सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी धूम धाम से मनाते हैं दीवाली!

Tripoto
Photo of सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी धूम धाम से मनाते हैं दीवाली! by Musafir Rishabh

दीपावली यानी कि दीपों का त्यौहार। इस फेस्टिवल का नाम सुनते ही एक अलग-सी खुशी होती है। भारत में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कोई भी गली, मोहल्ला अंधेरे में नहीं रहता। भारत में दिवाली की कितनी धूम होती है ये तो सब जानते हैं ही, लेकि जनाव रौशनी का ये त्योहार सिर्फ भारत को ही नहीं जगमगाता, बल्कि कई ऐसे शहर हैं जहाँ दिपावली उतने ही उत्साह और खुशी के साथ मनाई जाती है जितना की हमारे देश में। सुनने में अजीब ज़रूर लगा होगा कि दिवाली सिर्फ देसी नहीं बल्कि इंटरनैशनल त्यौहार हो गया है। तो चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहाँ दिवाली मनाई जाती है।।

1. फिजी

श्रेय: इनवेस्ट इन फिजी

Photo of फिजी by Musafir Rishabh

वैसे तो पूरी दुनिया में दीवाली सेलिब्रेट होती है लेकिन फिजी में कुछ अलग तरह से मनाई जाती है। फिजी में दीवाली उसी उत्साह से मनाई जाती है, जैसा इंडिया में सेलिब्रेट की जाती है। फिजी में दीवाली पर नेशनल होलिडे होता है। उस दिन फिजी में बहुत सारे जगहों पर इवेंट होते हैं। दिए और रंगोली से फिजी की गलियाँ गुलजार हो उठती हैं। फिजी के स्कूलों में क्विज और कई प्रकार के गेम खिलाए जाते हैं। अलग देश और संस्कृति होने के बावजूद ये देश दीवाली को बहुत बढ़िया तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप दीवाली के समय फिजी में हैं तो आपकी दीवाली अच्छी रहेगी।

2. माॅरीशस

श्रेय: एयर मॉरिशियस

Photo of सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी धूम धाम से मनाते हैं दीवाली! by Musafir Rishabh

माॅरीशस में दीवाली को सिर्फ इंडियन ही नहीं वहाँ के लोग भी सेलिब्रेट करते हैं। उसकी वजह है, वहाँ की आबादी। माॅरीशस की 50 फीसदी आबादी हिंदू है। इस देश में भी दीवाली पर पब्लिक होलिडे होता है। माॅरीशस के लोग धन की देवी ‘लक्ष्मी’ के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इंडिया की तरह माॅरीशस में भी दीवाली सिर्फ एक दिन की नहीं होती। इस फेस्टिवल को पाँच दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। माॅरीशस के घर, गलियाँ लाइट्स और दीपकों से रोशन रहते हैं। माॅरीशस में अगर आप हैं तो आप दीवाली पर इंडिया को कम मिस करेंगे।

3. मलेशिया

श्रेयः केएल एक्सपेट मलेशिया

Photo of मलेशिया by Musafir Rishabh

मलेशिया वैसे तो एक मुस्लिम आबादी वाला देश है। इसके बावजूद दीवाली को यहाँ पूरे देश भर में सेलिब्रेट किया जाता है। दीवाली आते ही यहाँ के स्थानीय लोग सड़कों पर दुकान लगा देते है। ये दुकानें पारंपरिक तरह से सजा दी जाती है। यहाँ भगवान की मूर्तियों और विभिन्न प्रकार की लाइट्स से दुकानें सुसज्जित रहती हैं। लोग उस दिन मंदिर जाने से पहले तेल से नहाते हैं। मलेशिया में दीवाली को हरी दिवाली के नाम से जाना जाता है। हालांकि यहाँ आतिशबाजी करना पूरी तरह से बैन है। रंगोली और लाइट्स भी मलेशिया में दीवाली के सेलिब्रेशन में शामिल है। मलेशिया खूबसूरत देश है और यहाँ दीवाली भी बड़े सुंदर तरीके से मनाई जाती है।

