सिर्फ ₹5000 के बजट में, इन 15 जगहों पर बिता सकते हैं शानदार छुट्टियाँ

Tripoto
Photo of सिर्फ ₹5000 के बजट में, इन 15 जगहों पर बिता सकते हैं शानदार छुट्टियाँ 1/1 by Bhawna Sati

हर गुज़रते दिन के साथ मेरी घूमने-फिरने की बकेट लिस्ट बढ़ती जा रही है। लेकिन अफसोस मेरा बैंक बैलेंस उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहा। इसलिए मैं हमेशा बजट डेस्टिनेशन की खोज में रहती हुँ जहाँ मैं सुकून के कुछ दिन बिता सकूं और इस बात की टेंशन ना सताए कि घूमने के बाद मैं कंगाल ना हो जाउँ।

इसलिए कुछ रिसर्च और अपने अनुभव के बाद मैंने अपने कुछ पसंदीदा बजट में घूमी जा सकने वाली जगहों की लिस्ट बना ली है जहाँ आप आसानी से सिर्फ 5000रुपए में बढ़िया वीकेंड गुज़ार सकते हैं।

1. बिनसर

एक वाइल्डलाइफ सफारी पर जाएँ, कुछ बढ़िया खाने का स्वाद चखें और बस पहाड़ियों की गोद में आराम से समय बिताएँ- ये सब और बहुत भी कुछ के बीच उत्तराखंड के कुमाउँ की पहाड़ियों में बसे इस छोटे से गाँव में अपना वक्त बिताएँ।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (420 कि.मी.)

श्रेय: रोहित गोसैन

Photo of बिनसर, Uttarakhand, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: बिनसर जाने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता तरीका बस से है। कोई सीधी बस नहीं है,आपको नैनीताल और अल्मोड़ा में बदलना होगा। बस का कुल किराया लगभग ₹1,000है।

कहाँ ठहरें: यहाँ रहने के लिए कई विकल्प हैं।कमरे का किराया ₹500 प्रति रात से कम से शुरू होकर ₹10,000प्रति रात तक जाता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन (लगभग)

कुल खर्च: - 1,000 - ₹ 2,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से दिसंबर के बीच

2. मुक्तेश्वर

अगर आपको एडवेंचर ट्रैवल पसंद हैं लेकिन सिर्फ ऋषिकेश में ही सिमट कर नहीं रह जाना चाहते तो रुख करें मुक्तेश्वर का। रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग और ऐसे दूसरी रोमांच भरी यात्रा के लिए मुक्तेश्वर को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (380 कि.मी.)

Photo of मुक्तेश्वर, Uttarakhand, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: पहुँचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन और फिर काठगोदाम से मुक्तेश्वर के लिए बस। ट्रेन और बस के हिसाब से कुल किराया to ₹700 से to ₹2,000 तक हो सकता है।

कहाँ ठहरें: यहाँ पर रहने के लिए आपको ₹500 प्रति व्यक्ति प्रति रात की कीमत पर कई होटल और हॉस्टल मिल जाएँगे।

खाना और दूसरे खर्च: ₹800- ₹1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,200 से ₹ ​​3,600 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से जुलाई के बीच

3. वाराणसी

दुनिया का सबसे पुराना शहर वाराणसी दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक भी है। यहाँ के अनोखे रहस्यों को सुलझाएँ, तेजस्वी आरती में शामिल हों और कुछ बेहद स्वादिष्ट पकवान का स्वाद लेकर अपने आप को वाराणसी के जादू में खो दें।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (800 कि.मी.)

Photo of वाराणसी, Uttar Pradesh, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: दिल्ली से वाराणसी पहुँचने का सबसे सस्ता तरीका ट्रेन है। टिकट की कीमतें एक-तरफ़ा यात्रा के लिए 420 से शुरू हो जाती हैं।

कहाँ ठहरें: वाराणसी बैकपैकर्स के बीच एक लोकप्रिय जगह है और इसलिए यहाँ कई हॉस्टल बने हुए हैं, जहाँ एक रात बिताने का खर्च मात्र ₹150 से शुरू हो जाता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500- ₹700 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹200 से ₹ ​​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च के बीच

4. अमृतसर

सिखों के पवित्र शहर, जिसे स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है, यहाँ अमृतसर में करने के लिए बहुत कुछ है। जलियाँवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसी ऐतिहासिक जगहें देखें और इस खूबसूरत शहर में दिल से बनाए लज़ीज़ खाने का स्वाद चखें।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (450 कि.मी.)

