दक्षिण एशिया: सस्ते में विदेश जाना है तो इन देशों की सैर कर लेनी चाहिए

Tripoto
Photo of दक्षिण एशिया: सस्ते में विदेश जाना है तो इन देशों की सैर कर लेनी चाहिए by Musafir Rishabh

मैं ये बात मानता हूँ कि सिर्फ भारत ही नहीं है जो विविधताओं से भरा खूबसूरत देश है। भारत और प्रशांत महासागर के बीच कई दक्षिण एशियाई देश हैं जहाँ की संस्कृति और प्रकृति की खूबसूरती उस जगह को समृद्ध बनाती है। इन देशों में इंडिया, चीन और वेस्टर्न देशों का मिश्रित रूप दिखाई देता है। यहाँ एक तरफ समुद्र तटों की भरमार है जो दूसरी तरफ मंदिर ही मंदिर हैं। इन सबके साथ यहाँ मिलने वाला लज़ीज़ और स्वादिष्ट खाना इस जगह को बढ़िया टूरिस्ट प्लेस बनाती है। इन देशों के अधिकतर जगहों पर आप फ्लाइट से जा सकते हैं। दूसरे देशों की तुलना में यहाँ वीजा की परेशानी भी नहीं है क्योंकि यहाँ कई देशों में फ्री वीजा मिलता है। बारिश के बाद ये जगहें और भी खूबसूरत हो जाती हैं। ऐसे ही कुछ देशों के बारे में नीचे बताया गया है। जिनके बारे में जानने के बाद आप किसी एक जगह पर तो जा ही सकते हैं।

1. उबुद, बाली

बाली मुख्य तौर पर एक हिंदू देश है ये द्वीप आसपास के द्वीपों से अलग और खूबसूरत है। बाली की खूबसूरती को देखने टूरिस्ट आते ही रहते हैं। यहाँ के कुटा और सेमिनिअक लंबे समय से पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं। सेंट्रल बाली सबसे शांत और खूबसूरत माना जाता है। जब तक एलिजाबेथ गिल्बर्ट ने अपनी पुस्तक ईट, प्रे, लव में इस शब्द का प्रसार किया। उबुद ऊँचाई में होने की वजह से गर्मियों में बाली के बाकी जगहों की तुलना में बहुत ठंडा रहता है। प्राचीन मंदिरों, शाही महलों और म्यूजियम के साथ बाली की संस्कृति को हरे-भरे पहाड़ों, चावल की छतों और कॉफी के खेतों की अद्भुत तस्वीर देखी जा सकती है।

उबुद में क्या-क्या करें?

उबुद में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ बाली के सफारी पर जाएँ, मरीन पार्क, सेतिया डर्मा हाउस और खूबसूरत टीगेनगर वाटरफाॅल को देखने जाएँ। उबुद बंदर वन एक वाइल्ड सेंचुरी है जहाँ लंबी पूंछ वाले बंदर आपको दिख ही जाएँगे। इसके अलावा यहाँ का गोवा गजा का मंदिर इस आईलैंड की सबसे फेमस जगहों में से एक है। कैम्पुहान के हरे-भरे जंगल में पैदल सैर पर निकल सकते हैं जो आपको यहाँ की हलचल से थोड़ा दूर ले जाएगी। उबुद आर्ट मार्केट में आप रेशम के स्कार्फ, बुने हुए बैग, बास्केट और हाथ से तैयार किए गए सामान ले सकते हैं।

2. सिएम रीप, कंबोडिया

सिएम रीप, अंगकोर मंदिरों का प्रवेश द्वार है। ज्यादातर टूरिस्ट यहाँ मंदिर देखने ही आते हैं। लेकिन यहाँ इसके अलावा शहर में और आसपास बहुत कुछ देखने लायक है जो आप अपने दोस्तो और फैमिली के साथ देख सकते हैं। इस शहर ने खुद को कंबोडिया की तरह ही विकसित किया है जिसमें हिप होटल बहुत फेमस है। यहाँ वर्ल्ड क्लास डिनर, शानदार स्पा और खरीदारी के लिए सब कुछ है। गर्मियों में यहाँ तापमान थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन रुक-रुक कर बारिश होने होती रहती है जिससे गर्मी से थोड़ा राहत भी मिलती है। बारिश के दौरान यहाँ के मंदिरों और उसके आसपास का माहौल बेहद सुहाना हो जाता है। इसके अलावा यहाँ की हरियाली इस जगह को और अधिक जीवंत बनाते हैं।

सिएम रीप में क्या-क्या करें?

