील की इमारतों के बीच खुद को खोकर हम ना जाने किसके पीछे भाग रहे हैं। पॉन्डिचेरी एक तरह से हमें, खुद को खोजने के लिए मज़बूर करता है। यहाँ आकर हम अपने मन की आवाज़ को फिर से सुनने लगते हैं।

पॉन्डिचेरी जाने का सबसे अच्छा समय

इस तटीय शहर को देखने के लिए मॉनसून और सर्दियों के महीने बहुत अच्छे हैं। खासतौर पर सैर-सपाटे, बीच पर होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा लेने के लिए सर्दियों के महीने सबसे अच्छे हैं।

Photo of ज़िंदगी की हलचल से लें ब्रेक! समुद्रतट के किनारे, इस फ्रांसिसी शहर में बिताएँ कुछ पल  2/2 by Manju Dahiya

पॉन्डिचेरी में ठहरने के लिए सबसे अच्छी जगह

यहाँ ठहरने के लिए सबसे अच्छी जगह न्यू इंटरनेशनल गेस्टहाउस है। एक बड़े कमरे में दो बेड, छोटी मेज और कुर्सियों के साथ इसका किराया नाममात्र है। यह होटल शहर के बीच में स्थित है, इसलिए जहाँ कहीं भी आप घूमना चाहते हैं वह सभी जगहें यहाँ से पैदल दूरी पर ही हैं।

पॉन्डिचेरी घूमने का सबसे अच्छा तरीका

गली मौहल्लों में शहर की आत्मा बस्ती है। इस छोटे शहर के देखने का सबसे अच्छा तरीका है किराए की बाइक या साइकल। मिशन स्ट्रीट पर बहुत सारी दुकानें हैं जो कम कीमत पर बाइक और काइनेटिक किराए पर देती हैं। किराए की बाइक ऑटो रिक्शा की मुकाबले सस्ती भी हैं और गलियों में घूमने के लिए सुविधाजनक भी।

एक नक्शे के साथ टूरिस्ट वाउचर लेकर गलियों में घूमें। फ्रांसीसी कॉलोनी ज़रूर देखने जाएँ।

पॉन्डिचेरी में कहाँ घूमें?

पॉन्डिचेरी को चेन्नई से जोड़ने वाले ईस्ट कोस्ट रोड पर बहुत सारी अछूते और असाधारण बीच हैं। जो स्थानीय लोगों की उत्सुक नज़रों से भी महफ़ूज़ हैं। यह किसी भी महिला यात्री के लिए महत्वपूर्ण है चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित।आसपास कुछ मछुआरे हो सकते हैं लेकिन वे परेशान नहीं करते ।यह एक सुरक्षित जगह है जहाँ कोई भद्दापन या छेड़खानी नहीं है।

Photo of रॉक बीच, White Town, Puducherry, India by Manju Dahiya

पैराडाइज़ बीच

पॉन्डिचेरी शहर के उत्तरी भाग से 10 मिनट की ड्राइव पर शानदार चमकता हुआ सफेद तटीय क्षेत्र है । पैराडाइज बीच यहाँ की सबसे पुराना बीच है, जहाँ चुन्नांबर नदी के बैकवाटर से होते हुए एक नाव के द्वारा पहुँचा जाता है।

आप मस्ती करते हुए यहाँ रेत के किले बना सकते हैं, गेंद से खेल सकते हैं या फिर एक किताब पढ़ सकते हैं। हालांकि, यह एकमात्र ऐसा बीच है जिसमें प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। बोट हाउस बीच, पैराडाइज बीच, चुन्नामबर बीच सभी एक ही जगह के नाम हैं।

ऑरोबिंदो आश्रम और ऑरोविल के लिए, विशेष रूप से मातृ मंदिर के दर्शनों के लिए पूर्व अनुमति की ज़रूरत होती है। यहाँ बुटीक डी 'ऑरोविले, हरमाएनी बुटीक, आश्रम प्रदर्शनी केंद्र, औरोक्रीएशन, ऑरोतिबतन हैंडीक्राफ्टस आदि केंद्रों से कारीगरों द्वारा बनाए गए महीन रेशम और हाथ से रंगे कपड़े, इत्र, अगरबत्ती, हस्तनिर्मित कागज, हैंडलूम आसनों, बेडशीट, मिट्टी के बर्तनों तथा अन्य उत्पादों को खरीदा जा सकता है।

Photo of मातृमंदिर, Auroville Rd, Auroville, Bommayapalayam, Tamil Nadu, India by Manju Dahiya

आप मातृमंदिर परिसर में घूम सकते हैं लेकिन खरीददारी तभी करें जब आपकी जेबें भरी हों ! क्योंकि ऑरोविले के हस्तनिर्मित और जैविक उत्पाद हैं, इसलिए बहुत कीमती हैं।

पॉन्डिचेरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स

ज्यादा एडवेंचर के लिए, सेरेनिटी बीच या बोधि बीच मशहूर हैं । यहाँ पर एक सर्फिंग सेशन कर सकते हैं या स्कूबा डाइविंग करके समुद्र का मज़ा ले सकते हैं। पैरासेलिंग यहाँ का सबसे नया स्पोर्ट है और उससे आप पूरे शहर का एक विहंगम दृश्य देख सकते हैं।

पॉन्डिचेरी में खाना-पीना

अब कुछ पेट पूजा और स्वाद की बात हो जाए।

पहले अच्छी खबर। यहाँ शरब बिना टैक्स के मिलती है !!!