Photo of अमृतसर, Punjab, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: दिल्ली से अमृतसर के लिए बस लेना यहाँ पहुँचने का सबसे सस्ता साधन है। 8 घंटे की बस यात्रा के लिए टिकट पर लगभग ₹500 का खर्च आएगा। ट्रेनें भी सस्ती हैं और 6 घंटे की एक-तरफ़ा ट्रेन यात्रा का खर्च लगभग ₹600 है।

कहाँ ठहरें: अमृतसर में बजट में ठहरने के लिए कई विकल्प हैं, जहाँ यहाँ एक रात ठहरने का किराया ₹500 प्रति व्यक्ति से शुरू हो जाता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500- ₹800 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल कीमत: ₹1,200 से ₹ ​​2,500 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से अप्रैल

5. जयपुर

आतिथ्य, भोजन, खरीदारी और रंगीन संसकृति के साथ राजस्थान की दिल और आत्मा का अनुभव करें। प्राचीन रंगीन स्मारकों और राजपुताना इतिहास के बारे में जानें और राजस्थान के रंग में रम जाएँ।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (270 कि.मी.)

Photo of जयपुर, Rajasthan, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: जयपुर जाने के लिए बस सबसे तेज और सबसे सस्ता ज़रिया है। 5 घंटे की बस यात्रा की लागत ₹300 से ₹800 के बीच होती है।

कहाँ ठहरें: जयपुर में हॉस्टल ₹500 प्रति रात से शुरू होते हैं।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500- ₹1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,000- ₹3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

6. सरिस्का

राजस्थानी ठाठ-बाट और विविध वन्यजीवन को मिलाएँ और आपको दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर एक खूबसूरत शहर सरिस्का मिल जाता है, जो आपको दोनों दुनिया का सबसे अच्छा संगम पेश करता है। यहाँ पर कुछ दिनों आराम से गुज़ारें।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (270 कि.मी.)

Photo of सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, Alwar, Rajasthan, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: दिल्ली से सरिस्का के लिए कोई सीधी ट्रेन या बस नहीं है। तो आपको अलवर के लिए एक ट्रेन या बस लेनी होगी, जो सरिस्का से लगभग 37 कि.मी. दूर है। आप अलवर से सरिस्का के लिए आसानी से बस कर सकते हैं। कुल लागत लगभग ₹200 ट्रेन से और ₹300 बस से है।

कहाँ ठहरें: अलवर में रहने के ज़्यादातर विकल्प मौजूद हैं। प्रति रात का किराया ₹500 जितना कम होता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹600 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,100- ₹2,500 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

7. उदयपुर

झीलों और महलों का शहर, उदयपुर देखने लायक है। और एक बार सतही यात्रा के नीचे जाएँ तो आपको यहाँ कि रंगीन और समृद्ध संसकृति देखने को मिलती है।

निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (650 कि.मी.)

Photo of उदयपुर, Rajasthan, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: दिल्ली से उदयपुर तक की 11 घंटे की एक-तरफा ट्रेन यात्रा लगभग ₹400 प्रति व्यक्ति से शुरू होती है, जबकि 13-घंटे की बस यात्रा लगभग ₹600 प्रति व्यक्ति से शुरू होती है।

कहाँ ठहरें: उदयपुर में ठहरने के लिए आपको यहाँ कई विकल्प मिल जाएँगे। यहाँ आप 800रुपए प्रति रात, प्रति व्यक्ति की कीमत पर होटल में तब्दील की गई हवेलियों में भी ठहर सकते हैं।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹ ​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹800 से ₹ ​3,000 प्रति रात, प्रति व्यक्ति

घूमने का सबसे अच्छा समय:अक्टूबर से फरवरी

8. दमन और दिउ

शुरूआत में गुजरात वासियों के लिए सप्ताहांत बिताने की जगह के तौर पर मशहूर दमन और दिउ बेहद खूबसूरत जगह है। सुंदर समुद्र तट, दिलकश नज़ारे और सस्ती शराब- वो तीन चीजें जो आपके एक पर्फेक्ट वीकेंड के लिए चाहिए, सब यहाँ मिलेंगी।

निकटतम मेट्रो शहर: मुंबई (दमन से 180 कि.मी.)

