अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया

Tripoto
Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta

अहमदाबाद... पहली बार वर्डप्रेस के वर्डकैंप आयोजन के कारण यहां जाने का मौका मिला। यहां के लोगों ने जिस तरह मेजबानी की, वह हमेशा याद रखेने लायक है। सिर्फ तीन में अहमदाबाद के लोगों ने मेरा दिल जीत लिया। यह पक्का है कि यहां एक बार आने के बाद आप इस शहर में बार-बार आना चाहेंगे।

Photo of Ahmedabad, Gujarat, India by Hitendra Gupta

अहमदाबाद यूनेस्को का भारत में पहला विश्व विरासत शहर है। गांधीनगर से पहले 1970 तक गुजरात की राजधानी रहा यह शहर खाने-पीने के शौकिनों के लिए भी एक तरह से जन्नत है। शाम को यहां की गलियां खाने-पीने वाले लोगों से भरी रहती है और मुझे तो लगा कि वीकेंड पर शायद ही कोई अपने घर पर खाता हो। शनिवार-रविवार को यहां किसी भी होटल, रेस्त्रां या स्ट्रीट फूड वालों के यहां जगह नहीं होती है। हर जगह भीड़ लगी रहती है।

Photo of Sabarmati Riverfront, Old City, Lal Darwaja, Ahmedabad, Gujarat, India by Hitendra Gupta

साबरमती नदी के किनारे बसा अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। यह व्यावसायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी एक प्रमुख केंद्र है। नवरात्र पर यह शहर सबसे जीवंत रहता है। गरबा, डांडिया के साथ होने वाले सांस्कृतिक आयोजने के कारण सारा शहर मस्ती में डूबा रहता है। देश-दुनिया के सभी न्यूज चैनलों की नजर इस शहर में होने वाले कार्यक्रमों पर होती है।

साबरमती आश्रम

अहमदाबाद राष्ट्रपति महात्मा गांधी के आजादी की लड़ाई के समय एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था। बापू ने अहमदाबाद में साबरमती किनारे अपना आश्रम बनाया था। बापू के उस समय का सत्याग्रह आश्रम अब साबरमती आश्रम के रूप में मशहूर है। करीब 36 एकड़ में फैले इस आश्रम का कोना-कोना बापू की याद दिलाता है। आश्रम में प्रवेश करते ही शरीर के अंदर एक अलग ही रोमांच पैदा होने लगता है।

Photo of Sabarmati, Ahmedabad, Gujarat, India by Hitendra Gupta
Photo of Sabarmati, Ahmedabad, Gujarat, India by Hitendra Gupta

बापू ने यहीं से नमक सत्याग्रह के रूप में दांडी मार्च शुरू किया था। आश्रम में एक म्यूजियम है। इस म्यूजियम में राष्ट्रपिता से संबंधित सैकड़ों चीजें और दस्तावेज रखे गए हैं। यहां गांधीजी के पत्रों का संग्रह भी है। यहां आपको बापू से जुड़ी कई बातें पहली बार जानने-समझने को मिलेंगी। बापू करीब 12 साल इस आश्रम में रहे थे। यहां म्यूजियम के साथ एक लाइब्रेरी और किताब की दुकान के साथ एक खादी स्टोर भी हैं। यहां से आप किताबें या खादी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta
Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta

आश्रम में हृदय कुंज, विनोबा-मीरा कुटीर, उपासना मंदिर है। यहां खादी सूत कातने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आश्रम के साबरमती नदी किनारे रिवरफ्रंट भी बना हुआ है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के साथ यहां आए थे। आश्रम से लगे रिवरफ्रंट को आमतौर पर आम लोगों के लिए बंद रखा जाता है। इसके सामने दूसरे किनारे पर बने रिवरफ्रंट पर शाम को रौनक देखते ही बनती है।

Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta
Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta
Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta

कांकरिया लेक

आजकल अहमदाबाद आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय जगह है कांकरिया लेक। करीब दो किलोमीटर तक 76 एकड़ में फैली इस झील के चारों ओर वीकेंड के दौरान पैर रखने की भी जगह नहीं होती है। लगता है जैसे सारा अहमदाबाद यहीं उमड़ पड़ा है। लोग शाम में इसके चारों ओर घूमते हैं और समय बिताते हैं। एक तरह से कह सकते हैं कि परिक्रमा करते हैं। लेक के चारों ओर सीढ़ियां बनी हुई हैं और यहां एक साथ सैकड़ों मछलियों को देखकर मन खुश हो जाता है। यहां आप वाटर बैलून का आनंद लेने के साथ मोटर वोट राइड भी कर सकते हैं।

Photo of Kankaria Lake, Kankaria, Ahmedabad, Gujarat by Hitendra Gupta
Photo of Kankaria Lake, Kankaria, Ahmedabad, Gujarat by Hitendra Gupta

यहां आप ट्वॉय ट्रेन के साथ हवा में बैलून सफारी का आनंद ले सकते हैं। यहां एक तितली पार्क भी है जहां सैकड़ों तरह की तितलियों को देख सकते हैं। इस कांकरिया झील के बीच में एक टापू टाइप बनाया गया है। आप इस लेक में वोट राइड का आनंद लेकर शाम में चारों ओर लगे इटिंग ज्वाइंट्स में सभी तरह के खाने-पीने का लुत्फ उठा सकते हैं। इस लेक के पास एक चिड़ियाघर भी है।

Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta
Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta
Photo of अहमदाबाद: इस शहर ने पहली बार में ही दिल जीत लिया by Hitendra Gupta

हठीसिंह जैन मंदिर

अहमदाबाद जाने वाले पर्यटक हाथीसिंह जैन मंदिर देखने भी जाते हैं। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर अपनी नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। इसका मुख्य मंदिर जैन धर्म के तीर्थंकरों के 52 छोटे मंदिरों से घिरा हुआ है।

Photo of Hutheesing Jain Temple, Shahibaug Road, Bardolpura, Delhi Darwaza, Ahmedabad, Gujarat, India by Hitendra Gupta

सीदी सैयद की मस्जिद

पर्यटकों के बीच अहमदाबाद स्थित सीदी सैयद की मस्जिद भी काफी लोकप्रिय है। यह मस्जिद अपनी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मस्जिद के भीतर नक्काशीदार-झिरीदार खिड़कियां बनी हुई हैं। यहां आने वाले लोग इस खिड़की की फोटो जरूर लेते हैं।

Photo of Sidi Saiyyed Mosque, Bhadra Road, Opposite Electricity House, Old City, Gheekanta, Lal Darwaja, Ahmedabad, Gujarat, India by Hitendra Gupta

अहमदाबाद घूमने वाले अन्य जगहों में अडालज की बावड़ी, इस्कॉन मंदिर, झूलता मीनार, जामा मस्जिद, अहमद शाह की मस्जिद, सरदार वल्लभाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय, पतंग संग्रहालय भी है। पर्यटक अहमदाबाद के पास गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर भी जरूर जाते हैं।

कैसे पहुंचे-

अहमदाबाद रेल, सड़क और वायु मार्ग से देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप देश के किसी भी इलाके से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। लोकल शहर में घूमने के लिए यहां ऑटो-टैक्सी की अच्छी व्यवस्था है। लोकल ट्रांसपोर्ट से भी शहर के प्रमुख जगहों को देख सकते हैं।

कब पहुंचे-

अहमदाबाद में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। इसलिए यहां गर्मी में जाने से बचना चाहिए। फरवरी से मार्च और सितंबर से नवंबर तक यहां घूमने का बेस्ट टाइम रहता है। नवरात्र के समय यहां जाना काफी अच्छा रहता है।

-हितेन्द्र गुप्ता

More By This Author

Further Reads