भारत की वो अनोखी जगहें जिनके विदेशी मुसाफिर भी हैं दीवानें

Tripoto

दक्षिण में प्राचीन समुद्र तटों से लेकर उत्तर में विशाल पहाड़ों तक; हरे-भरे पश्चिमी घाटों से लेकर पूर्व में घूमते वन्यजीवों तक, भारत वाकई घूमने के शौकीनों के लिए जन्नत है।

हर तरह के अनोखे, अद्भुत और खुबसूरत नज़ारों को समेटे हुए भारत सिर्फ हमारे देश के घुमक्कड़ों की ही नहीं बल्कि विदेशियों की लिस्ट में भी सुपर हिट है। तो चलिए आज आपको उन जगहों के बारे में बताती हुँ जो विदेशियों की भारत यात्रा में सबसे ऊपर हैं।

1. केरल- भगवान का अपना देश

केरल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर मशहूर हो चुका है। यहाँ के साफ समुद्र तट, आयुर्वेदिक रिसॉर्ट्स और स्पा विदेशी मुसाफिरों के लिए मुख्य आकर्षण का काम करते हैं।

Photo of केरल, India by Bhawna Sati

केरल आपको कुछ इस तरह हैरान कर सकता है कि आप सोच भी नहीं सकते। कोवलम, वर्कला, कन्नूर, बेकल जैसे समुद्र तटों का नज़ारा लेते हुए आप कैसे चाय और मसाले के बागान से सजी पहाड़ियों पर पहुँच जाते हैं, ये सोचकर ही हैरान हो जाएँगे। एलेप्पी में रात भर बैकवॉटर पर क्रूज़ का मज़ा लें और अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, तो वायनाड क्षेत्र पहुँचे जो बहुत सारे वनस्पतियों और वन्यजीवों से लदा हुआ है- ये एक यादगार अनुभव होगा!

2. कसोल- दुनिया भर के मुसाफिरो का अड्डा

दुनिया के मायाजाल और उथल-पुथल से दूर विदेशी सैलानी इस जगह पर आकर चिंताओ को भूलकर मज़े में नाच-गाना करते हैं और पूर्णिमा की चाँदनी में नहाई पहाड़ियों का आनंद लेते हैं।

Photo of कसोल, Himachal Pradesh, India by Bhawna Sati

भारत के ऐम्सटरडैम के नाम से जाना जाने वाले कसोल वाकई में बैकपैकर यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है जहाँ हिप्पी कल्चर और खुले दिल के लोग बसते हैं।

3. कोडइकनाल: जंगलों का तोहफा

हरे-भरे और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ, कोडाइकनाल को लंबे समय से विदेशी यात्रियों के लिए एक मज़ेदार डेस्टिनेशन माना जाता है।

Photo of कोडैकानल, Tamil Nadu, India by Bhawna Sati

यदि वास्तविकता से दूर एक मज़ेदार यात्रा छुट्टी मनाने का आपका पसंदीदा तरीकैा है तो कोडइकनाल इसके लिए बेस्ट जगह है। तमिलनाडु का ये लोकप्रिय पर्यटन स्थल अपने 'जादुई मशरूम' के लिए तेजी से मशहूर हो रहा है।आपको भी ये नशीला स्वाद चखना है? तो आपको पता है कि कहाँ जाना है।

4. गोकर्ण- सुंदर, रेतीले समुद्र तटों भंडार

कर्नाटक में एक छोटा- सा तीर्थ शहर, जो पर्यटन को बढ़ावा मिलने के बाद ये आराम से छुट्टियाँ बिताने के लिए पसंदीदा जगह बन गया है। अब तो लोग गोआ की भीड़-भाड़ छोड़ कर गोकर्ण का ही रुख कर रहे है।

Photo of गोकर्ण, Karnataka, India by Bhawna Sati

गोकर्ण को दो भागों में बाँटा जा सकता है, एक हिस्सा धार्मिक भक्त के लिए जो शिव का आशीर्वाद लेने के लिए यहाँ आते हैं, और दूसरा खुशनुमा, शांति से छुट्टियाँ मनाने आए यात्रियों के लिए।

5. आगरा- ताज का घर

यह कहना गलत नहीं होगा कि ताज महल की भव्यता ही है जो पर्यटकों को आगरा की तरफ जादूई तरीके से खींच लाता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और दुनिया के सात अजूबों में से एक, इस जगह पर देश से लेकर विदेश तक और एक आम इंसान से लेकर कई देशों के राष्ट्रपति और खास लोग भी हाज़िरी लगा चुके हैं।

Photo of आगरा, Uttar Pradesh, India by Bhawna Sati

ताज संग्रहालय, इतिमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और किनारी बाज़ार आगरा की कुछ दूसरी जगह हैं जहाँ आप घूम सकते हैं।

6. हम्पी- खंडहर से कहीं बढ़कर

खंडहर में बसा इतिहास का खज़ाना, सुंदर नक्काशी का मेला, तीर्थ यात्रियों के लिए खास, एक इतिहासकार की पहेली, एक कलाकार का संग्रहालय और एक लेखक की प्रेरणा, हम्पी एक ही बार में लाखों चीज़ों का किरदार निभा सकता है।