Photo of दमन, Daman and Diu, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: दमन और दीउ तक जाने का सबसे तेज़ और सस्ता तरीका बस से है। बस का किराया दमन के लिए लगभग ₹200 और दीउ के लिए ₹500 से शुरू होता है।

कहाँ ठहरें: एक व्यक्ति के लिए रात का किराया ₹450 से शुरू होता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹250 से ₹ ​700 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹800 से ₹3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

9. हम्पी

इतिहास के शौकीनों के लिए हम्पी एक जन्नत है। ये जगह आपको इतिहास की किसी किताब में ला खड़ा करती है। प्राचीन राज्यों के खंडहरों से भरे इस जगह पर एक आकर्षण है जो बेजोड़ है।

निकटतम मेट्रो शहर: बैंगलोर (352 कि.मी.)

Photo of सिर्फ ₹5000 के बजट में, इन 15 जगहों पर बिता सकते हैं शानदार छुट्टियाँ by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: प्रमुख परिवहन विकल्प बैंगलोर को होसपेट से जोड़ता है, जो हम्पी से 12 कि.मी. दूर एक शहर है। होसपेट से आप हम्पी के लिए बस या ऑटो कर सकते हैं। सबसे सस्ता तरीका है बैंगलोर से होसपेट तक एक ट्रेन और फिर एक बस। 7 घंटे की ट्रेन की सवारी का खर्च ₹250 से शुरू होता है जबकि 5 घंटे की बस की सवारी का किराया ₹580 से शुरू होता है।

कहाँ ठहरें: हॉस्टल ₹650 प्रति रात से शुरू होता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹400 से ₹​​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,200 से ₹ ​3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

10. कन्याकुमारी

भारत का सबसे दक्षिणी छोर, कन्याकुमारी प्राचीन प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक उत्साह का सही मिश्रण है। अगर आप हिंद महासागर की खूबसूरती को निहारते हुए कुछ वक्त खुद के भीतर झांकने के लिए निकालना चाहते हैं तो यहाँ ज़रूर जाएँ।

निकटतम मेट्रो शहर: बैंगलोर (665 कि.मी.)

Photo of कन्याकुमारी, Tamil Nadu, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: बैंगलोर से कन्याकुमारी पहुँचने के लिए सबसे सस्ता रास्ता बस से है। 13 घंटे की बस यात्रा का किराया ₹749 से शुरू होता है। बैंगलोर से कन्याकुमारी तक सीधी ट्रेन भी चलती है और 19 घंटे की ट्रेन यात्रा का किराया ₹450 से शुरू होता है।

कहाँ ठहरें: प्रति रात, प्रति व्यक्ति ₹700 के हिसाब से होटल का किराया शुरू होता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹800 से ₹1200 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,500- ₹3,000

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

11. पॉन्डिचेरी

पाॉन्डिचेरी एक ऐसी जगह है जिसकी खूबसूरती को शायद शब्दों में बयां नहीं किया सकता। आकर्षक फ्रांसीसी वास्तुकला, अनोखे समुद्र तट, सस्ती शराब और सुकून भरी शामें, इस तरह से आप अपना एक सुंदर सप्ताहांत यहाँ बिता सकते हैं।

निकटतम मेट्रो शहर: चेन्नई (165 कि.मी.)

Photo of पॉन्डिचेरी, Puducherry, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: चेन्नई से पांडिचेरी जाने के लिए बस सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है। 3.5 घंटे की बस यात्रा की लागत लगभग ₹290 है।

कहाँ ठहरें: यहाँ सस्ते दामों पर कई हॉस्टल मौजूद हैं। प्रति रात, प्रति व्यक्ति का किराया ₹300 की कीमत से शुरू हो जाता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,000 से ₹​​3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

12. कोडइकनाल

दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक, कोडाइकनाल अपने रोलिंग हिल्स, टैरेस फ़ार्म और एक आरामदायक सफर के साथ एक शानदार सप्ताहांत के लिए जाना जाता है। कुछ दिन की शांति और सुकून के लिए यहाँ आएँ।

निकटतम मेट्रो शहर: बैंगलोर (465 कि.मी.)

