अस्तानमार्ग - एक अनजाना मगर बेहद खूबसूरत और कश्मीर में पैराग्लाइडिंग का नया स्पाट

Tripoto
11th Jun 2022
Photo of अस्तानमार्ग - एक अनजाना मगर बेहद खूबसूरत और कश्मीर में पैराग्लाइडिंग का नया स्पाट by Roaming Mayank
Day 1

श्रीनगर

2022 की गर्मियों में खुद को कुदरत के खूबसूरत ठंडे नजारों और रोमांच की चाय के बीच ढूँढने वालों के लिए कश्मीर में एक नया एडवेंचर स्पॉट खुल गया है - अस्तानमार्ग कश्मीर। यहां शुरू की गई गया है पैराग्लाइडिंग। तो आईये फिर...चलें

Dal Lake

Photo of Srinagar by Roaming Mayank
Photo of Srinagar by Roaming Mayank

लोकेशन

कश्मीर के पर्यटन विभाग और एक प्राइवेट फर्म ने मिलकर कश्मीर के खूबसूरत अस्तानमार्ग में एक सुरक्षित एडवेंचर पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की है। ये श्रीनगर से करीब 25 किमी और 1 घंटे की ड्राइव पर दारा में स्थित है। हरवान के काफ़ी नजदीक है।

Photo of Dara by Roaming Mayank

अस्तानमार्ग

ये एक बेहद खूबसूरत हरियाली से परिपूर्ण घास का मैदान है जो जबरवान रेंज में स्थित है। चोटी पर बना व्यू पॉइन्ट एक बेहतरीन सूर्यास्त का नज़ारा दिखाता है जो आपके जेहन में बस जाएगा। वैसे तो श्रीनगर में कई ऐसे पॉइंट हैं जो आपको डल झील और उसके आसपास के घर और ज्यादा से ज्यादा कुछ गार्डन का व्यू देते हैं पर अस्तानमार्ग में आपको इससे भी अधिक खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेगा खासकर इसका सूर्यास्त। आपको बता दें कि अस्तानमार्ग एक काफ़ी कम जाना हुआ स्थान है जहां टूरिस्ट पहुचते हैं। इसलिए आपको ज्यादातर स्थानीय निवासी ही यहां मिलेंगे। भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर प्राकृतिक सुंदरता को निहारने का ग़ज़ब का मौका यहां आपको मिलेगा।

Astanmarg

Photo of Astanmarg by Roaming Mayank

ये पैराग्लाइडिंग आपको 2000 फीट की गहराई में (7500 फीट से 5500 फीट पर) उड़ने का अनुभव देगी जो अस्तानमार्ग टॉप से चांदपोरा ग्राउंड में उतरेगी। यकीनन एक लाजवाब अनुभव।

Photo of Astanmarg Top by Roaming Mayank

पैराग्लाइडिंग

यहां पर फ्लाइट से पहले सैलानियों को सभी सुरक्षा मानकों, निर्देशों और उपकरणों के बारे मे बताया जाएगा उसके बाद ट्रेनर द्वारा सभी चीजें चेक कर आपको जरूरी दिशानिर्देश भी दिए जाएंगे। इसके बाद आप करीब 12-15 मिनट की पैराग्लाइडिंग में हवा में किसी पक्षी की तरह उड़ते हुए खूबसूरत श्रीनगर को देख पाएंगे। इस दौरान आप डल झील, मुगल गार्डन, डचिगाम नैशनल पार्क, महादेव पीक और बर्फ से ढ़की जबरवान माउंटेन रेंज को देख पायेंगे।

Photo of Astanmarg View Point by Roaming Mayank

नजदीक के पर्यटन स्थल

अंचार लेक एक ऐसी झील है जो डल झील से एक चैनल 'आमिर खान नाला' से जुड़ी हुई है।

श्रीनगर के मुगल गार्डन का ये हिस्सा कम ही लोगों द्वारा देखा गया है। इस रास्ते पर आप इसे आराम से देख पाएंगे।

सर्दियों में हरवान

Photo of Harwan Garden by Roaming Mayank

ये भी एक हराभरा घास का मैदान है जो अस्तानमार्ग से काफी नजदीक है। इस खूबसूरत पहाड़ी चारागाह में कैम्पिंग करना एक बेहतरीन अनुभव है।

बुकिंग

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से।

क्या आप हाल में किसी यात्रा पर गए हैं? अपनी घुमक्कड़ी के किस्से हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें