ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मन्दिर की अपनी मान्यता है। हिंदू धर्म में वर्णित चार धामों में से एक धाम इस तीर्थ को भी माना जाता है। देश विदेश के कोने कोने से लोग पुरी जाकर जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करते है। लेकिन सभी श्रद्धालुओ के लिए पुरी जाकर भगवान से मिलना संभव नही हो पाता। इसीलिए देश के कुछ महत्त्वपूर्ण शहरो में इसी तरह के मंदिरों की स्थापना की जाती है। अपने शहर दिल्ली में भी पुरी जगन्नाथ मंदिर के जैसा एक मंदिर है ।जो हुबहू उसी के जैसा लगता है। इस मंदिर का निर्माण भी जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा ही करवाया गया है। विशेषकर उड़िया और बंगाली संस्कृति में रुचि और मान्यता रखने वाले लोगो के लिए तो ये मंदिर एक वरदान है। मंदिर बहुत ही आकर्षक और सुंदर है। इस मंदिर को बिलकुल पुरी ( ओडिशा ) वाले मुख्य मंदिर की ही तरह बनाया गया है।
पहले आप तस्वीरे देखिए । फिर आगे बढ़ते है।
ये मंदिर दिल्ली के हौज खास इलाके में बनाया गया है। हौज खास इलाका वैसे भी काफी मशहूर है। यहा काफी सारे होटल , कैफे इत्यादि है। कुछ सुंदर बाग बगीचे भी है। कुल मिलाकर ये इलाका काफी मशहूर है। इस मंदिर को बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी गई है। आपको लगेगा ही नही की आप दिल्ली में है। आपको लगेगा की आप सचमुच पुरी ( ओडिशा ) स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंच गए है। बिल्कुल वो ही ऊंचा मंदिर वोही कारीगरी। ,वोही एकदम सजीव मूर्तियां। यकीन मानिए जगन्नाथ जी, बलदेव जी, और सुभद्रा जी की मूर्तियों में अनोखा सम्मोहन निहित है। यहाँ के प्रत्येक मूर्ति का रूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
हर साल पुरी ओडिशा जगन्नाथ मंदिर की ही तरह यहां दिल्ली स्थित मंदिर में भी विभिन्न धार्मिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं, जैसे कि रथ यात्रा, जिसमें भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर सवार करके रथ यात्रा निकलती हैं, और ये यात्रा लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं। इन उत्सवों में धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा का सम्मिलन होता है जो आत्मिक शांति और समृद्धि को प्राप्त करता है। वैसे भी दिल्ली शहर में देश विदेश के लगभग सभी धर्मो, संप्रदाय को मानने वाले लोग रहते है। ऐसे में भगवान जगन्नाथ में आस्था रखने वालो के लिए तो ये मंदिर कुछ ख़ास है।
तो अगर आपका जाना दिल्ली के हौज खास इलाके की तरफ हो तो आप अपने मन की शांति और भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद के लिए आप इस मंदिर में आ सकते है।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन – हौज खास ( येलो लाइन ) है।