Photo of कोडैकानल, Tamil Nadu, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: कोडाइकनाल जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका बस से है। बैंगलोर से एक बस यात्रा 8 से 10 घंटे के बीच की रहती है और किराया लगभग ₹750 से शुरू होता है।

कहाँ ठहरें: होटल का किराया ₹450 प्रति रात, प्रति व्यक्ति की न्यूनतम कीमत से शुरू हो जाता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹800 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹1,200 से ₹3,500 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय:अक्टूबर से मार्च

13. दार्जिलिंग

टॉय ट्रेन, चाय के बागान और हिमालय के व्यापक दृश्य - दार्जिलिंग तो जैसे सपनों का शहर है। इस छोटे -से पहाड़ी गाँव की हवाओं में ही रोमांस है जो आपके यहां कदम रखते ही आपको दीवाना बना देता है।

निकटतम मेट्रो शहर: कोलकाता (615 कि.मी.)

Photo of दार्जिलिंग, West Bengal, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: कोलकाता से दार्जिलिंग पहुँचने का सबसे सस्ता तरीका ट्रेन है। यह 11 घंटे की यात्रा है और एक तरफा यात्रा की कीमत ₹750 से शुरू होती हैं।

कहाँ ठहरें: दार्जिलिंग में हर तरह के यात्री के लिए कई विकल्प हैं। बजट होटल का किराया ₹450 प्रति रात, प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹1000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹900 से ₹​​3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से दिसंबर

14. भुवनेश्वर

स इतिहास और धर्म का सही मिश्रण, भुवनेश्वर, अपने सुंदर और विस्तृत मंदिरों के लिए जाना जाता है। इस देश की जड़ों को समझने और इसके खूबसूरत लोगों के इतिहास को समझने के लिए यहाँ कुछ दिन बिताएँ।

निकटतम मेट्रो शहर: कोलकाता (440 कि.मी.)

Photo of भुवनेश्वर, Odisha, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: कोलकाता से भुवनेश्वर के लिए सीधे बसें और ट्रेनें दोनों चलती हैं। हालांकि बसें सस्ती हैं, एक तरफ़ा यात्रा के लिए किराया ₹570 से शुरू होता है, जबकि एक-तरफ़ा यात्रा के लिए ट्रेनें लगभग ₹750 खर्चने होंगे।

कहाँ ठहरें: भुवनेश्वर एक लोकप्रिय तीर्थ शहर है और इसलिए कई सस्ती ठहरने के विकल्प हैं, जो ₹500 प्रति रात के किराए से शुरू होते हैं।

खाना और दूसरे खर्च: ₹300 से ₹ ​700 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹800 से ₹​​2,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

15. मंदारमणि

यह वह स्थान है जहाँ गंगा (ब्रह्मपुत्र) नदी बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। कई लोगों द्वारा एक पवित्र स्थान मानी जाने वाली ये जगह वास्तव में एक सुंदर प्राचीन स्थान है जो तुरंत रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव को दूर कर सकता है।

निकटतम मेट्रो शहर: कोलकाता (170 कि.मी.)

श्रेय: मधुमिता दास

Photo of मंदार्मानी, West Bengal, India by Bhawna Sati

कैसे पहुँचे: मंदारमणि जाने का सबसे सस्ता तरीका कोलकाता से बस लेना है। एक-तरफ़ा टिकट के लिए किराया ₹140 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

कहाँ ठहरें: मंदारमणि में ठहरने के लिए कई होटल और रिसॉर्ट हैं। किराया ₹600 प्रति व्यक्ति, प्रति रात से शुरू होता है।

खाना और दूसरे खर्च: ₹ 300 से ₹​​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन