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्थल को देखने जाएँ। अंगकोर वाट से सूरज को उगते हुए देखें। इसके अलावा यहाँ के कुछ मंदिर ता प्रोहम और बैंतेय सेरी को देखने जा सकते हो। यहीं सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है। पानी पर ही लोगों के घर बने हुए हैं। इन स्टिल्ट हाउसों में रहने वाले लोगों के जीवन की झलक देखी जा सकती है। खमेर और वेस्टर्न कल्चर की मिक्स झलक पाने के लिए रात को पब स्ट्रीट्स में जाएँ। बाइक को रेंट पर लेकर पीटा ट्रैक तक जा सकते हैं। खमेर आर्ट, कल्चर और लजीज स्ट्रीट फूड के लिए अंगकोर के नाइट मार्केट में जाएँ। अपने दिन के अंत को बेहतर बनाने के लिए मसाज ले सकते हो।

3. लंगकावी, मलेशिया

लैंगकॉवी द्वीप कई वजहों से फेमस है। यहाँ के आसपास का प्राकृतिक नज़ारा देखने लायक है, यहाँ के बड़े पार्क, प्राचीन समुद्र तट और ऐतिहासिक आकर्षण शामिल हैं। अप्रैल से अगस्त के महीने में यहाँ खूब बारिश होती है। इससे यहाँ तापमान कम हो जाता है। इसलिए बारिश के बाद इस जगह पर आना चाहिए। इस समय टूरिस्ट यहाँ कम ही आते हैं इसलिए इस समय यहाँ आना सबसे बढ़िया है। आइलैंड साफ-सथुरा दिखाई देता है और सब कुछ बहुत आसानी से मिल जाता है। यहाँ ठहरना भी ज्यादा महंगा नहीं है। मिड-रेंज और बजट होटल अपनी सामान्य दरों पर लगभग 50 फीसदी डिस्काउंट भी देते हैं।

लंगकावी में क्या करें?

लंगकावी कार से माउंट मैट सिनसैंग के टाॅप तक जा सकते हैं। यहाँ के वर्षावनों, वाटरफाॅल्स को देखकर तो आपका चेहरा खिल उठेगा। ये जगहें आपको खुश होने पर मजबूर कर देगीं। लंगकावी स्काई-ब्रिज इस जगह की सबसे फेमस जगहों मे से एक है। यहाँ आप 410 फीट पर पैदल चलते हुए वर्षावनों के शानदार नज़ारे को देख पाते हैं। यहाँ ईगल स्क्वायर है, जहाँ ईगल की 12 मीटर ऊँची मूर्ति है। अंडरवाटर वर्ल्ड लंगकावी समुद्री जीवों की 500 से अधिक प्रजातियों का घर है।

4. फुकेत, थाईलैंड

फुकेत के बारे में एक आम धारणा है कि ये जगह बहुत महंगी है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहाँ सभी प्रकार के बजट के लिए देखने लायक जगहें और होटल आपको मिल जाएँगे। यहाँ की महंगाई से बचने के लिए आपको बस सही सीज़न को चुनना है। मई से अक्टूबर का समय फुकेत के लिए बेस्ट टाइम है। इस समय आपको होटल सस्ते मिलेंगे, समुद्र के बीच पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है। लेकिन इस समय बारिश और तेज हवाएँ चलती हैं। यदि आप कभी-कभी बारिश और हवाओं के साथ रह सकते हैं तो आपको फुकेत से प्यार हो जाएगा। फुकेत में आप समुद्र तट पर घूमने के अलावा बहुत कुछ कर सकते हैं। तब आपको फुकेत के इतिहास और संस्कृति की झलक मिलेगी।

फुकेत में क्या करें?

फुकेत में सबसे पास के द्वीप हैं, फांग नगा बे और फी फी। इन दोनों को आप एक दिन में क्रूज से कवर कर सकते हैं। यहाँ आप वाट चागलों के मंदिर को देखें। ओल्ड फुकेत के कस्बे के चारों ओर आप चीन-पुर्तगाल की सुंदरता की झलक देख पाएँगे। विशाल बुद्ध को देखने जाएँ, ये फुकेत में एक फेमस लैंडमार्क है। रात में उल्लुओं की तरह निकलकर यहाँ के नाइट मार्केट को देख सकते हैं। यहाँ नाइट मार्केट्स की भरमार है। रात में इन बाज़ारों में लोकल लेवल पर बने सामान, कपड़े और बैग जैसी चीजों को यहाँ से खरीदा जा सकता है।

5. होई एन, वियतनाम

इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि होई एन वियतनाम की सबसे सुंदर जगह है। समुद्र तटों, आर्केड की खरीदारी, बोट ट्रिप, होई एन में ये सब देखना वास्तव में बेहद शानदार है। लेकिन उसके लिए आपाको अपनी रोज की जिंदगी को छोड़ना पड़ेगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो यहाँ के किसी समुद्र तट पर आप रेत पर बैठकर समुद्र को निहार रहे होंगे। यदि आप समुद्र तट पर पार्टी की खोज में हैं तो होई ऐन इसके लिए बेस्ट जगह है।

होई एन क्या करें?

