पुरी... भारत के उड़ीसा राज्य स्थित इस शहर का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के चार धामों में से एक है।
जगन्नाथ शब्द का मतलब जगत का स्वामी होता है। यह मंदिर वैष्णव समुदाय का है, जो भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहाँ का वार्षिक रथ यात्रा पूरे भारत सहित विश्व प्रसिद्ध है। इस मंदिर तीन मुख्य देवता: भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और भगिनी सुभद्रा है। ये सभी रथ यात्रा के दौरान अलग अलग सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलते हैं। यह रथ यात्रा सामन्यतः जून या जुलाई के महीने में आयोजित होती है।
एक मजेदार बात
मंदिर के शिखर पर फहराने वाला ध्वज हवा के विपरीत रहता है और हर शाम मंदिर का ध्वज बदल दिया जाता है। मंदिर परिसर का प्रसाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
मंदिर के आस-पास खाने-पीने और रहने के लिए काफी सारे होटल और धर्मशाला है। यहाँ का समुद्री व्यंजन भी काफी प्रसिद्ध है। मछली इनमे प्रमुख है।
मंदिर के पास जैसे स्वर्ग द्वार और गोल्डन बीच है। जहाँ से समुद्रतट बिल्कुल पास है और यही आपको 600 रुपये से लेकर हज़ारों रुपये तक के होटल बड़ी आसानी से मिल जायेगा।





























