मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे!

Tripoto

मेक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश में एक सुन्दर-शांत हिल स्टेशन है। बौद्ध मठ और दलाई लामा की भूमि होने के कारण यहाँ पर आपको भिन्न-भिन्न संस्कृतियाँ देखने को मिल जाएँगी। मेक्लोडगंज सड़क और हवाई यातायात से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। शांत होने के बावजूद यहाँ कई सारे मॉडर्न कैफ़े और रेस्टोरेंट भी हैं। इस कारण से ये दिल्ली और चंडीगढ़ के साथ साथ विदेशी युवाओं में भी लोकप्रिय है। धीरे-धीरे भारत की दूसरी जगहों से भी लोग यहाँ पर्यटन के लिए आ रहे हैं। पर मेक्लोडगंज आ कर भी अधिकतर लोग कुछ बहुत ही ज़्यादा लोकप्रिय जगहों को छोड़ कर दूसरी जगहें नहीं देखते। 

Photo of मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे! 1/1 by Kanj Saurav

मेक्लोडगंज से 15 मिनट की दूरी पर स्थित है नड्डी। नड्डी पर्यटकों में सनसेट पॉइंट के लिए प्रसिद्ध है। निश्चित ही यहाँ से चाय के साथ सूर्यास्त के दृश्य का आनंदमय अनुभव लिया जा सकता है। पर सच तो ये है कि इस जगह से तो नड्डी की सुंदरता की शुरूआत ही होती है। यहाँ एकांत में सुकून के लिए आप उदीची रिसोर्ट या फिर ड्रैगन रिसोर्ट में जा सकते हैं। इन जगहों से आपको धौलाधार रेंज का शानदार नज़ारा मिलेगा। और जब भी आपको मेक्लोडगंज जाना हो तो यहाँ से गाड़ी का इंतज़ाम भी है।

श्रेय- विकिमीडिया कॉमन्स

Photo of नड्डी हिल पॉइंट मैक्लोडगंज, Naddi, Dharamshala, Himachal Pradesh, India by Kanj Saurav

नड्डी से आधे घंटे दूर पैदल चल कर आपको एक झरना मिलेगा। सिर्फ़ स्थानीय लोग ही इसके बारे में जानते हैं। आप अगर वहाँ जाएँ तो सुनिश्चित करें कि आप वहाँ पिकनिक ना मनाएँ। कैमरा ले कर ज़रूर जाएँ क्योंकि रास्ते में आपको सुन्दर जंगल, पक्षी और फूल दिखाई देंगे। इस ट्रेक को आगे बढ़ाते हुए एक छोटा गाँव आता है और थोड़ी और दूर चलने पर गोलू मंदिर।

झरना

Photo of मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे! by Kanj Saurav

वूज़र बेकरी

वुज़र बेकरी

Photo of मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे! by Kanj Saurav

मेक्लोडगंज की चकाचौंध भरी बेकरीज़ में ये गुमनाम है। पर अगर आप वीगन और ग्लूटन फ़्री ब्रेड और केक खाने की फ़िराक़ में हैं तो ये अच्छी जगह है। यहाँ आलमंड टार्ट ज़रूर चखिए। ये बेकरी मुख्य बाज़ार में एक बेसमेंट में है।

तुषिता मेडिटेशन सेंटर

श्रेय- विकिपीडिया

Photo of मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे! by Kanj Saurav

तुषिता मेडिटेशन सेंटर बौद्ध धर्म से सम्बंधित मेडिटेशन और थेरेपी के लिए देश-विदेश के लोगों में प्रसिद्ध है। यहाँ का दस दिन का बुद्धिज़्म से परिचय का कोर्स करने लोग दूर-दूर से आते हैं। पर इसकी बुकिंग महीनों पहले हो जाती है इसलिए अगर आप इसमें भाग लें चाहते हैं तो रजिस्टर कर के जाएँ। हर रोज़ प्रातः 9 बजे यहाँ योग और ध्यान होता है। तुषिता मैडिटेशन सेंटर धर्मकोट रोड पर स्थित है जहाँ से त्रिउंड के लिए मोड़ आता है।

शिवानी आयुर्वेद व पंचकर्म सेंटर

शिवानी आयुर्वेद व पंचकर्म सेंटर

Photo of मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे! by Kanj Saurav

आयुर्वेद के साथ ही यहाँ थेरेपी से उपचार किया जाता है। यहाँ आप डेटोक्सिफिकेशन, और तनाव से इलाज के लिए आ सकते हैं। यहाँ के डॉक्टर आपको दवा नहीं देते बल्कि आप से बातें कर के आपकी समस्या समझते हैं और आपके मन को शांत करते हैं। अगर आप किसी से बात करना चाहते हैं तो भी यहाँ जा सकते हैं।

कॉमन ग्राउंड कैफ़े

श्रेय- ट्रिप एडवाइज़र

Photo of मेक्लोडगंज के वो छुपे ख़ूबसूरत नगीने जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे! by Kanj Saurav

मेक्लोडगंज चौक से थोड़ा ऊपर चढ़ कर आपको कॉमन ग्राउंड कैफ़े मिलेगा। यहाँ हर देश से आपको लोग मिल जाएँगे। सुन्दर सजावट तो है ही, खाना भी लाजवाब मिलता है यहाँ पर। कई किताबें भी हैं यहाँ प जिनका आनंद आप थुक्पा के एक कटोरे के साथ ले सकते हैं।

जब भी आपको मौक़ा मिले इन जगहों पर जाएँ और मेक्लोडगंज को एक नए नज़रिए से देखें। अन्य घुमक्कड़ों से मिलें। वे हमेशा किसी नई जगह के बारे में जानते हैं। और नए अनुभव लेने से बिल्कुल भी न कतराएँ।

क्या आप इनमें से किसी जगह गए हैं? हमें कमेंट्स में बताएँ , और अपना अनुभव Tripoto पर लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।