कोल्ड ड्रिंक की तुलना में बीयर की कीमत कम है। मजाक कर रहा हूं!!! लेकिन हाँ, यह निश्चित रूप से किसी भी बड़े शहर की तुलना में बहुत सस्ती है। आपको लगभग सभी सड़कों पर शराब की दुकानें मिल जाएँगी और उनमें से तो बहुत सारी एक ही सड़क पर भी हैं।ज़्यादातर दुकानें रात 10: 30-11 बजे तक खुली रहती हैं।

जैसे ही सूर्य अस्त होता है कैफे और बार कल्चर की दुनिया जीवंत हो उठती है। फ्रेंच फ़ूड हर जगह है, और ज़्यादातर जगह पर आपको स्वाद अच्छा ही मिलेगा। कितना विश्वसनीय है यह कहना थोड़ा मुश्किल है।

आप मशहूर कैफ़े और रेस्तरां जैसे ऑरोविल बेकरी ( फ्रेश बेक्ड आइटम्स ), कैफे डेस आर्ट्स (स्वादिष्ट क्रेप्स), कैफे एक्सटसी (पॉन्डिचेरी में कुछ सबसे अच्छे पिज्जा यहाँ मिलते हैं ), सर्गुरु (पारंपरिक दक्षिण भारतीय भोजन), राइट पाथ कैफे (हेल्दी ऑर्गेनिक फूड), ल कैफे (24 घंटे खुला रहता है ) में से अपनी पसंद के हिसाब से जा सकते हैं।

पांडिचेरी में शॉपिंग

पॉन्डी संडे मार्केट: पॉन्डी संडे मार्केट एक ऐसी अनोखी जगह है, जहाँ लगभग सब कुछ मिलता है। बूढ़े से लेकर जवान तक, यहाँ सभी सस्ते कपड़े, स्कार्फ, जूते, मेटल प्लेट, कप, गमले और दूसरा सामान खरीदने आते हैं। यहाँ मिलने वाली रंगीन वस्तुओं की तरह यहाँ की दुकानें भी रंग-बिरंगी हैं। सप्ताहांत और छुट्टी के मौकों पर, बाजार उत्सुक खरीदारों से भरा होता है।

मिशन स्ट्रीट: गैर-चमड़े के जूते, हाथ से पेंट किए गए रेशम के कपड़े, सुगंधित मोमबत्तियाँ, धूपबत्ती, एसेंशियल ऑइल, सिरेमिक, गहने और हस्तनिर्मित काग़ज़ की वस्तुऐं और कलात्मक साज़ की वस्तुओं के लिए यहाँ खोज-बीन कर सकते हैं।

Photo of ज़िंदगी की हलचल से लें ब्रेक! समुद्रतट के किनारे, इस फ्रांसिसी शहर में बिताएँ कुछ पल by Manju Dahiya

इस जगह में कई कैफे और रेस्तरां भी हैं। शॉपिंग के अलावा, मिशन स्ट्रीट घूमने के लिए और प्राचीन फ्रेंच वास्तुकला को देखने के लिए भी यह एक अच्छी जगह है।

ग्रैंड बाजार: भारथी स्ट्रीट और एम जी रोड के बीच,पन्डिचेरी का यह सबसे अधिक व्यस्त बाज़ार है। स्थानीय निवासी और पर्यटक इस व्यस्त बाजार में भारी संख्या में आते हैं और फल, मसाले, हाउस होल्ड एक्सेसरीज़, सब्जियाँ आदि की खरीदारी करते हैं।

श्रेय: अनंतसुब्रमण्यम नारायनन

Photo of ज़िंदगी की हलचल से लें ब्रेक! समुद्रतट के किनारे, इस फ्रांसिसी शहर में बिताएँ कुछ पल by Manju Dahiya

हस्तशिल्प: पांडिचेरी की प्रसिद्ध गुड़िया यहाँ के हस्तशिल्प उद्योग का गौरव हैं। टेराकोटा, पेपर मेशे और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गुड़िया को "पुदुचेरी बोम्मई" के रूप में जाना जाता है, जो पूरे शहर में हस्तकला एम्पोरियम में उपलब्ध हैं।

घास से बुने गए कोरई मैट भी पर्यटकों में लोकप्रिय हैं जो छोटी दुकानों में भी उपलब्ध हैं।

कुछ अन्य प्रसिद्ध दुकानें जिन्हें आप देख सकते हैं वे हैं काशा की आशा, ला बुटीक डी ऑरोविले और कैसाब्लांका

पॉन्डिचेरी कैसे पहुँचा जाए?

हवाई मार्ग द्वारा -लॉज़पेट में पॉन्डिचेरी हवाई अड्डे पर बना नया टर्मिनल अब ज़यादा उड़ानों की अनुमति देता है। भारत के सभी प्रमुख शहरों से पॉन्डिचेरी को वायुमार्ग से जोड़ने की योजना चल रही है। आप चेन्नई एयरपोर्ट से टैक्सी या बस के ज़रिए भी यहाँ पहुँच सकते हैं।

रेलवे द्वारा - पॉन्डिचेरी को अन्य शहरों से जोड़ने वाली हैं कुछ ट्रेन उपलब्ध हैं। चेन्नई और विलुप्पुरम के बीच रेल संपर्क अच्छा है।

रोडवेज द्वारा - पान्डिचेरी राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। पान्डिचेरी से बैंगलोर और चेन्नई सिर्फ 309 और 150 कि.मी. दूर हैं।

Photo of ज़िंदगी की हलचल से लें ब्रेक! समुद्रतट के किनारे, इस फ्रांसिसी शहर में बिताएँ कुछ पल by Manju Dahiya

जैसा कि कहते हैं, "साम्राज्य बनाने के लिए आपको मुंबई या चेन्नई की आवश्यकता है, लेकिन दृष्टिकोण के लिए पान्डिचेरी की"

तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? घड़ी की सुई को थोड़ा आराम दें और पॉन्डिचेरी घूमने जाएँ ।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।