आस्ट्रेलिया का खूबसूरत शहर सिडनी- जानिए सिडनी में घूमने के लिए कया है खास

Tripoto
Photo of आस्ट्रेलिया का खूबसूरत शहर सिडनी- जानिए सिडनी में घूमने के लिए कया है खास by Dr. Yadwinder Singh

आस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है और सबसे छोटा महाद्वीप है| आस्ट्रेलिया अपने आधुनिक शहरों की वजह से मशहूर है| आस्ट्रेलिया के शहर अपनी आधुनिकता, संगीत, नाईटलाईफ, थिएटर आदि के लिए प्रसिद्ध है| आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी की | सिडनी का रुतबा आस्ट्रेलिया में अमेरिका के नयुयार्क की तरह है| सिडनी आस्ट्रेलिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा महानगर है| सिडनी शहर आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स क्षेत्र में पड़ता है| सिडनी की खूबसूरत बीच, सुंदर बंदरगाह, बाग बगीचे आदि टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करते हैं| हर साल लाखों टूरिस्ट सिडनी घूमने के लिए आते है|

सिडनी शहर

Photo of Australia by Dr. Yadwinder Singh

सिडनी आपेरा हाऊस
सिडनी में देखने के लिए ओपेरा हाऊस सबसे महत्वपूर्ण जगह है| यह जगह सिडनी के बेनेलांग पुवाईट पर बनी हुई है| सिडनी आपेरा हाऊस आस्ट्रेलिया के आपेरा, बैले, थिएटर कंपनियों और सिडनी के आर्केस्ट्रा का घर है| हर साल यहाँ बहुत सारे प्रोग्राम आयोजित होते रहते हैं| इसके आसपास बहुत सारे रेस्टोरेंट आदि भी बने हुए हैं| सिडनी आपेरा हाऊस की ईमारत बहुत दिलकश है| सिडनी घूमने वाले टूरिस्ट्स की लिस्ट में यह जगह जरूर शामिल होती है|

सिडनी आपेरा हाऊस

Photo of Sydney Opera House by Dr. Yadwinder Singh

बान्डी बीच सिडनी
सिडनी में लगभग 40 बीच है सुनहरे रेत वाले| बान्डी बीच सिडनी का मशहूर बीच है| हर साल लाखों टूरिस्ट इस बीच पर घूमने के लिए आते है| आप इस खूबसूरत बीच पर नहाने के साथ धूप भी सेंक सकते हो| इसके पास ही मैनली जहाँ आप फेरी में घूम कर शहरी जिंदगी को देख सकते हो|

बान्डी बीच

Photo of Bondi Beach by Dr. Yadwinder Singh

सिडनी में बहुत सारे  म्यूजियम भी देखने लायक है|
आस्ट्रेलियन म्यूजियम- यह म्यूजियम कालेज स्ट्रीट पर है| इस म्यूजियम में आप आस्ट्रेलिया की जीवंत संस्कृति की धरोहर को देख सकते हो| इसमें आप आस्ट्रेलिया की वन संपदा, जीवाश्म, खनिज आदि देख सकते हो|

आस्ट्रेलियन नेशनल मेरिटाईम म्यूजियम-
यह म्यूजियम डार्लिंग हार्बर पर स्थित है| यह म्यूजियम आस्ट्रेलिया के समुद्री ईतिहास को बताता है| यह म्यूजियम सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक खुला रहता है|

म्यूजियम आफ सिडनी-
यह म्यूजियम आस्ट्रेलिया के ईतिहासिक पक्ष को प्रदर्शित करता है| इस म्यूजियम में आस्ट्रेलिया में ब्रिटिश उपनिवेश की प्रथम नींव को भी दिखाया गया है| यह म्यूजियम सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक खुला रहता है|

म्यूजियम आफ कन्टेम्पररी आर्ट
यह म्यूजियम सिडनी की जार्ज स्ट्रीट पर बना हुआ है| यहाँ पर आप आस्ट्रेलिया के साथ साथ पूरे विश्व के कन्टेम्पररी आर्ट को देख सकते हो| यह म्यूजियम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है|

Sydney Australia🇦🇺

Photo of Australian Museum by Dr. Yadwinder Singh

सिडनी हार्बर ब्रिज पाईलान लुक आउट-
सिडनी हार्बर ब्रिज आस्ट्रेलिया का एक खूबसूरत स्थल है| यह जगह देखने में बहुत खूबसूरत और दिलकश लगती है| आप 200 कदमों की ऊंचाई पर सिडनी हार्बर ब्रिज का शानदार दृश्य देख सकते हो सिडनी हार्बर ब्रिज पाईलान लुक आउट से| यह सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खुला रहता है|

Sydney Harbour Bridge

Photo of Sydney Harbour by Dr. Yadwinder Singh

सिडनी कैसे पहुंचे- सिडनी आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है| सिडनी वायुमार्ग से आस्ट्रेलिया और विश्व के बड़े शहरों के साथ जुड़ा हुआ है|

सिडनी जाने का सही समय- यहाँ का मौसम आमतौर पर सुहाना होता है| यहाँ मार्च से मई तक शरद काल, जून से अगस्त तक ठंड और सितम्बर से नवंबर तक बसंत, दिसंबर से फरवरी तक गर्मी का मौसम रहता है| आप मौसम के अनुसार ही कपड़े लेकर जाए|
सिडनी में रहने के लिए आपको हर तरह के होटल आदि मिल जाऐंगे|

🇦🇺Australia

Photo of Sydney by Dr. Yadwinder Singh