जून के महीने में यहाँ हाफ टेट उत्सव होता है, जिसका आप अनुभव ले सकते हैं। इस उत्सव में स्थानीय लोग गाँव में देवताओं को खुश करने के लिए ड्रैगन बोट की रेस करवाते हैं। यहाँ आप चाम आईलैंड के लिए एक नाव यात्रा पर जाएँ। होई एन को सबसे सुंदर जगहों के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा अच्छे और लज़ीज़ खाने के लिए भी फेमस है। यहाँ का वियतनामी फूड देश के अधिकांश जगहों से बेहतर है। गाँव में जाकर धान के खेतों की सैर कर सकते हैं। वियतनाम के सबसे बड़े शहरों में एक होई एन से दनांग तक एक दिन की ट्रिप ज़रुर करनी चाहिए।

6. सिंगापुर

सिंगापुर वीकेंड के लिए एक बढ़िया जगह है। चाहे फिर दोस्तों के साथ जाने की बात हो या फिर फैमिली के साथ। ये शहर हर आयु के लोगों को अच्छा अनुभव देता है। यहाँ बच्चों के लिए कई पार्क हैं और यूनिवर्सल स्टूडियो में भी एंजाॅय कर सकते हैं। नौजवानों के लिए तो ये शहर हाथ फैलाकर खड़ा रहता है। सिंगापुर, दुनिया का सबसे ज्यादा विज़िट किया जाने वाला शहर है। सिंगापुर ऐसा शहर है जहाँ जाने के लिए आपको सोचना नहीं पड़ेगा। यहाँ जब भी जाएँगे वो घूमने का बेस्ट टाइम होता है।

सिंगापुर में क्या करें?

सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो में रोलर कोस्टर राइड्स, शानदार आतिशबाजी का आनंद लें। दुनिया के पहले वन्यजीव नाइट पार्क में नाइट सफारी में शेरों, बाघों और दूसरे जानवरों को करीब से देखें। 100 हेक्टेयर में फैला ‘गार्डन बाय द बे’ एक गाॅर्डन है। जिसमें क्लाउड फॉरेस्ट और फ्लावर डोम है। सिंगापुर के 5वें एवेन्यू, ऑर्चर्ड रोड पर किसी भी चीज़ की खरीदारी करें।

7. बोर्नियो, मलेशिया

यदि आप लंबी बोट ट्रिप, कीटभक्षी पौधों, वर्षा वनों के बीच में और जंगली जानवरों के साथ अनुभव करने की लालसा है। तो बोर्नियो का जुरासिक वर्ल्ड आपकी इस इच्छा का पूरा करेगा। बोर्नियो को एक्सप्लोर करने का सबसे बेस्ट टाइम गर्मियों का है। जब आप समुद्री बीच पर जंगली और समुद्री कछुओं को एक साथ देख सकते हैं। बोर्नियो भी संस्कृतियों, भाषाओं और सदियों पुरानी परंपराओं का एक आश्चर्यजनक मिश्रण है।

बोर्नियो में क्या करें?

यहाँ के जंगलों को करीब से देखने के लिए माउंट किनाबालु पर चढ़ें। यहाँ के स्थानीय लोगों को से बात करने के लिए सबा और सरवाक के तटीय गाँवों की ओर जाएँ। सिपादान आईलैंड में पानी के नीचे के जन्नत को ज़रूर देखें। ये दुनिया के सबसे बढ़िया डाइव साइट्स में से एक है। गाँवों और तटीय शहरों में, धान के खेतों, वर्षा वनों, रबर और कॉफी के बागानों से गुज़रने वाले उत्तर बोर्नियो स्टीम रेल में सफर ज़रुर करें। किनबुलु पार्क से नीचे के जंगल का शानदार दृश्य दिखाई देता है। अगर आप लेमनक नदी में नाव से चलते हैं तो नदी में लगभग हर मोड़ के पीछे टके प्राचीन लॉन्ग हाउस आपको देखने को मिलेंगे।

वैसे तो पूरी दुनिया ही घूमने के लिए बनी है लेकिन सबसे पहले अपने बजट वाली जगहों को ज़रूर देख लेना चाहिए। खास तौर पर अगर ये देश अगर खूबसूरती हों। दक्षिण पूर्व एशिया हम भारतीयों के लिए सस्ता भी है और नज़दीक भी है। इसलिए यूरोप और अमेरिका जैसे महंगे देशों में घूमने के बजाय, इन देशों को देखने जाना चाहिए। यहाँ आपको तरह-तरह की कॉफी बीन्स, पेड़ से ढंके मंदिर और यहां की संस्कृति को देख पाते हैं।

आप अपनी पहली विदेश यात्रा पर कहाँ गए थे? यहाँ क्लिक करें और अपने अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Frequent Searches Leading To This Page:-

budget stay in siem reap, siem reap on budget, siem reap cambodia budget itinerary, siem reap travel budget, siem reap budget per day