कुल खर्च: ₹900 से ₹3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात

घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से जनवरी

आपका पसंदीदा बजट डेस्टिनेशन क्या है? हमें कॉमेंट्स में लिखकर या Tripoto पर इसके बारे में लिखकर लाखों मुसाफिरों के साथ अपनी यात्रा साझा करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related to this article
Weekend Getaways from Binsar,Places to Visit in Binsar,Places to Stay in Binsar,Things to Do in Binsar,Binsar Travel Guide,Weekend Getaways from Almora,Places to Visit in Almora,Places to Stay in Almora,Things to Do in Almora,Almora Travel Guide,Places to Visit in Uttarakhand,Places to Stay in Uttarakhand,Things to Do in Uttarakhand,Uttarakhand Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Mukteshwar,Places to Visit in Mukteshwar,Places to Stay in Mukteshwar,Things to Do in Mukteshwar,Mukteshwar Travel Guide,Weekend Getaways from Nainital,Places to Visit in Nainital,Places to Stay in Nainital,Things to Do in Nainital,Nainital Travel Guide,Weekend Getaways from Varanasi,Places to Visit in Varanasi,Places to Stay in Varanasi,Things to Do in Varanasi,Varanasi Travel Guide,Places to Visit in Uttar pradesh,Places to Stay in Uttar pradesh,Things to Do in Uttar pradesh,Uttar pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Amritsar,Places to Visit in Amritsar,Places to Stay in Amritsar,Things to Do in Amritsar,Amritsar Travel Guide,Places to Stay in Punjab,Places to Visit in Punjab,Things to Do in Punjab,Punjab Travel Guide,Places to Visit in Punjab,Places to Stay in Punjab,Things to Do in Punjab,Punjab Travel Guide,Weekend Getaways from Jaipur,Places to Visit in Jaipur,Places to Stay in Jaipur,Things to Do in Jaipur,Jaipur Travel Guide,Places to Stay in Rajasthan,Places to Visit in Rajasthan,Things to Do in Rajasthan,Rajasthan Travel Guide,Weekend Getaways from Alwar,Places to Visit in Alwar,Places to Stay in Alwar,Things to Do in Alwar,Alwar Travel Guide,Weekend Getaways from Udaipur,Places to Visit in Udaipur,Places to Stay in Udaipur,Things to Do in Udaipur,Udaipur Travel Guide,Weekend Getaways from Daman,Places to Visit in Daman,Places to Stay in Daman,Things to Do in Daman,Daman Travel Guide,Places to Visit in Daman and diu,Places to Stay in Daman and diu,Things to Do in Daman and diu,Daman and diu Travel Guide,Weekend Getaways from Kanyakumari,Places to Visit in Kanyakumari,Places to Stay in Kanyakumari,Things to Do in Kanyakumari,Kanyakumari Travel Guide,Places to Visit in Tamil nadu,Places to Stay in Tamil nadu,Things to Do in Tamil nadu,Tamil nadu Travel Guide,Places to Visit in Puducherry,Places to Stay in Puducherry,Things to Do in Puducherry,Puducherry Travel Guide,Weekend Getaways from Pondicherry,Places to Visit in Pondicherry,Places to Stay in Pondicherry,Things to Do in Pondicherry,Pondicherry Travel Guide,Weekend Getaways from Kodaikanal,Places to Visit in Kodaikanal,Places to Stay in Kodaikanal,Things to Do in Kodaikanal,Kodaikanal Travel Guide,Weekend Getaways from Dindigul,Places to Visit in Dindigul,Places to Stay in Dindigul,Things to Do in Dindigul,Dindigul Travel Guide,Weekend Getaways from Darjeeling,Places to Visit in Darjeeling,Places to Stay in Darjeeling,Things to Do in Darjeeling,Darjeeling Travel Guide,Places to Visit in West bengal,Places to Stay in West bengal,Things to Do in West bengal,West bengal Travel Guide,Weekend Getaways from Bhubaneswar,Places to Visit in Bhubaneswar,Places to Stay in Bhubaneswar,Things to Do in Bhubaneswar,Bhubaneswar Travel Guide,Weekend Getaways from Khordha,Places to Visit in Khordha,Places to Stay in Khordha,Things to Do in Khordha,Khordha Travel Guide,Weekend Getaways from Odisha,Places to Stay in Odisha,Places to Visit in Odisha,Things to Do in Odisha,Odisha Travel Guide,Weekend Getaways from Mandarmani,Places to Visit in Mandarmani,Places to Stay in Mandarmani,Things to Do in Mandarmani,Mandarmani Travel Guide,Places to Stay in Purba medinipur,Places to Visit in Purba medinipur,Things to Do in Purba medinipur,Purba medinipur Travel Guide,Weekend Getaways from Purba medinipur,