भारत की ये दो फ़ेमस जगहें बन सकती हैं UNESCO वैश्विक धरोहर! क्या आप जानते हैं इनके बारे में?

Tripoto

कुछ दिनों पुरानी बात है, आपने ख़बरों में भी पढ़ा होगा कि राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश की प्रसिद्ध जगहों का नाम यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट के लिए भेजा था।

उन ख़बरों के बाद एक ये नई ख़बर आई है, जो पहली ख़बरों से ज़्यादा ज़रूरी है। मध्य प्रदेश की दो जगहें, भेड़ाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व का नाम यूनेस्को की इस लिस्ट में चुने जाने की संभावना है। उम्मीद है आने वाले कुछ समय में ये दोनों ही जगहें यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट के अन्तर्गत आ जाएँगी। इसकी जानकारी पर्यटन विभाग के प्रमुख शिव शेखर शुक्ला ने दी।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ

इन जगहों का चयन ढेर सारे विमर्श के बाद किया गया। इसके साथ ही इन दोनों जगहों पर विशेष रूप से तीन वर्कशॉप आयोजित की गई थीं।

ये जगहें ही यूनेस्को ने क्यों चुनीं?

भेड़ाघाट- लम्हेटा घाट

श्रेयः भूमिल छेड़ा

Photo of भेडाघाट, Madhya Pradesh, India by Manglam Bhaarat

नर्मदा नदी पर स्थित भेड़ाघाट पर एक धुँआदार नाम का झरना है, जो कि पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहाँ की चट्टानें नर्मदा नदी के नज़दीक एक बिल्कुल ही नायाब नज़ारा बनाती हैं। इन दोनों की प्राकृतिक जुगलबंदी इतनी ख़ास है कि इसे यूनेस्को ने बहुत पसंद किया।

सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व

श्रेयः अभिषेक सिंह

Photo of सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, Madhya Pradesh, India by Manglam Bhaarat

मध्य प्रदेश स्थित सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व 524 वर्ग किमी0 में फैला हुआ एक ऐसा अभयारण्य है जहाँ आपको बाघों के अलावा तेंदुए, साँबर, चार सींघ वाले हिरण, उड़ने वाली गिलहरियाँ और दूसरे वन्य जीवों की भी कई प्रजातियाँ देखने मिलेंगी।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

ये एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें।