अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगहें। अभी से बना लो प्लान!

Tripoto
Photo of अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगहें। अभी से बना लो प्लान! by Rishabh Dev

घूमने का शौक हर किसी को होता है। बस एक वजह चाहिए होती है एक नए सफर पर निकलने की। अक्टूबर में घूमने की वजह हम दे देते हैं। अक्टूबर वो महीना है जब मॉनसून खत्म होकर हल्की ठंडी हवाएँ पूरे भारत में पहुँचनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बदलते मौसम में बहुत लोग घूमना पसंद नहीं करते यही वजह है अक्टूबर में टूरिस्ट प्लेस पर बहुत कम लोग मिलेंगे। इन लोगों को पता नहीं है कि देश में कुछ जगहें ऐसी हैं जो इस मौसम में देखने लायक हैं।

1. जीरो

अरुणाचल प्रदेश का जीरो एक वल्र्ड हेरीटेज साइट है। जो शांति और सुकून में कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो ये जगह उनके लिए परफेक्ट है। अक्टूबर के इस खुशनुमा मौसम में जीरो का मिजाज़ तो कुछ अलग ही सुहाना हो जाता है। ये जगह हर किसी के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहाँ पहाड़ हैं, हरियाली है, मन मोहने वाले नज़ारे हैं। इसके अलावा यहाँ की संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है। आप यहाँ पर आएँ तो आसपास की जगहों पर भी ज़रूर जाएँ। यहाँ पास में ही टैली घाटी फाॅरेस्ट वाइल्ड लाइफ, मेघना गुफा मंदिर और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर है। इसके अलावा आप यहाँ के फेमस व्यू प्वाइंट से पूरे जीरो का शानदार और खूबसूरत नज़ारे को देख सकते हैं।

2. लाचेन

लाचेन सिक्किम का एक छोटा-सा खूबसूरत कस्बा है। अगर आप रोमांचक डेस्टिनेशन पर आना चाहते हैं तो लाचेन ज़रूर आना चाहिए। यहाँ की सैर आपको पूरी तरह से रोमांचित कर देगी।

आप यह भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं: दिल्ली के पास घूमने की जगहें, दिल्ली के पास लक्जरी रिसॉर्ट्स, best places to visit in india with family

लाचेन एक शानदार जगह है, जो चारों तरफ से बर्फीली पहाड़ी घाटियों से घिरा हुआ है। अक्टूबर में लाचेन बहुत सारे लोग आते हैं लेकिन अभी भी बहुत लोगों को इस जगह के बारे में नहीं पता है। अक्टूबर में कुछ नया अनुभव करने के लिए ये जगह सही रहेगी। यहाँ आने का प्लान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बना सकते हैं। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती टूरिस्टों को आकर्षित करती है। यहाँ जब आप सैर करेंगे तब आप अनुभव कर पाएँगे कि ये जगह कितनी खूबसूरत और शांति से भरी हुई है। आप लाचेन में थांगु घाटी, चोपता घाटी, लाचेन मठ और गुरुडोंगमर लेक को जरूर देखें।

3. डूवर्स

अक्टूबर में जिस जगह पर आपको जाना चाहिए उसमें एक है पश्चिम बंगाल का डूवर्स। डूवर्स शब्द की उत्पत्ति डोर से हुई है। जिसका हिंदी में मतलब है, दरवाजा। डूवर्स, एक खूबसूरत और अनछुई जगह है जिसे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। ये जगह अपनी समृद्ध बायोडायवर्सिटी और जंगलों के लिए भी फेमस है। आपको दूर-दूर तक जंगल ही जंगल नज़र आएँगे। इसी वजह से यहाँ हरियाली बहुत है। यहाँ आप अपने वीकेंड को आराम से गुज़ार सकते हैं। ये जगह प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए खास माना जाता है। गोरुमारा नेशनल पार्क, बक्सा टाइगर रिज़र्व, जलदापाड़ा वाइल्ड लाइफ यहाँ के खास टूरिस्ट आकर्षणों में गिने जाते हैं।

4. लोनावाला

दो बेहतरीन जगहें लोनावाला और खंडाला मुंबई वालों के लिए जानी-मानी जगहें हैं। उन्हें ही ये पता है कि अक्टूबर में लोनावाला कितना खूबसूरत हो जाता है। मुंबई वाले तो अपना वीकेंड मनाने वहीं जाते हैं। इस समय जो मौसम होता है उससे यहाँ के पहाड़ हरे-भरे लगने लगते हैं। टूरिस्ट इस नजारे को एंजॉय करने के लिए मुुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रोड ट्रिप करते हैं। यहाँ के मनमोहक वातावरण, पहाड़ों के नज़ारे और हरियाली के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ड्यूक्स नोज पहाड़ की चोटी से खंडाला और भोर घाट के सुन्दर नज़ारों का आनन्द लिया जा सकता है। आप यहाँ ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर का भी मज़ा ले सकते हैं।

5. नीमराना

अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए राजस्थान जाना जाता है। राजस्थान का नीमराना भी अपने में वैसी ही भव्यता को बनाए हुए है। अक्टूबर में ज्यादातर टूरिस्ट राजस्थान जाते हैं। लोग दिल्ली से जोधपुर, जयपुर और उदयपुर जाते हैं लेकिन दिल्ली के बगल पर खूबसूरत नीमराना पर कम ध्यान देते हैं। राजस्थान के नीमराना में आपको उतनी ही भव्यता देखने को मिलेगी जितने कि राजस्थान के बाकी शहरों में। नीमराना, राजस्थान के चुनिंदा सबसे खास टूरिस्टों में आता है, जहाँ भारी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। वीकेंड पर आप दिल्ली से यहाँ बड़े आराम से आ सकते हैं। आप यहाँ नीमराना फोर्ट, बावड़ी, केसरोली फोर्ट, पांडुपोल, विराटनगर जैसे जगहों को देख सकते हैं।

6. कुन्नूर

कुन्नूर, तमिलनाडु के सबसे हरे-भरे पहाड़ों के लिए फेमस है। जो नीलगिरी जिले में स्थित है। यहाँ की हरियाली और मनमोहक जगह हर किसी को बरबस ही खींच लाते है। ये जगह हरी-भरी है जो आपका मन मोह लेगी। ये जगह यहाँ के जंगली फूलों और पक्षियों की विविधताओं के लिए भी जानी जाती है। यहाँ शानदार नज़ारों के अलावा आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। इन सबसे ज्यादा मजा यहाँ हरियाली के बीच सैर का है। चलते-चलते आप कुन्नूर को अच्छे से देख पाएँगे। सितंबर में कुन्नूर और भी खूबसूरत होता है तब आपको यहाँ की खूबसूरती देखने ज़रूर आना चाहिए।

7. शिलांग

मेघालय का शिलांग अक्टूबर में जाने के लिए बहुत अच्छी जगह है। शिलांग वो जगह है जहाँ रोड़ ट्रिप की जानी चाहिए। मेघालय का सबसे खूबसूरत जगहाों में से एक है शिलांग। चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ हैं। शिलांग ऐसी जगह है जहाँ ज्यादा पैदल नहीं चलना होता। शिलांग की बेहतरीन सुविधाएँ, मनोरम दृश्य, खुशहाल लोग, चारों तरफ तैरते बादल और लंबे पाइन के पेड़, घाटियाँ सब कुछ इस जगह को शानदार बनाता है। इस जगह पर आने के बाद आप हर जगह को भूल जाएँगे। अगर आप अक्टूबर का प्लान बना रहे हैं तो शिलांग का ही बना लीजिए।

8. अमृतसर

अमृतसर पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर। पवित्र इसलिए माना जाता है क्योंकि सिक्खों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ही है। ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा लोग अमृतसर के गोल्डन टेंपल को ही देखने जाते हैं। अमृतसर भी खूबसूरत शहर है इस जगह पर भी आप अपने अक्टूबर को खुशनुमा बना सकते हैं। यहाँ आप गोल्डन टेंपल के अलावा जालियांवाला बाग और वाघा बाॅर्डर जा सकते हैं। सबसे बड़ी बात अमृतसर के स्ट्रीट फूड के आगे सब फीके हैं। आप इस शहर को सुबह और शाम में अलग-अलग पाएँगे। यही तो खूबसूरती है इस शहर की। इसलिए आपको भी इस शहर को करीब से देख ही लेना चाहिए।

9. नैनीताल

वैसे तो उत्तराखंड की कोई जगह नहीं है जो देखने लायक ना हो, जो खूबसूरत ना हो। लेकिन जब अक्टूबर की बात आती है तो नैनीताल के अलावा और कोई नाम हो ही नहीं सकता। इस समय नैनीताल अपनी फिज़ाओं में होता है, रूहानी इसकी आबोहवा में आ जाती है। आज भी नैनीताल में सबसे अधिक ताल हैं। इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है क्योंकि ये पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। ‘नैनी’ शब्द का अर्थ है, आँखें और ‘ताल’ का अर्थ है झील। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड के सबसे फेमस जगहों में से एक है। टूरिस्ट यहाँ गर्मियों में खूब आते हैं लेकिन यहाँ आने का बेस्ट समय अक्टूबर ही है।

10. स्पीति

स्पीति, पहाड़ों से घिरी एक प्यारी और खूबसूरत घाटी है। जो कई रहस्यों से भरी हुई है। ये जगह देश के सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। इस जगह पर अभी ज्यादा लोग नहीं आते हैं, इस वजह से यहाँ की वास्तिवकता अभी बनी हुई है। उत्तर भारत में सितंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, स्पीति। फिरोजा-ग्रे स्पीति नदी, घाटी के ईंट-मिट्टी के घरों, हरे-भरे खेतों और घाटी के चारों ओर बिखरे हुए मठ नये लोगों के लिए एक आकर्षण है। इसलिए इस जगह पर आपको जरूर आना चाहिए।

इसे भी अवश्य पढ़ें: lowest currency in the world

तो आप इस महीने कहाँ घूमने का प्लान बना रहे हैं? यहाँ क्लिक करें और अपने सफर के किस्से लिखना शुरू करें।

यात्रा से जुड़े सवाल पूछने के लिए Tripoto फोरम से जुड़ें।