Photo of हम्पी, Karnataka, India by Bhawna Sati

जहाँ इतिहास और विरासत अभी भी हम्पी के पर्यटन मेन्यू का अहम हिस्सा है, वहीं हिप्पी आइलैंड जैसी जगह टूरिस्ट के लिए खास मंदिर और पर्यटक स्थलों से थोड़ा दूर शांती से कुछ वक्त बिताने के लिए काफी पसंद की जाती है।

7. गोवा- आज़ादी की पसंदीदा जगह

गोवा बेशक भारत में मस्ती की राजधानी के रूप में बिल्कुल खरा उतरता है। अपनी मस्ती से भरपूर वाइब और रंगीनन संस्कृति के लिए मशहूर गोवा को हर मौसम में छुट्टी बिताने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है। समुद्र तटों के किनारे रात भर पार्टी में डूबते लोग, या वो शांत, छिपी जगह जहाँ शायद आपके अलावा कोई ना हो, गोवा में हर किसी के लिए कुछ है।

Photo of गोवा, India by Bhawna Sati

इज़राइली और रूसी लोगों के बीच गोवा काफी लोकप्रिय है। ये सैलानी यहाँ आकर समुद्र तट के किनारे अपना वक्त बिताना बेहद पसंद करते हैं। पार्टी के शौकीनों की तो यहाँ ऐश है, पार्टियाँ देर रात से शुरू होकर सुबह तक चलती हैं।

8. जयपुर- किलों और महलों का खज़ाना

एक प्रमुख पर्यटन स्थल, जयपुर भारत के सबसे रंगीन और राजसी राज्य का एंट्री पॉइंट है! अपने रंगीन रत्नों के लिए दुनिया भर में मशहूर राजस्थान की ये राजधानी, शहर की आधुनिकता और गौरवशाली इतिहास को एक ही माला में पिरोए हुए है।

Photo of जयपुर, Rajasthan, India by Bhawna Sati

जयपुर में घूमने के जगह: अंबर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, लक्ष्मी-नारायण मंदिर और लेक पैलेस।

9. पॉन्डिचेरी- भारत की फ्रांसीसी राजधानी

क्या आपको याद है कि हम में से ज्यादातर लोग इस बात का सपना देखा करते थे कि हवा के साथ बालों को लहराते हुए हम एक सुंदर बीच पर चल रहे हैं। वह समुद्र तट पॉन्डिचेरी में है!

Photo of पॉन्डिचेरी, Puducherry, India by Bhawna Sati

पैराडाइज बीच, ऑरोविले बीच, सेरेनिटी बीच और प्रोमेनेड बीच तक, पॉन्डिचेरी भारत में सबसे लोकप्रिय समुद्र तटीय स्थलों में से एक है और देश के दूसरी बीच डेस्टिनेशन से उलट, पॉन्डिचेरी में समुद्र तट अपनी पार्टी र शोर शराबे के लिए नहीं बल्कि शांत वातावरण के लिए जाने जाते हैं।

10. वाराणसी- अध्यात्म, पवित्रता और आश्चर्य से भरा

इस शहर ने दुनिया को बदलते देखा है। 5,000 सालों से वक्त की चाल तो देखता वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक है।

Photo of वाराणसी, Uttar Pradesh, India by Bhawna Sati

मार्क ट्वेन के शब्दों में, "बनारस इतिहास से भी पुराना है, परंपरा से भी पुराना है, किंवदंती से भी पुराना है, और इन सब को मिलाकर जो इतिहास बने उससे भी दोगुना पुराना है।"

तो आप विदेशियों की इन पसंदीदा जगहों में से किस जगह पर घूम कर आ चुके हैं? अपना अनुभव यहाँ बाँटें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Related to this article
Weekend Getaways from Kasol,Places to Stay in Kasol,Places to Visit in Kasol,Things to Do in Kasol,Kasol Travel Guide,Weekend Getaways from Kullu,Places to Visit in Kullu,Places to Stay in Kullu,Things to Do in Kullu,Kullu Travel Guide,Places to Visit in Himachal pradesh,Places to Stay in Himachal pradesh,Things to Do in Himachal pradesh,Himachal pradesh Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Kodaikanal,Places to Visit in Kodaikanal,Places to Stay in Kodaikanal,Things to Do in Kodaikanal,Kodaikanal Travel Guide,Weekend Getaways from Dindigul,Places to Visit in Dindigul,Places to Stay in Dindigul,Things to Do in Dindigul,Dindigul Travel Guide,Places to Visit in Tamil nadu,Places to Stay in Tamil nadu,Things to Do in Tamil nadu,Tamil nadu Travel Guide,Weekend Getaways from Hampi,Places to Visit in Hampi,Places to Stay in Hampi,Things to Do in Hampi,Hampi Travel Guide,Places to Stay in Bellary,Places to Visit in Bellary,Things to Do in Bellary,Bellary Travel Guide,Weekend Getaways from Bellary,Places to Visit in Karnataka,Places to Stay in Karnataka,Things to Do in Karnataka,Karnataka Travel Guide,Places to Visit in Kerala,Places to Stay in Kerala,Things to Do in Kerala,Kerala Travel Guide,Places to Stay in Goa,Places to Visit in Goa,Things to Do in Goa,Goa Travel Guide,Places to Visit in Puducherry,Places to Stay in Puducherry,Things to Do in Puducherry,Puducherry Travel Guide,Weekend Getaways from Pondicherry,Places to Visit in Pondicherry,Places to Stay in Pondicherry,Things to Do in Pondicherry,Pondicherry Travel Guide,