4. ऑस्ट्रेलिया

अगर आपको इंडिया से बाहर दीवाली के ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखना चाहते हैं, तो आप ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए। मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में दीवाली सेलिब्रेशन भव्य तरीके से होता है। इसे देखकर हर कोई यही कहता है, दीवाली सिर्फ इंडिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल नहीं है, ऑस्ट्रेलिया का भी है। यहाँ की दीवाली इस देश की तरह ही है, पूरी तरह से आधुनिक। लोग यहाँ दीवाली को रात में लजीज खाने, गाने और डांस के बीच में मनाते हैं। अगर आप भी इस रात के सरोबार में डूब जाना चाहते हैं तो इस देश की दीवाली ज़रुर देखें।

5. सिंगापुर

अगर आप दीवाली पर इंडिया के बाहर इंडिया जैसा खुमार चाहते हैं तो लिटिल इंडिया जाना चाहिए। लिटिल इंडिया यानी कि सिंगापुर। सिंगापुर जैसी जगह आपका त्यौहार खुशनुमा बना देगी। आपको चारों तरफ मोमबत्तियों की खूशबू आएगी, रंगोली, हाथियों की मूर्ति और बड़े-बड़े रथ भी आपको दिखाई देंगे। ये सब कुछ आपको इंडिया में भी दिखाई देता है, इसलिए इस जगह पर आपको इंडिया जैसा ही महसूस होगा। वैसे भी सिंगापुर में इंडियन भी बहुत मिलेंगे।

6. नेपाल

श्रेय: एफ ओ आई यू एस

Photo of नेपाल by Musafir Rishabh

इंडिया का पड़ोसी देश, नेपाल खूबसूरत देशों में गिना जाता है। इंडिया की तरह नेपाल में भी दीवाली को धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है। नेपाल में दीपावली के फेस्टिवल को तिहाड़ के नाम से सेलिब्रेट करते हैं। इंडिया और नेपाल की संस्कृति में कई चीजें मिलती-जुलती हैं। एक-दूसरे के लिए हमने अपनी सीमाएँ खोल रखी हैं। इंडिया की तरह यहाँ के घरों को भी दीवाली पर सजाया जाता है, एक-दूसरों को गिफ्टस देते हैं और शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दशैन फेस्टिवल के बाद दीवाली नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है। हर भारतीय को एक बार नेपाल की भी दिवाली को देखना चाहिए।

7. अमेरिका

श्रेय: qz.com

Photo of अमेरिका by Musafir Rishabh

अमेरिका जैसे बड़े देश में तो दीवाली का जश्न अलग ही लेवल पर चला गया है। यहाँ की दीवाली को देखने के लिए किसी एक शहर में नहीं जाना पड़ेगा। न्यूयाॅर्क, कैलिफोर्निया और वाॅशिंगटन जैसे बड़े शहरों में दीवाली अच्छी तरीके से मनाई जाती है। यहाँ भी इस त्योहार को पांच दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। टाइम्स स्क्वाॅयर में बाॅलीवुड के स्टाॅर आते हैं और परफाॅर्म करते हैं। टेक्सस और सैन एंटोनियो दो बड़े शहर हैं जहाँ दीवाली सेलिब्रेशन को स्पांसर किया जाता है। यहाँ आपको दिए वाली दीवाली मिले न मिले, लेकिन गैंड सेलिब्रेशन ज़रूर मिलेगा।

8. कनाडा

श्रेयः हिन्दुस्तान टाइम्स

Photo of कनाडा by Musafir Rishabh

कनाडा, जहाँ आपको चारों तरफ इंडियन ही दिखाई देंगे। भारतीयों की इतनी ज्यादा आबादी होने की वजह से इसे मिनी इंडिया कहा जाता है। यहाँ दीपावली को कई स्केल पर मनाया जाता है। कहीं काॅरपेरेट दीवाली होती है तो कहीं बाॅलीवुड स्टार्स को बुलाया जाता है। तो कुछ जगहों पर रोशनी की जगमग से दिवाली मनाई जाती है।

तो अब तो आपको यकीन हो गया होगा कि आपके घर की तरह ही दुनिया की दूसरी तरफ भी दिवाली मनाई जा रही है। चलिए अपनी खुशी दुगनी कीजिए और दिवाली का त्यौहार मनाईए!

हैप्पी दिवाली!

यात्रा से जुड़े अपने किस्से Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Frequent Searches Leading To This Page:-

Top Mauritius tour packages with price